img

1. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जेसन होल्डर को पछाड़कर हाल ही में कौन नम्बर वन ऑलराउंडर बन गया है - बेन स्टोक्स

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया है।
  • स्टोक्स आईसीसी की ताज़ा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • अपने टेस्ट करियर में उन्होंने पहली बार यह कीर्तिमान हासिल किया।
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में स्टोक्स सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट (संयुक्त रूप से) लेने वाले खिलाड़ी हैं।


2. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने भारत की नेशनल डोप टेस्टिंग लैब के सस्पेंशन को कितने समय के लिए बढ़ा दिया है - छह माह

  • वाडा ने पिछले साल 23 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय मानक पूरे नहीं होने के कारण 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया था।
  • खेल मंत्रालय और एनडीटीएल को अपनी कमियों को दूर करने को कहा था।
  • वाडा के इस फैसले से अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी को लेकर भारत को झटका लगा।
  • एनडीटीएल पर लगा प्रतिबंध फरवरी में खत्म हो गया था।
  • वाडा के एक्सपर्ट ने सिफारिश की थी, कि अभी कुछ कमियां हैं, जिसे वह पूरा नहीं कर पाया है।
  • ऐसे में प्रतिबंध को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया जाए।
  • यह प्रतिबंध 17 जुलाई से लागू हो गया है।


3. केंद्र सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए किस तरह के मास्‍क का उपयोग न करने की गाइडलाइन जारी की है - वॉल्व लगे N-95 मास्क

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में घोषणा की कि रेस्पिरेटर वाल्व वाले N95 मास्क COVID -19 को फैलने से नहीं रोकते हैं।
  • N95 मास्क सुरक्षात्मक उपकरण हैं जो पहनने वालों को चेहरे को दूषित करने वाले हवाई कणों से बचाता है।
  • N95 मास्क उन कणों को फ़िल्टर करता है जो 300 नैनो मीटर से कम हैं।
  • COVID-19 वायरस का आकार 65-125 नैनो मीटर के बीच है।
  • एन 95 मास्क में वाल्व एक प्लास्टिक गैस्के है जो व्यक्ति द्वारा साँस ली गई वायु को फिल्टर करता है और रोगजनकों के प्रवेश को रोकता है।
  • वाल्व नमी को रोकने में मदद करता है, मास्क में गर्मी और कार्बन-डाइऑक्साइड का निर्माण कम करता है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि N95 मास्क के वाल्व वायरस को मास्क से बाहर निकलने से नहीं रोकते हैं।
  • यह केवल मास्क पहनने वाले व्यक्ति की सुरक्षा करता है और इससे निकलने वाले एरोसोल को फ़िल्टर नहीं करता है। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय एन 95 मास्क के विकल्प के रूप में कपड़े से बने मास्क, ख़ास कर कपास का उपयोग करने की सलाह देता है।


4. भारतीय सेना ने गाइडेड मिसाइल नाग के अपडेटेड वर्जन का सफल परीक्षण किया, इसका नया नाम बताएं - ध्रुवास्‍त्र

  • ध्रुवास्त्र सेना के बेड़े में पहले से शामिल नाग मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन है।
  • इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर में हुआ है।
  • यह 7 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के टैंकों को निशाना बना सकती है।
  • पिछले साल थार के रेगिस्तान में एंटी टैंक मिसाइल नाग की थर्ड जनरेशन का 12 दिन टेस्ट किया गया था।
  • यह फायर एंड फॉरगेट सिस्टम पर काम करती है।


5. हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय रेलवे संघ के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है - अरुण कुमार

  • 22 जुलाई, 2020 को श्री अरुण कुमार को अंतर्राष्ट्रीय रेलवे संघ के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
  • यूआईसी महासभा में यह निर्णय लिया गया।
  • इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे को यूनियन इंटरनेशनेल डेस केमिन्स (यूआईसी) भी कहा जाता है।
  • UIC का मुख्यालय पेरिस में है।
  • यह व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों और संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित मामलों में रेल क्षेत्र की ओर से नीति विकसित करने में सक्षम भारत इस संघ का एक सक्रिय सदस्य है।
  • इसमें लोकोमोटिव, एक्सल व्यवस्था, माल वैगन और कोचों का वर्गीकरण स्थापित किया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा भारत, अफगानिस्तान, ईरान, रूस, आर्मेनिया, अजरबैजान, मध्य एशिया और यूरोप के बीच 7,200 किलोमीटर लंबा जहाज, सड़क और रेल मार्ग है।
  • श्री अरुण कुमार 1985 बैच के भारतीय पुलिस अधिकारी हैं।


6. हाल ही में किसे मानवता के लिए गुलबेंकियन पुरस्कार के लिए चुना गया - ग्रेटा थुनबर्ग

