img

1. भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन कहां हुआ - असम

  • असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है।
  • यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
  • इस रोपवे का संचालन गुवाहाटी के कचहरी घाट से उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर के बीच में किया जाएगा।
  • अत्याधुनिक तकनीक से तैयार की गई नई रोपवे सेवा गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच यात्रा के समय को कम करेगी।
  • इससे पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है क्योंकि यह लोगों को गुवाहाटी शहर, शक्तिशाली ब्रह्मपुत्र, मोर द्वीप पर उमानंद मंदिर सहित जैसी जगह पर आसानी से पहुँचने में सक्षम बनाएगा
  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
  • राज्यपाल: जगदीश मुखी


2. दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन कब किया जाता है - 23 अगस्त

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 23 अगस्त को “International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition” यानि"दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन दास व्यापार की त्रासदी से पीड़ित सभी लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।
  • यह घटना 22 और 23 अगस्त 1791 की रात को सैंटो डोमिंगो में हुई थी, जिसमें विद्रोह की शुरुआत हुई गई थी, जिसने ट्रांसलेटेटिक दास व्यापार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • यह दिन पहली बार कई देशों में विशेष रूप से 23 अगस्त 1998 को हैती में और 23 अगस्त 1999 को सेनेगल में गोरे में मनाया गया था।
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945


3. नवगठित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद का प्रमुख कौन है - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

  • हाल ही में 'सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय'  द्वारा एक अधिसूचना के माध्यम से ‘ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिये राष्ट्रीय परिषद’ का गठन किया गया।
  • NCT का गठन 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम’ 2019 के तहत किया गया है।
  • इस अधिनियम में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण की दिशा में एक मज़बूत कार्य प्रणाली उपलब्ध कराने के प्रावधान शामिल किये गए हैं।
  • वर्ष 2014 में ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ मामले’ में सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर लोगों को 'तीसरे लिंग' के रूप में मान्यता प्रदान की गई।


4. एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’  किसने जीता है - विंग कमांडर गजानंद यादव

  • विंग कमांडर गजानंद यादव ने एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’ जीता है।
  • भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से यह विशेष पुरस्कार जीतने के लिये यादव को बधाई दी है।
  • गजानंद यादव पैराशूट जंप प्रशिक्षक हैं।
  • वे भारतीय वायु सेना की स्काइडाइविंग टीम ‘आकाश गंगा’ के सदस्य भी हैं।
  • तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों को साहसिक खेलों के लिये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है।
  • इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।
  • साहस के क्षेत्र में लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये प्रतिवर्ष ये पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
  • इन पुरस्कारों को चार श्रेणियों यथा- वायु में साहस, भूमि पर साहस, जल में साहस और जीवन भर की उपलब्धि के लिये दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के लिए युवा लोगों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मान देना है।
  • राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा प्रस्तुत की गई सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।


5. वर्ष 2020 में  ‘अर्थ ओवरशूट डे’  कब मनाया गया - 22 अगस्त

  • प्रत्येक वर्ष जब संसार प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल के संदर्भ में पर्यावरणीय दृष्टि से ऋणात्मक स्थिति में आ जाता है, तब ‘अर्थ ओवरशूट डे’ मनाया जाता है।
  • वर्ष 2020 में अर्थ ओवरशूट डे 22 अगस्त को मनाया गया है।
  • अर्थ ओवरशूट डे को निर्धारित करने का कार्य अंतर्राष्ट्रीय थिंक टैंक ग्लोबल फुटप्रिंट नेटवर्क से जुड़े शोधकर्त्ताओं के द्वारा किया जाता है।
  • दिलचस्प बात यह है कि इस वर्ष यह दिन पिछले वर्ष के मुकाबले 24 दिनों की देरी से आया है।
  • पिछले वर्ष अर्थ ओवरशूट डे 29 जुलाई को मनाया गया था।
  • यह दुर्लभ संयोग कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन का परिणाम है, जिससे मानवीय गतिविधियाँ सीमित हुई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर रोक लगी।


6. हाल ही में कैंसर पर डॉ. अशोक के. वैद द्वारा संपादित “Gastric Cancer” शीर्षक पुस्तक का विमोचन किसने किया है - जितेंद्र सिंह

