img

25 November 2020 Current Affairs In Hindi
01. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने मत्स्य क्षेत्र में उपलब्धियों और विकास में योगदान देने के लिए किन राज्‍यों को सम्‍मानित किया - ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश
  • शीर्ष राज्य:-
  • समुद्री राज्य – ओडिशा
  • अंतर्देशीय राज्य – उत्तर प्रदेश
  • पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य – असम
  • शीर्ष संगठन:-
  • तमिलनाडु मत्स्य विकास निगम लिमिटेड (समुद्री).
  • तेलंगाना राज्य मछुआरा सहकारी समितियां फेडरेशन लिमिटेड (अंतर्देशीय).
  • असम एपेक्स कोऑपरेटिव फिश मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग फेडरेशन लिमिटेड (पहाड़ी क्षेत्र के लिए).
  • शीर्ष जिले:-
  • सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला – कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय जिला – कालाहांडी, ओडिशा
  • पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य – नागांव, असम
  • मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री: गिरिराज सिंह


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. किस देश के साथ समझौते के तहत भारतीय नौसेना को नौवां बोइंग P-8I (लंबी दूरी की समुद्री खोजी और एंटी-पनडुब्बी युद्धक विमान) मिला -  यूएसए
  • भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल ये नवां P8-I विमान है, पहले से ही आठ पी-8आई विमान हैं।
  • P8-I विमान एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट है, जो दुश्मन की नौसेना पर निगरानी रखता है।
  • हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत दोगुनी होगी, ये विमान चीन पर नजर रखेगा।
  • इस विमान में बहुत ही आधुनिक सेंसर लगे हैं, जिससे नौसेना के लिए समुद्र में निगरानी का काम बहुत आसान हो जाएगा।
  • इन नए पी-8आई विमानों को दुश्मन देश के बारे में जानने के लिए कई नई तकनीक और हथियारों से लैस किया गया है।अमेरिका से जुलाई 2016 में चार पी-8आई के लिए 88 बिलियन डॉलर में डील हुई थी।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

03. किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई का निधन 23 नवंबर 2020 को हो गया - असम
  • उनका जन्म 1 अप्रैल 1936 को असम के जोरहाट जिले के रंगाजन टी एस्टेट में में हुआ था।
  • गोगोई 2001 से 2016 तक तीन बार (15 साल) असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • वह असम के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री थे।
  • वह 6 बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद रह चुके हैं।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

04. हाल ही में चर्चित होयसल मंदिर किस राज्य में स्थित है - कर्नाटक
  • हाल ही में कर्नाटक के हासन के पास डोड्डागाड्डावल्ली ऐतिहासिक होयसल मंदिर में देवी काली की एक मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई।
  • होयसल मंदिर जो भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण का एक स्मारक है, को 12वीं शताब्दी में बनाया गया था।
  • होयसल मंदिर जो भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India- ASI) का एक स्मारक है, को 12वीं शताब्दी में बनाया गया था।
  • होयसलेश्वर मंदिर जो कर्नाटक के हलेबिड में है, इसे 1150 ईस्वी में होयसल राजा द्वारा काले शिष्ट पत्थर से बनवाया गया था।
  • कर्नाटक के सोमनाथपुरा में चेन्नेकेशवा मंदिर जिसे नरसिम्हा III की देखरेख में 1268 ईस्वी के आसपास बनाया गया था।
  • विष्णुवर्धन द्वारा निर्मित कर्नाटक के हसन ज़िले के बेलूर में केशव मंदिर।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

05. किस रिपोर्ट द्वारा भारत में शामिल 5 में से 3 वैक्सीन के वैश्विक लक्ष्य को 90% तक पूरा करने में सफल रहा है - ‘निमोनिया एवं डायरिया प्रगति रिपोर्ट’
  • हाल ही में ‘इंटरनेशनल वैक्सीन एक्सेस सेंटर’ द्वारा जारी ‘निमोनिया एवं डायरिया प्रगति रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत ने निमोनिया और डायरिया के कारण बच्चों की मृत्यु के मामलों की रोकथाम हेतु अपने टीकाकरण कवरेज में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है।
  • भारत इस रिपोर्ट में शामिल 5 में से 3 वैक्सीन के वैश्विक लक्ष्य को 90% तक पूरा करने में सफल रहा है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रोटावायरस वैक्सीन के कवरेज में 18% की वृद्धि और  न्यूमोकोकल निमोनिया के खिलाफ वैक्सीन कवरेज में 9% की वृद्धि देखने को मिली है।
  • प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर को ‘विश्व निमोनिया दिवस’ मनाया जाता है।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

