img

24 September 2020 Current Affairs In Hindi 

1. किस खिलाड़ी ने पहली बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है - सिमोना हालेप

  • रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहली बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है।
  • हालेप ने इसके साथ ही पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया और 27 सितंबर से होने वाले क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।
  • नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन  को 7-6, 5-3 से हराकर साल 2020 मेन्स सिंगल इटालियन ओपन खिताब और अपना करियर पांचवां रोम खिताब अपने नाम किया है।


2. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा "घर तक फाइबर" योजना का शुभारंभ किया गया - बिहार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नौ राजमार्ग परियोजनाओं और ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं का शुभारंभ किया।
  • ऑप्टिकल फाइबर सेवाएं "घर तक फाइबर" योजना के तहत प्रदान की जा रही हैं। 
  • इस परियोजना को “घर तक फाइबर” योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा क्रिन्यान्वित किया जाना है।
  • यह परियोजना राज्य के 45,945 गांवों को जोड़ेगी और इस प्रकार डिजिटल क्रांति को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाएगी।
  • इस योजना का उद्देश्य गाँव और ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश के हर घर में ऑप्टिकल फाइबर सक्षम इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करना है।
  • बिहार के मुख्यमंत्री → नीतीश कुमार, राज्यपाल → फागू चौहान


3. प्रोजेक्ट शील्ड, जो एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों का मुकाबला करना है, और किस राज्य के पांच जिलों में उनके लिए सुरक्षित और हिंसा मुक्त समुदाय बनाना है - तमिलनाडु

  • प्रोजेक्ट शील्ड तमिलनाडु के पांच जिलों में लॉन्च किया गया है → तिरुचि, पुदुकोट्टई, करूर, पेरम्बलुर और अरियालुर,
  • इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों का मुकाबला करना है।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत इन पांच जिलों में हिंसा मुक्त समुदायों का निर्माण किया जाएगा।
  • यह कार्य ‘इंटरनेशनल जस्टिस मिशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

Click Here To Download Our Application -

4. केंद्र सरकार ने छह फसलों पर 21 सितंबर 2020 को MSP बढ़ा दिया है, इसमें गेहूं का MSP कितना बढ़ाया गया - 50 रुपए

  • पहले MSP 1925 रु/प्रति क्विंटल था, जिसमें 50 रुपए बढ़ाकर अब 1975 रु/प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • इसमें सबसे ज्‍यादा MSP मसूर का बढ़ाया गया है, 300 रुपए।
  • ताजा एमएसपी (रुपए प्रति क्विंटल)
फसलपहलेअबअंतर
गेहूं1925197550
जौ1525160075
सरसों44254650225
चना48755100225
कुसुम52155327112
मसूर48005100300


  • केंद्र सरकार खेती-किसानी के क्षेत्र में सुधार के लिए तीन विधेयक लाई है।
  • कई राज्‍यों के किसान और विपक्ष इन विधेयकों के खिलाफ है।
  • उसे चिंता है कि कहीं MSP की व्यवस्था बंद नहीं हो जाए।
  • दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर साफ कर चुके हैं कि MSP खत्म नहीं होगा।


5. महामारी के दौरान डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स पर हमला को गैर-जमानती अपराध बनाने के लिए राज्‍यसभा ने किस कानून में बदलाव के लिए महामारी संशोधन विधेयक (Epidemic amendment bill) 2020 पास किया - महामारी रोग अधिनियम, 1897