  • केंद्रीय मंत्री, जितेंद्र सिंह ने कैंसर पर डॉ. अशोक के वैद द्वारा संपादित “Gastric Cancer” शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • इस पुस्तक को ऑन्कोलॉजी पर आयोजित 3-दिवसीय वर्चुअली सम्मेलन के दौरान एक विशेष सत्र के दौरान लॉन्च किया गया।
  • अशोक के. वैद एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • विश्व कैंसर दिवस – 4 फरवरी
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research-ICMR) और राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केंद्र (National Centre for Disease Informatics and Research-NCDIR) द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के
  • अनुसार,, वर्तमान प्रवृत्तियों के लिहाज़ से वर्ष 2025 तक भारत में कैंसर के मामलों की संख्या बढ़कर 15.6 लाख होने की संभावना है।


7. ‘नुआखाई जुहार’  मनाया जाने वाला प्राचीन त्यौहार का संबंध किस राज्य से है - पश्चिमी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं झारखंड

  • 23 अगस्त, 2020 को भारतीय प्रधानमंत्री ने ‘नुआखाई के अवसर पर देश के किसानों को शुभकामनाएँ दी।
  • यह एक कृषि उत्सव है जिसे ‘नुआखाई पर्व’ या ‘नुआखाई भेटघाट’ भी कहा जाता है।
  • यह बदलते मौसम के साथ नई फसल का स्वागत करने के लिये पश्चिमी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाने वाला एक प्राचीन त्योहार है।
  • यह उत्सव गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है।
  • इस दिन किसान अन्न की पूजा करते हैं और विशेष भोजन तैयार करते हैं।


8. दुनिया में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला Covid-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एप्लीकेशन कौन सा है - आरोग्य सेतु

  • 15 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं और 6.6 मिलियन से अधिक ब्लूटूथ ट्रेस किए गए संपर्कों के साथ, भारत का आधिकारिक कांटेक्ट ट्रेसिंग एप्लीकेशन, आरोग्य सेतु आज तक दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला कांटेक्ट ट्रेसिंग एप्लीकेशन है।
  • एप्लिकेशन टीम ने हाल ही में ‘ओपन एपीआई सेवा’ शुरू की है, जिसका उपयोग उनके कर्मचारियों या किसी अन्य आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में वास्तविक समय के प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए किया जाता है जिन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति साझा करने के लिए सहमति दी है।


9. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के जल संकट को हल करने के लिए किस देश  के साथ समझौता किया - इजराइल

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के जल संकट को हल करने के लिए इज़राइल सरकार के साथ 'सहयोग की योजना' पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह बुंदेलखंड के पानी की कमी वाले क्षेत्रों के लिए नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकियों जैसे ड्रिप सिंचाई से क्षेत्रीय किसानों की सहायता करेगा।
  • हस्ताक्षरित 'सहयोग की योजना' के अनुसार, दोनों सरकारें भारत-इज़राइल बुंदेलखंड जल परियोजना पर जल उपयोगिता के क्षेत्र में सहयोग करेंगी।
  • भारत-इजरायल बुंदेलखंड जल परियोजना के तीन घटक हैं यानी जल संरक्षण, जल कुशल परिवहन और कृषि के लिए उन्नत जल प्रयास।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ
  • राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
  • इज़राइल के प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू


10. चेतन भगत द्वारा लिखित 'वन अरेंजर्ड मर्डर’ नामक पुस्तक का विमोचन कब होगा - 28 सितम्बर 2020

  • चेतन भगत द्वारा लिखित 'वन अरेंजर्ड नामक पुस्तक का विमोचन 28 सितंबर, 2020 को  किया जाएगा।
  • यह लेखक की 9वीं नावेल और कुल मिलाकर 11 वीं पुस्तक है।
  • इससे पहले उनकी पुस्तक 'द गर्ल इन रूम 105' थी।
  • पुस्तक में न केवल गहन सस्पेंस है, बल्कि हास्य, प्रेम और भरोसेमंद भारतीय चरित्र भी हैं।
  • उनकी पहली उपन्यास 'फाइव पोइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' गुड़गांव के एक 'कॉल-सेंटर' पर आधारित थी।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book