img

26 November 2020 Current Affairs In Hindi


01. वह राज्य, जहां दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार हेतु “UID टैगिंग" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है - उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा केंद्र सरकार के "राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान” योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार हेतु “UID टैगिंग” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • इसमें दुधारू पशु का कृत्रिम गर्भाधान करने के बाद UID टैगिंग की जाएगी, जिसमें 12 अंकों का टैग पशु को लगाया जाएगा।
  • इससे विभाग के पास पशु के उपचार का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

02. वर्तमान समय में देश में परमाणु ऊर्जा क्षमता विकास हेतु स्थापित परमाणु संयंत्रों की संख्या है - 22
  • वर्तमान में देश में स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता के विकास में 22 परमाणु संयंत्र शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 6780 मेगावॉट है।
  • इनमें से एक संयंत्र, RAPS - 1 (100 मेगावॉट) तकनीकी-आर्थिक मूल्यांकन के कारण बंद ( Shutdown) है।
  • देश में उत्पन्न कुल विद्युत क्षमता में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का लगभग 3% का योगदान है।
  • ज्ञात रहे कि परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश द्वारा प्रधानमंत्री के सीधे प्रभार के तहत 3 अगस्त, 1954 को की गई थी।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

03. हाल ही में किस राज्य में मशरूम की नई प्रजाति की खोज की गयी - असम
  • हाल ही में भारत एवं चीन के शोधकर्त्ताओं की एक टीम ने असम में मशरूम की नई प्रजाति की खोज की है।
  • इन प्रजातियों में सबसे आकर्षक प्रजाति जिसे स्थानीय लोग ‘इलेक्ट्रिक मशरूम’ के रूप में वर्णित करते हैं केवल निर्जीव बाँस पर उगता है।
  • इस प्रजाति को रोरीडोमायज़ फाइलोस्टैचायडिस नाम से नामांकित किया गया है जिसमें जैव-संदीप्ति जैसा विशेष गुण पाया जाता है अर्थात् यह अपना स्वयं का प्रकाश उत्पन्न करती है।
  • यह रोरीडोमायज़ (Roridomyces) जीनस की पहली प्रजाति है जिसे भारत में खोजा गया है।
  • वर्तमान में 12 अन्य प्रजातियाँ इस जीनस से संबंधित हैं जिनमें से पाँच जैव-संदीप्ति जैसे विशेष गुणों से युक्त हैं।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है - 25 नवम्बर
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 नवंबर को दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन को दुनिया भर में महिलाएं हिंसा के विभिन्न रूपों और मुद्दे की वास्तविक प्रकृति के अधीन के तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता हैं।
  • महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2020 की थीम “Orange the World: Fund, Respond, Prevent, Collect!” है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

05. सर छोटूराम की जयंती कब मनायी गयी - 24 नवम्बर
  • सर छोटूराम का जन्म 24 नवंबर, 1881 को पंजाब के रोहतक (अब हरियाणा) में हुआ था।
  • छोटूराम का असली नाम राय रिछपाल था।
  • सर छोटूराम ने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना में भारतीय युवाओं की भर्ती करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
  • विभाजन के पूर्व पंजाब विधान परिषद के सदस्य के रूप में, उनकी पहली बड़ी उपलब्धि पंजाब भूमि राजस्व (संशोधन) अधिनियम, 1929 को पारित करना, जिसे अभी भी एक ऐतिहासिक सामाजिक कानून के रूप में देखा जाता है।
  • एक जन प्रतिनिधि के रूप में सर छोटूराम ने न केवल कानूनों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि उन कानूनों के कार्यान्वयन पर भी ज़ोर दिया।
  • वह किसानों द्वारा खेती पर किये गए खर्च के लिये क्षतिपूर्ति देने की अवधारणा के भी जनक थे, यही अवधारणा आगे चलकर ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ के रूप में विकसित हुई है।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

06. किस राज्य में पूर्वोत्तर के पहले गाय अस्पताल का उद्घाटन किया गया है - असम
  • गोपाष्टमी के अवसर पर असम के डिब्रूगढ़ में एक गौ शेल्टर में पूर्वोत्तर के पहले गाय अस्पताल का उद्घाटन किया गया।
  • सुरभि आरोग्यशाला अस्पताल को श्री गोपाल गौशाला द्वारा 17 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।
  • अस्पताल 30 किमी के दायरे में सेवाएं देगा।
  • इस आश्रय घर में 368 गायें हैं।
  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; 
  • राज्यपाल:  प्रो. जगदीश मुखी


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. मार्कंडेश्वर मंदिर किस राज्य में है - महाराष्ट्र
  • 9वीं 12वीं शताब्दी के मध्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मौजूद मार्कंडेश्वर मंदिर परिसर में 24 अलग-अलग प्रकार के मंदिर हुआ करते थे।
  • वर्तमान में इन 24 मंदिरों में से 18 खंडहर हो चुके हैं।
  • यह वेनगंगा नदी के किनारे मरकंडा गाँव में स्थित है।
  • इन्हीं मंदिरों की वजह से गढ़चिरौली को ‘मिनी खजुराहो’ या ‘विदर्भ का खजुराहो’ भी कहा जाता है।
  • हाल ही में भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मौजूद मार्कंडेश्वर मंदिर समूह के जीर्णोद्धार का प्रयास किया जा रहा है।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस कब मनाया जाता है - 24 नवम्बर
  • देशभर में गुरू तेग बहादुर का 345 वां शहादत दिवस 24 नवंबर को मनाया गया।
  • इसे हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इसी दिन, 1675 में दिल्ली में मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा इस्लाम में धर्मांतरण से इंकार करने पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
  • उन्होंने धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
  • गुरू तेग बहादुर:-
  • उनका जन्म 1 अप्रैल 1621 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
  • वह सिख धर्म के नौवें गुरू हैं।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. किन राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘निवार’ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है - तमिलनाडु और पुडुचेरी
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी ने चक्रवाती तूफान ‘निवार’ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।
  • चक्रवाती तूफान ‘निवार’ इस वर्ष उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र का चौथा चक्रवाती तूफान है, पहले के तीन चक्रवातों में शामिल हैं- चक्रवात 'गति', चक्रवात 'अम्फान' और चक्रवात निसर्ग।
  • चक्रवाती तूफान ‘निवार’ वर्ष 2018 में चक्रवात ‘गाजा’ के बाद दो वर्ष में तमिलनाडु में आने वाला दूसरा चक्रवात होगा।
  • इस चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलने का अनुमान है।
  • चक्रवाती तूफान ‘निवार’ का नाम ईरान द्वारा सुझाया गया है, जबकि चक्रवात ‘निसर्ग’ का नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया था और चक्रवात 'गति' का नाम भारत द्वारा सुझाया गया था।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

10. वह भारतीय बाघ अभ्यारण, जिसे बाघ संख्या को दुगुना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय TX2 पुरस्कार से सम्मानित किया गया - पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  •  24 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश वन विभाग और पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से बाघ संख्या को दुगुना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय TX2 पुरस्कार जीता।
  • यह लक्ष्य निर्धारण वर्ष 2020 में पुरस्कार के भागीदारों द्वारा निर्धारित किया गया था।
  • वर्तमान समय में बाघ जनगणना के तहत रिजर्व में 57 बार विचरण करते हैं, जिनमें से 40 बार पिछले 4 वर्ष की अवधि में शामिल किए गए।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book