  • क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को मानवता के लिए गुलबेंकियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • उन्हें 43 देशों के 136 प्रत्याशियों में से चुना गया है।
  • ग्रेटा थनबर्ग -
  • ग्रेटा थनबर्ग एक स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।
  • जलवायु परिवर्तन के कारण अस्तित्वगत मानवता संकट को बढ़ावा देने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली।
  • फ्राइडे फॉर फ्यूचर -
  • यह थनबर्ग और स्वीडन के अन्य छात्रों द्वारा शुरू किया गया एक स्कूल जलवायु हड़ताल आंदोलन है। इस आंदोलन ने जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर ली और दुनिया भर के छात्र इस आंदोलन में शामिल हो गए।
  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन है जहां छात्र शुक्रवार को कक्षा से छुट्टी लेते हैं और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए राजनीतिक नेताओं से कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शनों में भाग लेते हैं।
  • गुलबनकियान पुरस्कार -
  • इस पुरस्कार को कैलूस्टे गुलेनबेकियन फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह 1976 में स्थापित किया गया था।
  • इसका पुरस्कार वितरण समारोह पुर्तगाल में आयोजित किया जाता है।


7. भारत ने किस देश के साथ ‘इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ’की स्थापना के लिए समझौता किया है - मालदीव

  • 22 जुलाई, 2020 को भारत और मालदीव ने माले में “आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं” स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • आपातकालीन चिकित्सा सेवा भारत द्वारा पड़ोसी देशों के लिए 20 मिलियन अमरीकी डालर की अनुदान सहायता के तहत वित्तपोषित है।
  • इससे देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के क्षेत्रों में, महत्वपूर्ण समय के दौरान आपदा प्रतिक्रियाएं आदि।


8. स्टैंडर्ड ‘कोरोना कवच पॉलिसी’ बीमा कवर के तहत अधिकतम बीमा राशि कितनी है - 5 लाख रुपए

  • इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने सभी बीमा कंपनियों को COVID-19 बीमारी के लिए मानकीकृत बीमा कवर शुरू करने के लिए कहा था।
  • कोरोना कवच पॉलिसी के तहत, न्यूनतम बीमा राशि 50000 रुपये और अधिकतम बीमा राशि 5 लाख रुपये होगी।
  • हाल ही में, IRDAI ने बीमाकर्ताओं को एक समूह बीमा उत्पाद के रूप में इस नीति की पेशकश करने की अनुमति दी है।
  • डॉक्टरों या स्वास्थ्य सेवा श्रमिकों के समूह को 5% की छूट प्रदान की जाएगी।


9. इस साल दिसंबर में होने वाला नोबेल पुरस्‍कार समारोह किस वजह से रद्द कर दिया गया है - कोविड-19

  • नोबेल फाउंडेशन ने 21 जुलाई को ये जानकारी दी।
  • हालांकि यह भी कहा गया है कि अवार्ड सेरेमनी अब नए रूप में होगा, हो सकता है कि यह ऑनलाइन हो।
  • फाउंडेशन के डायरेक्टर लार्स हेकिंस्टन ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से इस बदलाव को स्‍वीकार करना होगा।
  • इससे पहले 1956 में हंगरी की क्रांति में हुए दमन के चलते इसे रद्द किया था।
  • अब ये दूसरी बार है जब इतना बड़ा पुरस्‍कार समारोह रद्द कर दिया गया है।
  • फाउंडेशन ने कहा कि पुरस्कार (चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र) की घोषणा 5 से 12 अक्टूबर बीच ही होगी।


10. कोरोना के बीच भारत ने रेल मार्ग के जरिये हाल ही में किस देश को 9000 टन से ज्‍यादा मसाले निर्यात किए है - बांग्‍लादेश

  • भारत पिछले एक महिने में करीब 5000 टन हल्‍दी, 4300 टन मिर्च और 100 टन जीरा बांग्‍लादेश को निर्यात किया है।
  • भारत बांग्‍लादेश को कुल मसाले का करीब 9 प्रतिशत मसाला निर्यात करता है।
  • भारत ने 2019-20 के दौरान बांग्‍लादेश को 1,09,950 टन मसाले भेजे थे।
  • जिनकी कीमत करीब 1005 करोड़ रुपये बताई गई थी।
  • ऐसा पहली बार हुआ कि भारत ने रेल मार्ग के जरिये भारत को मसाले भेजे।
  • बांग्‍लादेश को मसाले का निर्यात घोजदंगा, मुंद्रा, हिली, मोहादिपुर, पेट्रापोल, नहावा शेवा जैसे पोर्ट्स या रोड के जरिये किया जाता था।
  • रोड मार्ग की तुलना अगर रेल मार्ग से करें तो रेल के जरिये निर्यात करने में 60 फीसदी चार्ज बच जाता है।



क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book