img

24 November 2020 Current Affairs In Hindi


01. कौन सा एक मिलियन ट्विटर फॉलोअर वाला पहला केंद्रीय बैंक बन गया है - RBI
  • भारतीय रिजर्व बैंक एक मिलियन ट्विटर फॉलोअर वाला पहला केंद्रीय बैंक बन गया है।
  • इस तरह आरबीआई यूएस फेडरल रिजर्व (6.67 लाख) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (5.91 लाख) से आगे है।
  • अन्य तथ्य:-
  • ट्विटर ने हाल ही में स्नैपचैट, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी अन्य साइटों की तर्ज पर वैश्विक रूप से ‘फ्लीट्स’ नाम से 24 घंटों में गायब होने वाले ट्वीट पेश किए हैं।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. भारत, थाईलैंड और सिंगापुर त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास SITMEX-20 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है - अंडमान सागर में
  • भारत, थाईलैंड और सिंगापुर त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास SITMEX-20 का आयोजन अंडमान सागर में 21-22 नवंबर, 2020 को किया गया।
  • भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सिटमैक्स का पहला संस्करण सितंबर, 2019 में पोर्ट ब्लेयर से कुछ दूर सागर में किया गया था।
  • भारतीय नौसेना क स्वदेशनिर्मित पनडुब्बी रोधी कोर्वेट (छोटा युद्धपोत) ‘कामोरता’ और मिसाइल कोर्वेट ‘करमुख’ पोत त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे हैं।
  • यह अभ्यास दो दिन चलेगा।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

03. हाल ही में किस राज्य में मनाये जाने वाले चेरी ब्लॉसम महोत्सव को कोविड 19 के कारण रद्द कर दिया गया है - मेघालय
  • शिलांग में आयोजित होने वाला इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया है।
  • इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का आयोजन मेघालय सरकरा द्वारा हर साल पूर्वी खासी पहाड़ियों और शिलांग में हिमालय चेरी ब्लॉसम के मद्देनजर किया जाता है।
  • यह भारत के शरद ऋतु के संस्करण की शुरूआत के रूप में स्थानीय लोगों द्वारा मनाया जाता है।
  • चेरी ब्लॉसम जीनस प्रूनस के कई पेड़ों का एक फूल है।
  • मेघालय:-
  • राजधानी - शिलांग
  • राज्यपाल - सत्य पाल मलिक
  • मुख्यमंत्री - कॉनराड संगमा


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. वह राज्य सरकार, जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गृह निर्माण हेतु “महाआवास योजना” का संचालन प्रारंभ किया - महाराष्ट्र
  • 21 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के 8.82 लाख ग्रामीण परिवारों हेतु गृह निर्माण हेतु “महाआवास योजना” का संचालन प्रारंभ किया।
  • इस परियोजना के तहत 100 दिवस का कार्य लक्ष्य तय किया गया है।
  • इसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लांच किया गया है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

05. किस देश ने 2030 तक नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है - यूनाइटेड किंगडम
  • यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में 2030 से नई पेट्रोल और डीजल कारों और वैन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
  • यह समय सीमा ब्रिटेन द्वारा पूर्व में दिए गए वादों की तुलना में पांच साल पहले है।
  • इससे पहले, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 2050 तक उत्सर्जन को शुद्ध-शून्य करने के लिए “ग्रीन रिवोल्यूशन” की घोषणा की थी।
  • पिछले साल, ब्रिटेन 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य निर्धारित करने वाला पहला जी-7 देश बना था।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

06. वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग (WCOL) इंडेक्स 2020 सूचकांक में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर है - स्विट्जरलैंड, चीन और फ्रांस
  • द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने यह सूचकांक जारी किया गया, जो उनकी जीविका लागत पर आधारित है।
  • इस सूचकांक के 133 शहरों में हांगकांग (चीन), पेरिस (फ्रांस) और ज्यूरिख (स्विटज़रलैंड) सबसे महंगे शहरों के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • दमिश्क (सीरिया), टास्केंट (उजबेकिस्तान), लुसाका (जाम्बिया) इस सूची में सबसे सस्ते शहरों के रूप में अंतिम तीन स्थान पर रहे।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें - 

07. ‘राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2020 को कब तक मनाया जा रहा है - 15-21 नवंबर, 2020
  • हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने ‘राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2020’ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसे 15-21 नवंबर, 2020 तक मनाया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में नवजात शिशु स्वास्थ्य के महत्त्व को सुदृढ़ किया जा सके।
  • थीम: ‘राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2020’ की थीम “प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और प्रत्येक जगह, प्रत्येक नवजात शिशु के लिये गुणवत्ता, समानता, गरिमा’’ है।  
  • अन्य तथ्य:-
  • 21 नवम्बर को विश्व टेलीविज़न दिवस और विश्व मत्स्य दिवस के रूप में मनाया गया है।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. हाल ही में किस देश के उत्तर पश्चिम में 1300 साल पुराना हिन्दू मंदिर खोजा गया - पकिस्तान के
  • उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के बारिकोट घुंडई में पाकिस्तान और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों द्वारा 1300 साल पुराने हिंदू मंदिर की खोज की गई है।
  • खोजा गया मंदिर भगवान विष्णु का है और हिंदू शाही काल के दौरान 1300 साल पहले बनाया गया था।
  • हिंदू शाही या काबुल शाही 850-1026 ईस्वी के दौरान ‘एक हिंदू राजवंश’ था।
  • पुरातत्वविदों को मंदिर स्थल के पास छावनी और गुम्मट के निशान मिले हैं।
  • उन्होंने पूजा से पहले स्नान के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पानी की टंकी की भी खोज की।
  • हिंदू शाही काल के निशान स्वात जिले में पहली बार मिले हैं।
  • यह हजार साल पुराने पुरातात्विक स्थलों और बौद्ध धर्म के कई पूजा स्थलों के घर है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. कौनसा देश साल 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा - भारत
  • जी20 शिखर सम्मेलन 2020         रियाद, सऊदी अरब
  • जी20 शिखर सम्मेलन 2021         इटली
  • जी20 शिखर सम्मेलन 2022         इंडोनेशिया
  • जी20 शिखर सम्मेलन 2023         भारत
  • जी20 शिखर सम्मेलन 2024          ब्राजील


10. भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम को किस महासागरीय क्षेत्र में नेवीगेशन सिस्टम के रूप में मान्यता प्राप्त हुई - हिंद महासागर
  • 21 नवंबर 2020 को भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को हिंद महासागर क्षेत्र में इसके संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा वर्ल्ड - वाइड रेडियो नेविगेशन सिस्टम के एक घटक के रूप में स्वीकार किया गया है।
  • भारत, ‘विश्वव्यापी रेडियो नेविगेशन प्रणाली’ (World Wide Radio Navigation System- WWRNS) के एक भाग के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा मान्यता प्राप्त अपने स्वतंत्र भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के साथ दुनिया का चौथा देश बन गया है।
  • अन्य तीन देश जिनके पास IMO द्वारा मान्यता प्राप्त नेविगेशन प्रणाली हैं, वे संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस एवं चीन हैं।
  • अब अमेरिका के जीपीएस (GPS) और रूस के ग्लोनास (GLONASS) की तरह व्यापारिक जहाज़ों की जानकारी प्राप्त करने के लिये IRNSS का उपयोग किया जा सकेगा।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book