  • (Epidemic diseases act 1897)
  • इस विधेयक के जरिए 123 साल पुराने कानून में बदलाव किया जा रहा है, जिसमें हमला होने पर दोषी को सात साल तक की जेल और पांच लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
  • इस साल अप्रैल में देश के स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ हमलों के लिए कड़ी सजा देने के लिए महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन करने के लिए सरकार अध्यादेश लाई थी।
  • अब इसे कानून बनाने के लिए संसद में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विधेयक पेश किया।
  • इस तरह का अपराध संज्ञेय (नॉन बेलेबल) होगा, संज्ञेय यानी बिना वॉरंट के गिरफ्तारी हो सकती है।
  • बिना अदालत की मंजूरी के जांच शुरू हो सकती है।
  • अपराध गैर-जमानती भी होगा & गैर-जमानती यानी जमानत सिर्फ अदालत से ही मिलेगी।
  • जांच अधिकारी को 30 दिन के भीतर जांच पूरी करनी होगी & एक साल में अदालत को फैसला देना होगा।
  • डॉक्टर्स-हेल्थ वर्कर्स पर हमले के दोषी पाए गए तो 3 महीने से 5 साल तक की सजा होगी।
  • 50 हजार से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • अगर हमले में गंभीर चोट आई है तो 6 महीने से 7 साल तक की सजा और एक लाख से 5 लाख तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • दूसरा - अगर आदेश के उल्लंघन से मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा, को खतरा हुआ तो कम से कम 6 महीने की जेल या 1000 रुपये जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।


6. हाल ही चर्चित शब्द कोमोडो ड्रैगन संबंधित है - दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली से

  • हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में कहा गया है कि कोमोडो ड्रैगन जिसे दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली कहा जाता है, जलवायु परिवर्तन के कारण अगले कुछ दशकों में विलुप्त हो सकता है।
  • कोमोडो ड्रैगन इंडोनेशिया के पाँच द्वीपों में से तीन द्वीपों से विलुप्त हो सकता है जहाँ यह वर्तमान में पाया जाता है।
  • कोमोडो ड्रैगन छिपकली की सबसे बड़ी जीवित प्रजाति है।
  • इसे IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
  • कोमोडो ड्रैगन अकशेरुकी जीवों, पक्षियों एवं स्तनधारियों का शिकार करते हैं।
  • कोमोडो ड्रैगन में विष ग्रंथियाँ पाई जाती हैं जो विषाक्त पदार्थों से भरी होती हैं।
  • इसे कोमोडो मॉनीटर (Komodo Monitor) के रूप में भी जाना जाता है, जो इंडोनेशियाई द्वीपों के कोमोडो (Komodo), रिनका (Rinca), फ्लोरेस (Flores) और गिली मोटंग (Gili Motang) में पाई जाती है।

Click Here To Read Uttar Pradesh Current Affairs 

7. विश्व राइनो दिवस कब मनाया जाता है - 22 सितंबर

  • विश्व राइनो दिवस → 22 सितम्बर,
  • हर साल 22 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व राइनो दिवस मनाया जाता है।
  • यह विशेष दिन राइनो से → संबंधित संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों, चिड़ियाघरों और इसके सदस्यों को अपने स्वयं के अनूठे तरीकों से राइनो को मनाने का अवसर प्रदान करता है। 
  • विश्व राइनो दिवस की घोषणा पहली बार 2010 में विश्व वन्यजीव कोष-दक्षिण अफ्रीका (World Wildlife Fund-South Africa) द्वारा की गई थी और इसके बाद से 2011 इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस → 23 सितम्बर,
  • हर साल 23 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन सांकेतिक भाषाओं (साइन लैंग्वेज) के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सांकेतिक भाषाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
  • इसके अलावा, सितंबर के पुरे अंतिम सप्ताह को International Week of the Deaf यानि अंतर्राष्ट्रीय बधिरता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
  • वर्ष 2020 के अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की थीम है → “Sign Languages are for Everyone!”
  • अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस → 19 सितंबर,
  • हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को लाल पांडाओं के संरक्षण के मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस (IRPD) मनाया जाता है।
  • 18 सितंबर 2010 को पहला अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया गया था।
  • लाल पांडाओं की औसत उम्र 23 साल होती है और मादा पांडा 12 साल की उम्र के बाद प्रजनन करना बंद कर देती हैं।


8. इंडियन नेवी के इतिहास में पहली बार जंगी जहाज (Warship) पर तैनात होने वाली महिला अधिकारी का नाम बताएं - लेफ्टिनेंट रीति सिंह और लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी

