img

1. हाल ही में किस राज्य ने सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत संपत्ति कर से छूट देने की घोषणा किया - महाराष्ट्र

  • हाल ही में महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र में सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत संपत्ति कर से छूट दी जाएगी।
  • महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में एक सार्वजनिक प्रस्ताव भी जारी किया है।
  • महाराष्ट्र में मौजूद नियमों के अनुसार, अब तक रक्षा वीरता पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं और उनके आश्रितों को एक आवासीय भवन के लिये ग्राम पंचायत संपत्ति कर से छूट प्रदान की गई थी।


2. जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा तृतीयक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने के लिए शुरू की गई परियोजना का नाम क्या है - tryfood

  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ट्राइफेड की "ट्राइफूड परियोजना के तृतीयक प्रसंस्करण केंद्रों" का वर्चुअली लॉन्च किया गया।
  • ट्राइफूड परियोजना को महाराष्ट्र के रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुरू किया गया है।
  • इस परियोजना से जनजातीय उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।
  • खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय (MOFPI) के सहयोग से जनजातीय मामलों के मंत्रालय TRIFED द्वारा "ट्राइफूड परियोजना" को कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • इस परियोजना का लक्ष्य जनजातीय वन संग्रहकर्ताओं द्वारा संग्रहित माइनर फ़ॉरेस्ट प्रोडक्शन (एमएफपी) के बेहतर उपयोग एवं मूल्य वर्धन के जरिये जनजातीयों की आय को बढ़ाना है।

3. भारत के किस अंतरिक्ष मिशन ने चंद्रमा की कक्षा में एक पूरा साल पूरा किया है - चंद्रयान -2

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 20 अगस्त को कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है।
  • चंद्रयान -2 को सात और वर्षों तक चालू रखने के लिए ईंधन पर्याप्त है।
  • भारत का दूसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान -2, 22 जुलाई, 2019 को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और 20 अगस्त, 2019 को इसे चंद्रमा की चंद्र कक्षा में डाला गया था।
  • पहला चंद्र मिशन चंद्रयान -1 था जो इसरो द्वारा अक्टूबर 2008 में शुरू किया गया था और अगस्त 2009 तक संचालित किया गया था।


4. भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - 20 अगस्त

  • हर साल 20 अगस्त को भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस या अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। 
  • यह दिन भारत में अक्षय ऊर्जा संसाधनों के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
  • भारत सरकार, देश को ऊर्जा की एक स्थायी मात्रा प्रदान करने हेतु विकास अथवा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के महत्व से अवगत है।
  • भारतीय अक्षय उर्जा दिवस की शुरुआत साल 2004 में अक्षय ऊर्जा विकास कार्यक्रमों का समर्थन करने और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों के बजाय इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।


5. अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी - डॉ. शंकरदयाल शर्मा

  • 19 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
  • इनका जन्म 19 अगस्त, 1918 को हुआ था।
  • वर्ष 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शंकर दयाल शर्मा स्वतंत्र भारत के राजनीतिक वातावरण में सक्रिय हो गए और उन्होंने राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर कार्य किया।
  • शंकर दयाल शर्मा ने वर्ष 1992 से वर्ष 1997 तक देश के नौवें राष्ट्रपति के तौर पर कार्य किया, उन्हें वर्ष 1984 में आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
  • शंकर दयाल शर्मा को वर्ष 1985 में पंजाब का राज्यपाल बनाया गया था।
  • इसके बाद वे 3 सितंबर, 1987 से भारत के आठवें उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति बने, इसके बाद उन्होंने वर्ष 1992 में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
  • शंकर दयाल शर्मा का 26 दिसंबर, 1999 को नई दिल्ली में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।


6. हाल ही में गोपालस्वामी अय्यर कस्तूरीरंगन का निधन हो गया, वह संबंधित थे - क्रिकेट

  • गोपालस्वामी अय्यर कस्तूरीरंगन  उनका जन्म 12 अक्टूबर 1930 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।
  • उनके करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी 1948-49 सीज़न में मैसूर से हुई थी और उन्होंने 1962-63 सीज़न के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
  • गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन एक तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने 36 प्रथम श्रेणी मैच खेले और मैसूर रणजी टीम (अब कर्नाटक) की कप्तानी की थी।


7. हाल ही में किसे भारत का नया चुनाव आयुक्त बनाया गया है - राजीव कुमार

  • भारत सरकार द्वारा राजीव कुमार को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
  • उनकी नियुक्ति अशोक लवासा के स्थान पर की गई है, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा दिया था।
  • उन्होंने हाल ही में ADB के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
  • राजीव कुमार, झारखंड कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • उन्हें जुलाई 2019 में वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चार में विलय करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
  • इसके अलावा उन्होंने कार्मिक मंत्रालय में स्थापना अधिकारी (ईओ) के रूप में भी कार्य किया है।


8. जनजातीय बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने के लिये किस राज्य ने नमथ बसई कार्यक्रम  चलाया है - केरल सरकार

  • जनजातीय बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने के लिये केरल सरकार ने नमथ बसई कार्यक्रम चलाया है।
  • ‘नमथ बसई कार्यक्रम’ को समग्र शिक्षा केरल द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम ने आदिवासी बच्चों के लिये घर पर ही शिक्षा की ज़रूरत को महसूस करके सैकड़ों आदिवासी बच्चों को उनकी ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़े रखने में सफलता पाई है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत SSK ने विशेष रूप से 50 लैपटॉप वितरित किये हैं।
  • प्री-रिकॉर्डेड कक्षाएँ एक YouTube चैनल के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
  • केरल के अट्टापडी में 192 बस्तियों के अधिकांश आदिवासी बच्चों को इन कक्षाओं से जोड़ा गया है।
  • अट्टापडी में तीन जनजातीय भाषाओं में कक्षाएँ दी जा रही हैं।
  • इनमें इरुला भाषी बच्चों की संख्या सबसे अधिक है, इसके बाद मुडुका एवं कुरुम्बा भाषा का स्थान है।
  • ‘नमथ बसई’ एक इरुला भाषी नाम है जिसका अर्थ होता है-’हमारी भाषा’


9. किस दिन को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है - 21 अगस्त

  • 21 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  •  इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की परिस्थितियों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी सहायता करना है।
  • इस दिवस के द्वारा समाज के प्रति वरिष्ठ नागरिकों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है।
  • इस दिवस की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी, उन्होंने 19 अगस्त, 1988 को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके 21 अगस्त को अमेरिका में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस घोषित किया था।
  • बाद में अन्य देशों ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के लिए इस प्रकार की घोषणा की।
  • इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसम्बर, 1990 को 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।


10. हाल ही में किस संस्थान ने  नई शिक्षा नीति, 2020 के प्रस्तावों को अपनाते हुए अपने परिसर में शास्त्रीय एवं लोक कला अकादमी की शुरुआत की है - IIT खड़गपुर

  • हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- खड़गपुर ने नई शिक्षा नीति, 2020 के प्रस्तावों को अपनाते हुए अपने परिसर में शास्त्रीय एवं लोक कला अकादमी की शुरुआत की है।
  • यह अकादमी संगीत, ललित कला और अन्य प्रदर्शन कलाओं में प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
  • इस नई शिक्षा नीति में छात्रों में रचनात्मक सोच, तार्किक निर्णय और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया है।
  • इसी से प्रेरणा लेते हुए IIT-खड़गपुर ने अपने परिसर में शास्त्रीय एवं लोक कला अकादमी की शुरुआत की है।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षा की पहुँच, समानता, गुणवत्ता, वहनीय शिक्षा और उत्तरदायित्त्व जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book