img

1. स्पेनिश ग्रां प्री फार्मूला वन रेस 2020 का खिताब किसने जीता है - लुईस हैमिल्टन

  • 16 अगस्‍त को स्पेनिश ग्रां प्री जीत ली।
  • जो उनके फार्मूला वन करियर की 88वीं जीत है।
  • इस जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंक तालिका में 37 अंक की बढ़त बना ली है।
  • मर्सीडीज के हैमिल्टन ने दूसरे स्थान पर रहे मैक्स वेरस्टापेन को 24 सेकंड के बड़े अंतर से पछाड़ा।
  • वेरस्टापेन पिछली नौ रेस में आठ बार पोडियम पर जगह बनाने में सफल रहे हैं।
  • वालटेरी बोटास ने तीसरा स्थान हासिल किया।


2. यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का 16 अगस्‍त 2020 को निधन हो गया, वह किस खेल के मशहूर खिलाड़ी रह चुके थे - क्रिकेट

  • वह (73) वर्ष के थे, उनके पास यूपी सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा विभाग थे।
  • दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
  • कोरोना से अब तक यूपी के दो मंत्रियों की जान जा चुकी है।
  • 2 अगस्त को मंत्री कमला रानी वरुण का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था।
  • चेतन चौहान ने 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए।
  • चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी।
  • दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारी की और 3 हजार से ज्‍यादा रन बनाए थे।
  • चेतन चौहान घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।


3. चंद्रयान-2 आर्बिटर ने 12 अगस्‍त को चंद्रमा पर क्रेटर (गड़ढों) की तस्‍वीरें लीं, इसरो ने इस क्रेटर को क्‍या नाम दिया है - विक्रम साराभाई

  • क्रेटर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि साराभाई का जन्म शताब्दी वर्ष 12 अगस्त को पूरा हुआ,और यह वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि है।
  • साराभाई क्रेटर की खींची गई 3डी तस्वीर दिखाती है कि यह उठे हुए किनारे से करीब 1.7 किलोमीटर गहरा है।
  • चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को प्रक्षेपित किया गया था।
  • हालांकि इसके लैंडर विक्रम की 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी।
  • पहले प्रयास में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बनने का भारत का सपना तब पूरा नहीं हो पाया था।
  • लेकिन अब मिशन का ऑर्बिटर सही से काम कर रहा है और डेटा भेज रहा है।


4.  मध्‍य प्रदेश सरकार ने चंबल प्रोग्रेस वे का नाम किसके नाम पर करने का ऐलान किया है - अटल बिहारी वाजपेयी

  • मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  16 अगस्‍त को अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पुण्‍यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे नाम रखने की घोषणा किया।
  • पहले इसका नाम चंबल एक्‍सप्रेस वे था।
  • इसे बदलकर चंबल प्रोग्रेसिव वे कर दिया गया और अब फिर नया नाम अटल बिहारी वाजपेयी प्रोग्रेसिव वे कर दिया गया है।
  • यह मध्य प्रदेश, उत्तर व राजस्थान से होकर गुजरेगा।
  • यह स्वर्णिम चतुर्भुज के दिल्ली-कोलकाता खंड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।
  • इस प्रोजेक्‍ट में 309 किलोमीटर का हिस्सा मध्य प्रदेश में, 78 किलोमीटर राजस्थान और 17 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में रहेगा।
  • राजस्थान के कोटा को मध्य प्रदेश के भिंड से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से चंबल के आसपास बसने वाली आबादी को खासा लाभ होगा। 


5. किस केंद्र शासित प्रदेश ने 16 अगस्‍त को अपना 59वां “डी-ज्यूर” दिवस मनाया - पुदुचेरी

  • मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने स्वतंत्रता सेनानियों को कीझूर में इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • क्‍यों मनाते हैं ये दिन ?
  • पुदुचेरी 18 अक्टूबर, 1954 को एक जनमत संग्रह के आधार पर स्वतंत्र हुआ था।
  • लेकिन फ्रांसीसी और भारतीय सरकारों के बीच हस्ताक्षरित संधि की संधि को फ्रांसीसी संसद ने 16 अगस्त 1962 को इसकी मंजूरी दे दी थी।
  • चाहे फ्रांसीसी शासन में बने रहना हो या भारतीय संघ में विलय करना हो।
  • जनमत संग्रह में लगभग 178 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस अवसर पर स्मारक का निर्माण किज़ूर में किया गया था।