  • उन्‍हें वॉर शिप पर तैनात किया जाएगा।
  • इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद के लिए चुना गया है।
  • इससे पहले नौसेना में अब तक महिला अफसरों को फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित रखा गया था।
  • इंडियन नेवी का यह ऐतिहासिक फैसला है, जब किसी महिला ऑफिसर्स को ‘ऑब्‍जर्वर्स’ (एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस) के रूप में चुना गया।
  • एयरफोर्स ने भी राफेल फाइटर्स को उड़ाने के लिए एक महिला पायलट को नियुक्‍त किया है।
  • महिला पायलट अभी राफेल विमान को उड़ाने की ट्रेनिंग ले रही है।
  • इस समय इंडियन एयरफोर्स में लड़ाकू विमानों को उड़ाने वाली 10 महिला पायलट और 18 महिला नेविगेटर है।
  • एयरफोर्स में वर्तमान समय में महिला ऑफिसरों की टोटल संख्‍या 1875 है।

Click Here To Buy Delhi Police Constable Paid Course 

9. UN के वर्ल्‍ड हेप्‍पीनेस इंडेक्‍स 2020 में 156 देशों में भारत का स्‍थान कौन सा है - 144

  • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाली पहली ऑल इंडिया हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 जारी की गई है।
  • यह स्‍टडी मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्‍टीट्यूट (गुड़गांव) के प्रोफेसर राजेश के पिलानिया द्वारा की गई है और, मार्च व जुलाई 2020 के दौरान 16,950 लोगों के साथ किए राष्ट्रव्यापी सर्वे पर आधारित है।
  • राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की समग्र खुशहाली रैंकिंग →
  • 1 » मिजोरम
  • 2 » पंजाब
  • 3 » अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
  • बड़े राज्य → 1. पंजाब > 2. गुजरात > 3. तेलंगाना
  • छोटे राज्‍य → 1. मिजोरम > 2. सिक्किम > 3. अरुणाचल प्रदेश
  • खुशहाली पर COVID-19 का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश → महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा।
  • मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में खुशहाली पर COVID -19 का सबसे कम प्रभाव देखा गया।
  • UN के वर्ल्‍ड हेप्‍पीनेस इंडेक्‍स 2020 में 156 देशों में भारत का स्‍थान 144 है।
  • पहले स्‍थान पर फिनलैंड है।
  • यह रिपोर्ट मार्च 2020 में जारी हुई थी।


10.चीन में किस बैक्‍टीरिया के लीक होने की वजह से कई हजार लोगों में Brucellosis बीमारी फैल गई - Brucella (ब्रूसेला)

  • चीन के गांसु प्रांत की राजधानी लांझोउ के स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक चीन में इस ब्रुसेलोसिस बीमारी से करीब 3,000 लोग इन्‍फेक्‍टेड हो चुके हैं।
  • 20 हजार लोगों का टेस्‍ट हुआ और इसमें से 3000 पॉजिटिव पाए गए।
  • यह बैक्‍टीरिया जान नहीं लेता है, लेकिन बॉडी को बुरी तरीके से लंबे समय तक के लिए नुकसान पहुंचाता है।
  • बैक्‍टीरिया की वजह से इलनेस होती है, इसका नाम ब्रुसेलोसिस (Brucellosis) बैक्‍टीरियल डिजीज है।
  • टेंपरेरी सिम्‍पटम – हेडेक, बदन दर्द, बुखार।
  • लॉंग टर्म इफेक्‍ट – अर्थराइटिस, कई अंगों में सूजन, मेल रिप्रोडकशन ऑर्गन में सूजन आ सकता है।
  • बीमारी होने के तीन या चार साल बाद सिम्‍पटम नजर आते हैं।
  • बीमारी का अन्‍य नाम: माल्‍टा फीवर है जो कि सबसे पहले यूरोपीय देश माल्‍टा में पाई गई थी।
  • इसके बाद यह यूरोप, एशिया में फैल गया।
  • पिछले 20 साल में इसके मामले लोगों में नजर नहीं आए थे।
  • लांझोउ शहर के बायो-फार्मास्‍विटकल प्‍लांट से एक बैक्‍टीरिया लीक हुआ है।
  • सीएनएन के अनुसार जुलाई 2019 में वैक्‍सीन डेवलप कर रहे थे, लैंझाऊ बायोलॉजिक फार्मास्‍यूटिकल फैक्‍ट्री में।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book