img

23 September 2020 Current Affairs In Hindi 

1. भारत ने कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद हेतु मालदीव को कितने करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है - 25 करोड़ डॉलर

भारत ने कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद हेतु मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है।

  • यह सहायता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), माले को ट्रेजरी बांड की बिक्री के जरिये उपलब्ध करायी गयी।
  • भुगतान को लेकर ट्रेजरी बिल की अवधि दस साल है।
  • भारत ने कोवड-19 महामारी के दौरान निरंतर मालदीव को सहायता उपलब्ध करायी है।
  • कोविड-19 महामरी से निपटने को लेकर डॉक्टरों और विशेषज्ञों का एक दल मार्च में मालदीव गया था।


2. “A Promised Land” किस देश के पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित है - अमेरिका

  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के संस्मरण के पहले संस्करण “A Promised Land” को जारी करने की घोषणा की है।
  • 768 पन्नों की इस किताब को पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है और इसे 17 नवंबर, 2020 को 25 भाषाओं में जारी किया जाएगा।
  • ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ पुस्तक के दो संस्करणों में से पहला संस्करण है।
  • इस संस्करण में उनके प्रारंभिक राजनीतिक जीवन 2008 के राष्ट्रपति अभियान और 2011 में ओसामा बिन लादेन की मृत्यु के साथ समाप्त उनके पहले कार्यकाल के बारे में जानकारी होगी।


3. हाल ही में किसे राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है - अनिल धस्माना

  • भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।
  • अनिल धस्माना ने खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी सतीश झा का स्थान लिया है।
  • अनिल धस्माना वर्ष 1993 में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) में शामिल हुए थे।
  • राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) का गठन कारगिल युद्ध के पश्चात् एक समर्पित तकनीकी खुफिया एजेंसी के रूप में किया गया था।

Click Here To Download Our Application -

4. अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस कब मनाया जाता है - सितम्बर के तीसरे शनिवार को

  • अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस पारंपरिक रूप से सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2020 में इस दिन को 19 सितंबर को मनाया गया।
  • 2020 की थीम: “Achieving a trash-free Coastline".
  • पहला अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 1986 में मनाया गया था।
  • इस अभियान का उद्देश्य आम जनता के बीच समुद्र तटों का सम्मान करने और हमारे पर्यावरण की सुरक्षा करने की भावना को जागृत करना था। 
  • पहली बार भारत के आठ सागर तटों की प्रतिष्ठित "अंतरराष्ट्रीय ईको लेबल ब्लू फ्लैग प्रमाणपत्र" के लिए सिफारिश की गई है। 
  • "ब्लू फ्लैग सागर तट" विश्व के सबसे स्वच्छ सागर तट माने जाते हैं।
  • ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिए चुने गए आठ समुद्र तट हैं →
  • 1.    गुजरात का शिवराजपुर तट,
  • 2.    दमण एवं दीव का घोघला तट,
  • 3.    कर्नाटक का कासरगोड बीच,
  • 4.    कर्नाटक का पदुबिरदी बीच,
  • 5.    केरल का कप्पड बीच,
  • 6.    आंध्र प्रदेश का रुषिकोंडा बीच,
  • 7.    ओडिशा का गोल्डन बीच,
  • 8.    अंडमान निकोबार का राधानगर बीच,


5. किस भारतीय को यूएन की 2020 क्लास ऑफ 17 यंग लीडर्स की सूची में शामिल किया गया - उदित सिंघल

  • भारतीय युवा उदित सिंघल को सतत विकास लक्ष्यों के 2020 क्लास ऑफ 17 यंग लीडर्स के लिए चुना किया गया है।
  • उन्हें 2020 के युवा लीडर्स की सूची में रखा गया है जो सतत विकास लक्ष्यों को प्रोत्साहित करते हैं।
  • उदित सिंघल Glass2Sand के संस्थापक हैं, जो दिल्ली में कांच के कचरे की चुनौती से निपटने के लिए एक शून्य-अपशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र पर आधारित एक पहल है।
  • इस पहल के तहत खाली कांच की बोतलों को लैंडफिल में डंप होने से बचाया गया और जिसे बाद में रेत में बदल दिया, जिससे उसका पुनः व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल हो पाया।


6. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - कनाडा

  • कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का टोरंटो में निधन हो गया।
  • वे 91 वर्ष के थे।
  • उन्होंने साल 1984 में देश के 17वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली थी।
  • कनाडा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Canada Facts) →
  • रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

Click Here To Read Uttar Pradesh Current Affairs 

7. हाल ही में चिकित्सा शिक्षा के लिए वर्ष 2020 के IG नोबेल पुरस्कार के लिए किसे  चुना गया है - नरेद्र मोदी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चिकित्सा शिक्षा के लिए वर्ष 2020 के IG नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
  • "COVID-19 महामारी के जरिए दुनिया को सीख देने कि वैज्ञानिकों के अलावा राजनेता भी लोगों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं", के लिए सम्मानित करने के लिए चुना गया।
  • पीएम मोदी IG नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 
  • इससे पहले 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने परमाणु परीक्षण के बाद शांति की वकालत करने के लिए संयुक्त रूप से पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के साथ आईजी नोबेल शांति पुरस्कार जीता।
  • भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने संयुक्त रूप से आईजी नोबेल शांति पुरस्कार 2020 जीता है।


8. माउंट एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति का नाम बताएं जिनका हाल ही में निधन हो गया - आंग रीता शेरपा

  • माउंट एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति नेपाल के आंग रीता शेरपा का निधन 21 सितम्बर को हो गया।
  • इनको बिना ऑक्सीजन का उपयोग किए 8,848 मीटर ऊचे माउंट एवरेस्ट पर सबसे सफल आरोही के लिए एक प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें दिसंबर 1987 में बिना ऑक्सीजन का उपयोग किए सर्दियों में एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति के रूप में भी मान्यता दी है।

Click Here To Buy Delhi Police Constable Paid Course 

9. कृषि भवन, जिसने हाल ही में ग्लोबल आर्किटेक्चर एंड डिज़ाइन अवार्ड जीता है, किस राज्य में स्थित है - ओडिशा

  • आर्किटेक्चर और डिज़ाइन के व्यापक स्पेक्ट्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनरों को ‘ग्लोबल आर्किटेक्चर एंड डिज़ाइन अवार्ड्स’ द्वारा सम्मानित किया जाता है।
  • इसमें 50 से अधिक श्रेणियों के पुरस्कार हैं।
  • हाल ही में, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन को ‘पीपल्स चॉइस विजेता’ के रूप में चुना गया।
  • कृषि भवन ओडिशा सरकार के कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग के लिए विकसित एक सुविधा है जो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है।


10. विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है व इस बार इसकी थीम क्या रखी गयी है - 21 सितंबर, थीम → ‘Let’s talk about dementia’

  • 21 सितम्बर → विश्व अल्जाइमर दिवस
  • 1994 से हर साल अल्जाइमर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • अल्जाइमर एक मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है।
  • इस बीमारी में व्यक्ति छोटी से छोटी बात को भी याद नहीं रख पाता है।
  • जब यह बीमारी अत्यधिक बढ़ जाती है तो व्यक्ति को लोगों के चेहरे तक याद नहीं रहते हैं।
  • 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है।
  • 21 सितम्बर → अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 
  • हर साल 21 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे 24 घंटे तक अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाने के माध्यम से शांति के आदर्शों को मनाने और मजबूत करने के लिए विश्व को समर्पित किया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम “Shaping Peace Together.” है।
  • यह महामारी के दौरान दया भाव, सहायता और आशा बनाए रखने पर आधारित है।
  • इस वायरस से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों साथ खड़े रहों, और हमसे जुड़ें ताकि हम शांति को एक साथ आगे लेकर चल सकें।
  • मुख्यालय → न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्थापना 24 अक्टूबर 1945, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव → श्री एंटोनियो गुटेरेस

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book