6. हाल ही में  अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वह थे - चुनाव आयुक्त

  • अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने 18 अगस्त 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा।
  • अब अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष पद को संभालेंगे. वे एडीबी में दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे।
  • दिवाकर गुप्ता का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होने वाला है।
  • अशोक लवासा ने 23 जनवरी 2018 को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में जॉइन किया था।
  • उन्हें अक्टूबर 2022 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में रिटायर होना था।
  • अशोक लवासा से पहले 1973 में सीईसी नागेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था जब वह हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जज नियुक्ति हुए थे।
  • ADB स्थापना - 19 दिसंबर 
  • मुख्यालय- मनिला, फिलीपींस


7.  गोवा के राज्‍यपाल का प्रभार किस राज्‍य के गवर्नर को सौंपा गया है - महाराष्‍ट्र

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
  • गोवा की राजधानी – पणजी
  • CM – प्रमोद सावंत
  • गोवा मुक्ति दिवस – 19 दिसंबर 1961
  • हाल ही में गोवा के पारंपरिक 'खाजे', मसालेदार हरमल मिर्च और मिन्दोली केला (मोयरा केला) को GI टैग दिया गया है।


8. आदिवासी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जनजातीय मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ई-पोर्टल का नाम क्या है - स्वास्थ्य

  • 17 अगस्त, 2020 को जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने “स्वास्थ्य” नामक जनजातीय स्वास्थ्य और पोषण पोर्टल लॉन्च किया।
  • इसके अलावा, मंत्रालय ने स्वास्थ्य और पोषण पर “आलेख” ई-न्यूज़लेटर शुरू किया।
  • यह पोर्टल अपनी तरह का पहला है।
  • यह भारत में जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान करता है।
  • यह देश के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए अनुसंधान अध्ययनों, नवीन प्रथाओं, केस अध्ययनों और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जानकारी के एक एकीकृत स्रोत के रूप में भी कार्य करेगा।


9. सत्‍यपाल मलिक को गोवा से तबादला करके अब किस राज्‍य का गवर्नर बनाया गया - मेघालय

  • सत्‍यपाल मलिक पहले बिहार के राज्यपाल थे, जहां से ट्रांसफर करके जम्‍मू- कश्‍मीर भेजा गया था।
  • वह जम्‍मू-कश्‍मीर के आखिरी राज्‍यपाल रहे,क्योंकि अब जम्मू कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसके पहले उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू थे , वर्तमान में मुर्मू को CAG बना दिया और जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को बनाया गया।
  • मेघालय में अब तक तथागत राय गवर्नर थे।
  • वह अगस्‍त 2018 में मेघायल के राज्‍यपाल बने थे, हालाकि उससे पहले वह तीन साल तक त्रिपुरा के गवर्नर थे।
  • दरअसल, संविधान के अनुसार गवर्नर का पद की अवधि तय नहीं होती है, यह राष्‍ट्रपति की इच्‍छा पर निर्भर करता है। लेकिन पारंपरिक रूप से पांच साल का कार्यकाल माना जाता है।


10.  ​​​​​​​विश्व मानवता दिवस कब मनाया जाता है - 19 अगस्त

  • 19 अगस्त को प्रत्येक वर्ष विश्व मानवता दिवस (World Humanitarian Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित हैं जो मानवता के लिए कार्य करते हैं तथा इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
  • इस दिवस के द्वारा विश्व में मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है।
  • 19 अगस्त, 2003 को इराक में महासचिव के विशेष विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो की मृत्यु बम विस्फोट के कारण हुई थी।
  • इस घटना में उनके 21 सहकर्मियों की मृत्यु भी हुई थी।
  • 2009 से प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसके द्वारा मानवता के लिए कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
  • हालांकि यह भी उदाहरण है कि ESL नरसिंह्न 12 साल तक गवर्नर रहे।
  • वह छत्‍तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना में गवर्नर रहे।
  • सत्‍यपाल मलिक, यूपी के बागपत के रहने वाले हैं।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book