img

                                           22.September.2020 Current Affairs In Hindi 

1. इंडिया में YouTube द्वारा शुरू किए गए शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म का नाम बताएं - शॉर्ट्स

  • पिछले कुछ महीनों से कई शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च हुए है।
  • हाल ही में यूट्यूब ने एक नया शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म ‘शॉर्ट्स’ को लॉन्‍च किया है।
  • यह 15 सेकेंड की वीडियो बनाने और शेयर करने का प्‍लेटफॉर्म है।
  • जिसे सबसे पहले भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा।
  • इसके बाद दूसरे देशों में उपलब्‍ध होगा।
  • YouTube के सीईओ सुसन वोजसिकी है।


2. राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का 17 सितंबर को कोरोना से निधन हो गया, वो किस राज्‍य के रहने वाले थे - कर्नाटक

  • 55 वर्ष के गस्ती पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थे।
  • इसी साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।
  • कर्नाटक बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।
  • वह आरएसएस कार्यकर्ता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे थे।
  • उन्हें रायचूर जिले में भाजपा को जीत दिलाने का श्रेय दिया जाता है।
  • कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री- बी.एस. येदियुरप्पा।
  • राज्‍यपाल- वजुभाई बाला।


3. 19 सितम्बर 1960 को किन देशो के मध्य सिन्धु नदी जल समझौता हुआ था - भारत और पाकिस्तान

  • 19 सितम्बर 2020 को भारत पाकिस्तान के मध्य हुए सिन्धु जल समझौते के 60 वर्ष पूरे हुए।
  • 19 सितंबर, 1960 को विश्व बैंक की मध्यस्थता के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच कराची (पाकिस्तान) में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
  • सिंधु नदी तंत्र में मुख्यतः 6 नदियाँ सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज शामिल हैं। 
  • इस समझौते के तहत सिंधु नदी तंत्र की तीन पूर्वी नदियों (रावी, सतलज और ब्यास) के जल पर भारत को पूरा अधिकार दिया गया, जबकि तीन पश्चिमी नदियों (झेलम, चिनाब और सिंधु) के जल को पाकिस्तान को दिया गया (संधि के तहत भारत के लिये निर्दिष्ट घरेलू, गैर-उपभोग और कृषि उपयोग को छोड़कर)।


Click Here To Download Our Application -

4. हाल ही में ‘नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क’ में लगातार दो स्लॉथ बीयर की मृत्यु हुयी, यह स्थित है – ओड़िशा

  • हाल ही में ओडिशा के ‘नंदनकानन जूलॉजिकल में लगातार दो स्लॉथ बीयर  जिसमें 16 सितंबर, 2020 को एक 7 वर्षीय नर ‘स्लॉथ बीयर’ की  और इसके अगले ही दिन (17 सितंबर) को एक 25 वर्षीय मादा स्लॉथ बीयर की भी समान लक्षणों के बाद मृत्यु हो गयी।
  • इसके अलावा 30 अगस्त, 2020 को नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में ही एक 28 वर्षीय हिमालयन ब्लैक बीयर की मृत्यु हो गई थी।
  • वर्ष 2019 में ‘एलीफैंट एंडोथिलियोट्रोपिक हर्पीसवायरस’ के कारण एक माह के अंदर ही नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क के 8 में से 4 हाथियों की भी मृत्यु हो गई थी।
  • नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क की स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी।
  • यह ‘WAZA’ (World Association of Zoos & Aquarium) का सदस्य बनाने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर है।
  • WAZA, चिड़ियाघरों और एक्वैरियम, क्षेत्रीय संघों, राष्ट्रीय महासंघों का वैश्विक गठबंधन है, यह दुनिया भर में जानवरों और उनके आवासों की देखभाल और संरक्षण के लिये कार्य करता है।
  • यह चिड़ियाघर दुनिया का पहला कैप्टिव मगरमच्छ प्रजनन केंद्र था।
  • स्लॉथ बीयर को IUCN की रेडलिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) की श्रेणी में रखा गया है।


5. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण की शुरुआत किस देश में हुई है - यूएई

  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हुई।
  • पहला मैच रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस और एम.एस. धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।
  • कोविड-19 संकट के कारण, टूर्नामेंट को खाड़ी देश में स्थानांतरित कर दिया गया है और तीन स्थानों: अबू धाबी, शारजाह और दुबई में आयोजित किया जाएगा।
  • अन्य तथ्य-
  • आईपीएल खेलने वाले पहले अमेरिकी अली खान है।


6. 2020 डेटन साहित्यिक शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया - मार्गरेट एटवुड

