img

1. कौन सा राज्य 2022 तक प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा - हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल को वर्ष 2022 तक प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाला प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • इसे हासिल करने के लिए अभी तक प्रदेश की 3226 पंचायतों में से 2945 में प्राकृतिक खेती शुरू कर दी है।
  • 281 पंचायतों में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की जानी है।
  • ऐसा होने पर हिमाचल देश में पहला राज्य होगा जहां हर किसान-बागवान प्राकृतिक तरीके से खेती करेगा।
  • हिमाचल में 9.60 लाख किसान परिवार हैं, जिनमें 55 हजार किसान प्राकृतिक तरीके से खेती कर रहे हैं।


2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'Waste to Energy' नामक एक पहल के तहत राज्य में उत्पन्न कचरे से बिजली बनाने का फैसला किया है - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इस कचरे से 5 मेगावाट बिजली पैदा हो सकती है और प्रदूषण पर अंकुश लग सकता है।
  • राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पहाड़ी राज्य में हर दिन 900 टन कचरा पैदा होता है।
  •  उत्पन्न कुल कचरे में से आधा प्रकृति में जैविक है, जबकि 17% एक recyclable श्रेणी में आता है और इसके बाद 21% जैव चिकित्सा अपशिष्ट और 11% inert nature है जो material waste का निर्माण कर रहा है।
  • पेट्रोलियम कोक पेटकोक भी कहा जाता है जो एक अंतिम ठोस उपोत्पाद है जो तेल शोधन प्रक्रिया से प्राप्त होता है और कार्बन में बहुत समृद्ध है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य


3. किस देश ने तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक की अध्यक्षता की - सऊदी अरब

  • सऊदी अरब ने जी -20 की अध्यक्षता की है।
  • इसने हाल ही में तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक की अध्यक्षता की है।
  • भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
  • वर्ष 2020 के लिए COVID-19 महामारी संकट पर चर्चा की गई।
  • G - 20 की स्थापना 1997 - 1998 के एशियाई वित्तीय संकट के बाद 1999 में हुई।
  • G - 20 एक व्यापक समूह है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है यह वित्तीय बाजारों और विश्व अर्थव्यवस्था पर शिखर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है।
  • एक व्यापक समूह है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है यह वित्तीय बाजारों और विश्व अर्थव्यवस्था पर शिखर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है।


4. हाल ही में सी. एस. शेषाद्रि का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है,वह थे - गणितज्ञ

  • हाल ही में प्रख्यात गणितज्ञ सी. एस. शेषाद्रि का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • सी. एस. शेषाद्रि का जन्म 29 फरवरी, 1932 को तमिलनाडु के कांचीपुरम में हुआ था।
  • वर्ष 1984 में वे चेन्नई में इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज़ में शामिल हो गए, जिसके बाद वर्ष 1989 में उन्हें SPIC साइंस फाउंडेशन के तहत ‘स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स’ शुरू करने का अवसर मिला, जो कि आगे चलकर चेन्नई गणित संस्थान (CMI) के रूप में विकसित हुआ है।
  • CMI एक ऐसे अनूठे संस्थान के रूप में उभरा जो स्नातक स्तर की शिक्षा को अनुसंधान के साथ एकीकृत करने का प्रयास रहा है।
  • प्रो. शेषाद्रि को बीजीय ज्यामिति (Algebraic Geometry) में उनके कार्य के लिये काफी सराहना मिली और उन्हें विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।  
  • उन्हें वर्ष 1988 में रॉयल सोसाइटी का फेलो चुना गया और वर्ष 2009 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।


5. विश्व शतरंज दिवस कब मनाया जाता है - 20 जुलाई

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 जुलाई को यानि विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन 1924 में पेरिस में की गई अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2020 मनाने के लिए शीर्ष शतरंज खिला।


 6. हाल ही में जॉन लुईस का निधन हुआ, वे किस देश के नागरिक अधिकार आंदोलन से जुड़े थे - अमेरिका

  • जॉन लुईस, जो अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी थे, हाल ही में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
  • उन्होंने वर्ष 1986 में अटलांटा से संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में प्रवेश किया और वह लंबे समय तक सदस्य रहे।
  • लुईस, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के समर्थक थे, और उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों की अपनी लड़ाई को जारी रखा था। 
  • जॉन लुईस अटलांटा से कांग्रेस के सदस्य थे।
  • वे पहली बार 1986 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
  • उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक कांग्रेस में जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व किया।
  • राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लुईस को वर्ष 2011 में अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Presidential Medal of Freedom से सम्मानित किया गया था।


