img

21 October 2020 Current Affairs In Hindi
1. अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है - डॉ. माइकल ईरानी
  • ग्रेट ब्रिटेन के डॉ. माइकल ईरानी को अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
  • उन्हें आईडब्ल्यूएफ अध्यक्ष तामस अजान के इस्तीफे के बाद नियुक्त किया गया था।
  • इससे पहले, माइकल ईरानी आईडब्ल्यूएफ चिकित्सा समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवारत थे।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. कौन सा देश मालाबार अभ्यास 2020 का हिस्सा होगा - भारत, ऑस्ट्रेलिया व जापान
  • लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास और दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच, क्वाड ग्रुप की नौसेनाओं ने नवंबर 2020 में आयोजित होने वाले मालाबार अभ्यास के लिए अपने युद्धपोत भेजने का फैसला किया है।
  • ऑस्ट्रेलिया भी मालाबार नौसैनिक अभ्यास का हिस्सा होगा।
  • 2017 के बाद से सभी चार चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता, या ‘Quad,’ राष्ट्रों को शामिल करने के लिए यह पहला अभ्यास होगा।
  • भारत - अमेरिका 2+2 वार्ता →
  • यह भारत और अमरीका के बीच उच्चत्तम स्तर का संस्थागत तंत्र है जो विदेश नीति, रक्षा और सामरिक मुद्दों पर हमारे दृष्टिकोण को एक साथ लाता है।
  • इसे पहली बार 2018 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • पहले 2+2 वार्ता के बाद COMCASA समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

3. हाल ही में चर्चित शब्द ओसीरिस-रेक्स संबंधित है - नासा का मिशन
  • ओसीरिस-रेक्स  नामक नासा का एक मिशन जल्द ही एक क्षुद्रग्रह की सतह का अन्वेषण करेगा और विखंडित चट्टानों के नमूने इकट्ठा करेगा।
  • ओसीरिस-रेक्स संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला क्षुद्रग्रह ‘सैम्पल रिटर्न मिशन’ है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक अध्ययन के लिये क्षुद्रग्रह से प्राचीन अनछुए नमूनों को इकट्ठा कर उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है।
  • क्षुद्रग्रह बेन्नू (Bennu) →
  • अंतरिक्षयान 63000 मील प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे क्षुद्रग्रह बेन्नू की सतह को छूने का प्रयास करेगा।
  • बेन्नू एक क्षुद्र ग्रह है जिसे ‘1999 RQ36’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के मध्य सूर्य की परिक्रमा करने वाले छोटे-छोटे पिंडों को क्षुद्र ग्रह कहा जाता है।
  • ओसीरिस-रेक्स (OSIRIS-REx) →
  • 8 सितंबर, 2016 को नासा द्वारा फ्लोरिडा के केप केनेवरल एयरफोर्स स्टेशन से अंतरिक्षयान ओसीरिस-रेक्स को एटलस-U रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।
  • ओसीरिस-रेक्स का पूरा नाम-ओरिजिंस, स्पेक्ट्रल इंटरप्रीटेशन, रिसोर्स आईडेंटीफिकेशन, सिक्योरिटी-रेगोलिथ एक्सफ्लोरर एस्टेरॉयड सैंपल रिटर्न मिशन है।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

4. कौन सा खिलाड़ी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाला पहला क्रिकेटर बन गया है - महेंद्र सिंह धोनी
  • चेन्नई टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आईपीएल में खास उपलब्धि अपने नाम की।
  • उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही 200 आईपीएल मैच खेलने का मुकाम हासिल किया।
  • उनके बाद मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने अभी तक 197 मैच खेले हैं।
  • धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी के दम पर 3 बार चैपिंयन और 8 बार फानइल तक पहुंचाया।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

4. किसे टीएस एलियट पुरस्कार से सम्मानित किया है - भानु कपिल
  • भारतीय मूल के ब्रिटिश कवि भानु कपिल को उनकी पुस्तक ‘हाउ टू वाश ए हार्ट’ के लिए इस वर्ष के टीएस एलियट पुरस्कार के लिए 10 कलाकारों के बीच चुना गया है।
  • ‘हाउ टू वाश ए हार्ट’ किताब एक अप्रवासी अतिथि और एक नागरिक होस्ट के बीच के रिश्ते के बारे में है।
  • वह कई किताबों की लेखिका हैं, जिसमें द वर्टिकल इंटेरोग्रेशन ऑफ़ स्ट्रेंजर्स, इन्क्यूबेशन : ए स्पेस फॉर मॉन्स्टर्स और बान एन बैनली शामिल हैं।
  • उन्होंने कविता श्रेणी में विंडहैम-कैंपबेल साहित्य पुरस्कार जीता।
  • टीएस एलियट पुरस्कार →
  • इसका उद्घाटन 1993 में काव्य पुस्तक सोसायटी का 40वां जन्मदिन मनाने और इसके संस्थापक कवि टीएस एलियट को सम्मानित करने के लिए किया गया था।
  • यह ब्रिटेन में प्रकाशित छंद के सर्वश्रेष्ठ संग्रह के लिए दिया जाता है।
  • रोजर रॉबिंसन अपनी पुस्तक ‘ए पोर्टेबल पैराडाइज’ के लिए टीएस एलियट पुरस्कार 2019 के विजेता थे।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. “कैशलेस खाद्यान्न वितरण सेवा” प्रारंभ करने वाला देश का प्रथम राज्य है - गुजरात
  • हाल ही में गुजरात, कैशलेस खाद्यान्न वितरण सेवा प्रारंभ करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया।
  • गुजरात सरकार की सेवा के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013 के तहत लाभार्थियों को खाद्य प्राप्त करने हेतु केवल आधार कार्ड ले जाने की आवश्यकता होगी।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार उचित मूल्य की 17,250 दुकानों पर आधार सक्षम भुगतान प्रणाली स्थापित करेगी।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