  • मार्गरेट एटवुड ने 2020 डेटन लिटरेरी पीस प्राइज लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता है।
  • यह पुरस्कार शांति, सामाजिक न्याय और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के लिए साहित्य की शक्ति को चिन्हित करने के लिए दिया जाता है। 
  • रिचर्ड सी. होलब्रुक डिस्ट्रिक्टेड अचीवमेंट अवार्ड का नाम दिवंगत अमेरिकी राजनयिक के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1995 के बोस्नियाई शांति समझौते की अगुवाई की थी।
  • मार्गरेट एटवुड कविता, कथा, गैर-काल्पनिक, निबंध और हास्य पुस्तकों की विपुल लेखिका हैं।
  • हाल के वर्षों में, उन्होंने "The Handmaid's Tale" नामक एक नया दौर निकाला है, जो कि डायस्टोपियन भविष्य का 1985 का उनका सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है, जिसमें अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक लोकतांत्रिक समूह द्वारा महिलाओं को वशीभूत किया जाता है।

अन्य तथ्य-

  • मार्गरेट एटवुड (‘द टेस्टामेंट’)और बर्नार्डिन एवरिस्टो (‘द टेस्टामेंट’) को 2019 बुकर पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है।
  • एवरिस्टो साहित्य का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।
  • एटवुड का उपन्यास ‘द हैंडमेड्स टेल’ भी 1986 में इस पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ था लेकिन तब वह यह पुरस्कार जीत नहीं पाई थीं।


Click Here To Read Uttar Pradesh Current Affairs 

7. वर्ल्ड बैडमिंटन एसोसिएशन ने अक्टूबर में होने जा रहे थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट को कब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है - 2021

  • कोविड19 के चलते डेनमार्क में 3 से 11 अक्टूबर तक होने जा रहे थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा की है।
  • भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए महिला और पुरुष दोनों टीमों की घोषणा कर दी थी।
  • टूर्नामेंट में साइना नेहवाल और पी वी सिंधू महिला टीम की अगुवाई कर रहे थे।
  • जबकि पुरुष टीम में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत शामिल थे।
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन
  • मुख्यालय: कुआलालंपुर (मलेशिया)


8. अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस & विश्व जल निगरानी दिवस कब मनाया जाता है - 18 सितम्बर

  • अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस18 सितम्बर
  • 18 सितंबर 2020 को पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 नवंबर 2019 को अपने 74 वें सत्र में 18 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय समान दिवस के रूप में घोषित किया।
  • विश्व जल निगरानी दिवस - 18 सितम्बर
  • वर्ष 2003 से 18 सितंबर को विश्व स्तर पर World Water Monitoring Day यानि विश्व जल निगरानी दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष के विश्व जल निगरानी दिवस 2020 का विषय ‘Solve Water’ है।
  • विश्व जल निगरानी दिवस स्थानीय नदियों और नहरों अन्य जल निकायों की स्थिति की निगरानी के लिए सभी उम्र के लोगों को एक साथ लाता है। 
  • विश्‍व रोगी सुरक्षा  दिवस17 सितम्बर
  • प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्व रोगी सुरक्षा दिवस वैश्विक एकजुटता और सभी देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों द्वारा रोगी सुरक्षा में सुधार के लिये ठोस कार्रवाई का आह्वान करता है।
  • 25 मई 2019 को विश्व स्वास्थ्य सभा ने अपने 72वें सम्मेलन में रोगी सुरक्षा को एक वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता के रूप में मान्यता देने और प्रतिवर्ष 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया था।
  • इस प्रकार वैश्विक स्तर पर पहला विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 17 सितंबर, 2019 को मनाया गया था।
  • वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम ‘सुरक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, सुरक्षित रोगी’ (Safe Health Workers, Safe Patients) चुनी गई है।
  • अन्य तथ्य-
  • 18 सितम्बर को विश्व बाँस दिवस भी मनाया जाता है।


Click Here To Buy Delhi Police Constable Paid Course 

9. भारत में लाखों लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए 2020 के प्रतिष्ठित ‘एशिया गेम चेंजर अवार्ड’ से किस भारतीय शेफ को सम्‍मानित किया जाएगा - विकास खन्ना

  • यह पुरस्कार उन्हें भारत में COVID-19 के दौरान लाखों लोगों को बड़े पैमाने पर अपने भोजन वितरण अभियान ‘FeedIndia’ के माध्यम से खाना-खिलाने के लिए दिया जाएगा।
  • मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना ने इस अभियान को भारत से हजारों मील दूर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपने घर से चलाया।
  • पुरस्कार के लिए जिन छह लोगों का चयन किया गया है, उनमें खन्ना अकेले भारतीय हैं।
  • एशिया के भविष्य के लिए सकारात्मक योगदान देने वाले असली नायकों की पहचान कर उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 2014 में अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन ‘एशिया सोसाइटी’ ने की थी।
  • पुरस्कार समारोह अक्टूबर में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।


10. किस राज्‍य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) शुरू की - गुजरात

  • यह योजना राज्य में महिलाओं के समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी।
  • MMUY के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 50,000 संयुक्त देयता और अर्निंग समूह का गठन किया जाएगा।
  • इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में भी 50,000 ऐसे समूह बनाए जाएं।
  • प्रत्येक समूह में 10 महिला सदस्य होंगे।
  • समूहों को सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण की पेशकश की जाएगी।
  • ब्याज राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। 
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजयभाई रूपानी।
  • राज्यपाल: आचार्य देव व्रत।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book