7. "द एंडगेम" उपन्यास के लेखक कौन है - एस हुसैन जैदी

  • अपराध लेखक, एस हुसैन जैदी ने एक नया उपन्यास "द एंडगेम" लिखा है, जो राजनीति, विश्वासघात और अकल्पनीय आतंक पर आधारित है।
  • जैदी ने "ब्लैक फ्राइडे", "माफिया क्वींस ऑफ मुंबई", "डोंगरी टू दुबई" और "बाइकुला टू बैंकॉक" भी लिखा है।
  • वह 26/11 के आतंकवादी हमलों के आधार पर एक  HBO डॉक्यूमेंट्री, "Terror in Mumbai" के सहयोगी निर्माता रहे हैं।


8. संयुक्त राष्ट्र द्वारा नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है - 18 जुलाई

  • संयुक्त राष्ट्र हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया।
  • मोरिसाना कॉयेट और मारियाना वर्दिनॉयनिस को 2020 नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता चुने गये हैं।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जो मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।
  • मोरिसाना  कॉयेट -
  • कॉयेट, अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के प्रयासों में एक अग्रणी व्यक्ति हैं।
  • मरियाना वर्दिनॉयनिस – 
  • वर्दिनॉयनिस पिछले 30 वर्षों से बच्चों को होने वाले कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं और उनकी मेहनत से हजारों बच्चे ठीक हो चुके हैं। 
  • नेल्सन मंडेला पुरस्कार, जो हर पांच साल में प्रदान किया जाता है और उन लोगों को मान्यता देता है जो संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देते हुए मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।
  • मंडेला पुरस्कार की स्थापना जून 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी।
  • 18 जुलाई 2009 को, न्यूयॉर्क में पहला मंडेला दिवस मनाया गया।
  • नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
  • नेल्सन मंडेला (1918-2013) ने अपने जीवन को मानवाधिकारों के लिए लड़ते हुए समर्पित किया था और उनका मानना था कि हर किसी में दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने की क्षमता है।
  • 1993 में, नेल्सन मंडेला और Frederik Willem de Klerk  को संयुक्त रूप से रंगभेद शासन की शांतिपूर्ण समाप्ति के लिए और दक्षिण अफ्रीका के लिए एक नए लोकतंत्र की नींव रखने के लिए उनके कार्य के लिए संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • मंडेला 1999 में राजनीति से सेवानिवृत्त हो गए लेकिन अपनी मृत्यु तक (5 दिसंबर 2013 तक) शांति के लिए एक वैश्विक वकील बने रहे।
  • मंडेला की मृत्यु Johannesburg में उनके घर पर हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: New York, USA
  • स्थापित: 24 अक्टूबर 1945
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव - एंटोनियो गुटेरेस


9. फॉर्मूला -1 हंगरी ग्रां प्री 2020 किसने जीता - लुईस हैमिल्टन

  • लुईस हैमिल्टन ने हंगरी के मोगोरोड, हंगरिंग में फॉर्मूला -1 हंगरी ग्रां प्री 2020 जीता।
  • दूसरे स्थान पर मैक्स वेरस्टापेन (डच-रेड बुल), तीसरे स्थान पर वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज- फिनलैंड) रहे।
  • हंगरी ग्रां प्री 2020 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तीसरी रेस थी।
  • लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ब्रिटेन रेसर) ने ऑस्ट्रिया में स्पीलबर्ग के रेड बुल रिंग में हुई Styrian Grand Prix 2020 जीत ली है।
  • इसमें वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फ़िनलैंड रेसर) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल- बेल्जियम रेसर) तीसरे स्थान पर रहे।
  • यह साल 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की दूसरी रेस थी और स्टायरियन ग्रैंड प्रिक्स की पहली रेस थी।
  • राजधानी: बुडापेस्ट।


10. हाल ही में लालजी टंडन का निधन हो गया, वह किस राज्य के राज्यपाल  थे - मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन 21 जुलाई को 85 वर्ष की उम्र में हुआ।
  • उनके इलाज के दौरान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • लालजी टंडन ने दो कार्यकाल तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया है और 2009 में लखनऊ से 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • उन्हें 2018 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उसके बाद 2019 में मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book