4. हाल ही में पहली बार भारत में हींग की खेती किस राज्य में शुरू की गयी - हिमाचल प्रदेश
  • हींग (फेरुला असाफोटिडा) की खेती भारत में पहली बार हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में शुरु की गई है।
  • वर्तमान में, हींग का उत्पादन भारत में नहीं किया जाता है और अफगानिस्तान, ईरान और उज्बेकिस्तान से आयात किया जाता है।
  • सीएसआईआर - इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-आईएचबीटी) ने नई दिल्ली के नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर) के माध्यम से ईरान से हींग के छह एक्सेसन पेश किए हैं।
  • हींग एक बारहमासी पौधा है।
  • इसकी जड़ें पांच साल के वृक्षारोपण के बाद ओलिओ-गम राल का उत्पादन करती हैं।
  • इसे ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्रों में उगाया जा सकता है।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

4. हाल ही में चर्चित शब्द स्किंक संबंधित है - चिकने शरीर वाली छिपकली से
  • हाल ही में 'भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण' द्वारा भारत में स्किंक की प्रजातियों के वितरण पर ‘स्किंक इन इंडिया’ नामक पुस्तक जारी की गई।
  • यह छोटे या अनुपस्थित अंगों के साथ चिकना शरीर वाली छिपकली है।
  • विश्व भर में स्किंक्स की 1,602 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से 4% से भी कम प्रजातियाँ भारत में पाई जाती हैं।
  • भारत में स्किंक्स की 62 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से 57% (33 प्रजातियाँ) स्थानिक हैं।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. वर्तमान में विश्व में लगभग कितनी महिलाएँ आधुनिक दासता की शिकार हैं - 29 मिलियन
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के ‘स्टैक्ड ऑड्स’ (Stacked Odds) शीर्षक से प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 130 में 1 महिला आधुनिक दासता की शिकार है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में विश्व में लगभग 29 मिलियन महिलाएँ आधुनिक दासता की शिकार हैं।
  • आधुनिक दासता का आशय किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को व्यवस्थित रूप से हटाने की उस प्रक्रिया से है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा अपने व्यक्तिगत या वित्तीय लाभ के लिये किसी दूसरे व्यक्ति का शोषण किया जाता है।
  • इसे समाप्त करने के लिए ‘वाक फ्री’ और संयुक्त राष्ट्र के ‘एवरी वुमन एवरी चाइल्ड’ नामक वैश्विक कार्यक्रम चलाये जा रहे है।
  • भारत की स्थिति और सुधार के प्रयास →
  • रिपोर्ट में भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित देवदासी प्रथा पर चिंता व्यक्त की गई है, रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रथा में शामिल 98% लड़कियाँ घरेलू हिंसा और लगभग 92% लड़कियाँ बाल मज़दूरी की शिकार रही हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, असम के चाय बागानों और दक्षिण भारत के कताई कारखानों में लड़कियों के बंधुआ मज़दूर के रूप में कार्य करने के मामले सामने आए हैं।
  • सुधार के महत्वपूर्ण प्रयास ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ & ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ और कार्यस्थलों पर महिलाओं के शोषण को रोकने के लिये विशाखा दिशा-निर्देशों के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण प्रयास किये गए हैं।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

4. कौन सा दिवस 20 अक्टूबर को मनाया जाता है - राष्ट्रीय एकजुटता दिवस व विश्व सांख्यिकी दिवस
  • राष्ट्रीय एकजुटता दिवस - 20 अक्टूबर →
  • भारत भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए हर साल 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकजुटता दिवस मनाता है।
  • चीन ने 20 अक्टूबर 1962 को भारत पर हमला बोला था।
  • यह युद्ध 21 नवंबर 1962 को समाप्त हुआ था।
  • राष्ट्रीय एकजुटता दिवस हमें राष्ट्र के लिए एकता और अखंडता के महत्व की याद दिलाता है।
  • विश्व सांख्यिकी दिवस  - 20 अक्टूबर →
  • तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2020 को मनाया गया।
  • इसकी थीम “Connecting the world with data we can trust” हैं।
  • यह विषय विश्वास, आधिकारिक डेटा, नवाचार और राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणालियों में लोगों की भलाई के महत्व को दर्शाता है।
  • 20 अक्टूबर 2010 को सामान्य रूप से “Celebrating the many achievements of official statistics” के विषय के साथ पहली बार विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया था।
  • इसके बाद साल 2015 में, 96/282 प्रस्ताव से महासभा ने 20 अक्टूबर 2015 को दूसरे विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में सामान्य विषय “Better data, better lives,” के साथ-साथ 20 अक्टूबर को हर पांच साल में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाने का निर्णय लिया।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book