06. भारत का पहला मॉस गार्डन किस राज्य में स्थापित किया गया है - उत्तराखंड
  • यह देश का पहला ऐसा उद्यान है, जो कुमाऊं के नैनीताल जिले में 10 हेक्टेयर में फैला है।
  • मॉस गार्डन, जिसे बनाने में लगभग एक साल का समय लगा था, का उद्घाटन वाटर मैन ऑफ इंडिया राजेंद्र सिंह (प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता) ने किया था।
  • देश का पहला मॉस गार्डन 10 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें एक व्याख्या केंद्र, 30 प्रतिनिधि मॉस प्रजातियां और अन्य ब्रायोफाइट प्रजातियां हैं, जिनमें IUCN रेड लिस्ट में सूचीबद्ध दो प्रजातियां (Hyophila involuta और Brachythecium bhanhanani) शामिल हैं और यहां 1.2 किलोमीटर के क्षेत्र में 'मॉस' की विभिन्न प्रजातियां हैं और इनके सबंध में वैज्ञानिक जानकारी प्रदर्शित की गई है।
  • मॉस एक तरह की काई होती है जो दीवारों और पेड़ों पर हरे रंग की दिखाई देती है।
  • इसका औषधि में बहुतायत में इस्तेमाल होता है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

07. हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध तेलुगु कवि, पत्रकार, पटकथा लेखक शेख खाजा हुसैन का निधन हो गया - साहित्य अकादमी पुरस्कार
  • आंध्र प्रदेश में जन्में और केंद्र साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता शेख खाजा हुसैन, जिन्हें लोकप्रिय रूप से देवी प्रिया के नाम से जाना जाता है, का निधन हो गया है।
  • उन्होंने अपनी पुस्तक गाली रंगू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 प्राप्त किया था।
  • उदयम तेलुगु में समकालीन राजनीति पर उनकी "रनिंग कमेंट्री" बहुत लोकप्रिय और सोची-समझी थी।
  • उन्होंने गैरीबी गीतालु, अम्मा चेट्टू चेपा चिलुका, और अन्य सहित कई किताबें लिखीं।
  • अपनी पत्रकारिता के दौरान, देवप्रिया ने अपनी आत्मकथा लिखने के लिए प्रसिद्ध तेलुगु कवि श्री श्री को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. हाल ही में जिनेवा स्थित अंतर-संसदीय संघ (IPU) का बाह्य लेखापरीक्षक किसे चुना गया है - गिरीश चंद्र मुर्मू
  • भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिये जिनेवा स्थित अंतर-संसदीय संघ (IPU) का बाह्य लेखापरीक्षक चुना गया है।
  • इससे पूर्व गिरीश चन्द्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल थे, इनके बाद मनोज सिन्हा को वहाँ का उप राज्यपाल बनाया गया।
  • भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) पूर्व में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे-  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) आदि के बाह्य लेखापरीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • अंतर-संसदीय संघ (IPU) अलग-अलग देशों की संसदों (Parliaments) का एक वैश्विक संगठन है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1889 में एक छोटे समूह के रूप में हुई थी और वर्तमान में यह अलग-अलग देशों की संसदों के एक वैश्विक संगठन के रूप में विकसित हुआ है।
  • वर्तमान में इस संगठन में कुल 179 सदस्य देश शामिल हैं।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

09. किस राज्‍य के पुलिस स्‍टेशन को नवंबर 2020 में ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन दिया गया है - नागालैंड
  • नागालैंड की राजधानी कोहिमा के उत्‍तर पुलिस स्‍टेशन को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001: 2015 सर्टिफिकेशन दिया गया।
  • यह नागालैंड राज्य की पहली सरकारी एजेंसी है जिसे इस तरह की मान्यता दी गई है।
  • आईएसओ प्रमाण पत्र यह तय करता है कि पुलिसकर्मी नियमित रूप से इसके काम का मूल्यांकन करते हैं।
  • उत्तरी पुलिस स्टेशन को 1993 में ब्रिटिश शासन ने नागा हिल्स जिले के तहत पहले पुलिस स्टेशन के रूप में स्थापित किया था।


10. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के खिलाड़ी की न्‍यूनतम उम्र क्‍या तय की है - 15 वर्ष
  • यह आयु सीमा नियम आईसीसी के टूर्नामेंट्, द्विपक्षीय क्रिकेट और अंडर-19 क्रिकेट सभी पर लागू होगा।
  • आईसीसी ने कहा है पुरुषों के किसी भी प्रारूप में खेलने के लिए, महिलाओं या U19 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों की अब न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
  • यह भी बताया गया कि अपवाद की स्थिति में, सदस्य बोर्ड 15 साल से कम खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी देने के लिए आईसीसी से अपील कर सकता है।
  • इसमें खिलाड़ी का खेलने का अनुभव, मानसिक विकास और वह किस तरह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव झेल पाएगा इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
  • इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी रूप में खेलने की उम्र पर कोई रोक नहीं थी।
  • पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
  • उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book