img

1. किस भारतीय वैक्सीन निर्माता द्वारा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट का परीक्षण शुरू किया जायेगा - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

  • पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि कंपनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन उम्मीदवार का परीक्षण शुरू करेगी।
  • आवश्यक अनुमति मिलने के बाद लगभग 5,000 भारतीय स्वयंसेवकों पर अगस्त के अंत तक परीक्षण किया जायेगा।
  • कंपनी ने यह भी उम्मीद जताई कि अगले साल जून तक वैक्सीन को लॉन्च किया जाएगा।
  • 300 मिलियन खुराक का निर्माण करने के लिए, कंपनी को 200 मिलियन अमरीकी डालर खर्च करने होंगे।


2. किस भारतीय मूल की नर्स को COVID-19 सेवाओं के लिए सिंगापुर के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - कला नारायणसामी

  • सिंगापुर में 59 वर्षीय भारतीय मूल की नर्स कला नारायणसामी को नर्सों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • उन्हें COVID-19 महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति में सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया है, विशेष रूप से 2003 में SARS प्रकोप के दौरान सीखे गए संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं का उपयोग करने के लिए।


3. महिला ऑफिसरों को किस क्षेत्र में स्‍थायी कमीशन के लिए केंद्र सरकार ने 23 जुलाई 2020 को नोटिफिकेशन जारी किया है - सेना

  • सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) पर आईं महिलाओं को अब पर्मानेंट कमीशन मिलेगा।
  • सेना में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन पर रखने का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था।
  • कोर्ट के फैसले से पहले आर्मी में 14 साल तक शॉर्ट सर्विस कमीशन में सेवा दे चुके पुरुषों को ही स्थाई कमीशन का विकल्प था।
  • वायुसेना और नौसेना में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन पहले से मिल रहा है।
  • दरअसल, पर्मानेंट कमीशन वाले ऑफिसर रिटायरमेंट की उम्र तक सर्विस में रहते हैं।
  • जबकि शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए 10 साल की ही नौकरी होती है।
  • हालांकि, उनका सर्विस पीरियड 14 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
  • ये हैं वो विभाग जिसमें महिलाएं ताउम्र नौकरी करेंगी।
  • आर्मी एयर डिफेंस, सिग्नल्स, इंजीनियर्स, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनिरयर्स, मकैनिकल इंजीनिरयर्स, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, इंटेलिजेंस कॉर्प्स शामिल हैं।
  • जज, एडवोकेट जनरल और आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स जैसे विभागों में महिला अफसरों को पहले से ही पर्मानेंट कमिशन उपलब्ध था।


4. 160वां आयकर दिवस कब मनाया गया - 24 जुलाई

  • केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 24 जुलाई, 2020 को 160वां आयकर दिवस मनाया।
  • आयकर दिवस से पहले के सप्ताह में देश भर के क्षेत्रीय आयकर कार्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, इसमें विभागीय प्रकाशन, ई-जर्नल, पब्लिसिटी किट इत्यादि शामिल है।
  • 24 जुलाई, 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर प्रस्तुत किया गया था।
  • केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है, आयकर विभाग केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
  • यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत की गयी है।
  • प्रत्यक्ष कर नीति निर्माण के सन्दर्भ में यह देश की सर्वोच्च संस्था है, यह बोर्ड देश में प्रत्यक्ष कर कानून प्रवर्तन के लिए भी उत्तरदायी है।


5. प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब 2020 किस क्‍लब ने जीता - लिवरपूल

  • 22 जुलाई को ये जीत हासिल की।
  • लिवरपूल का 30 सालों में यह पहला इंग्लिश खिताब है।
  • कोरोना वायरस महामारी के कारण यह मैच एनफील्ड स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेला गया था।
  • लिवरपूल के खिलाड़ियों का जश्न देखने लिए दर्शक नहीं थे।
  • इस क्‍लब ने 1990 में आखिरी बार इंग्लैंड की टॉप लीग का खिताब जीता था।


6. चीन ने अपना पहला मंगल मिशन 23 जुलाई 2020 को लांच किया, इस मिशन का नाम बताएं - तियानवेन 1

  • चीन ने इसे लांग मार्च 5 रॉकेट से लांच किया।
  • तियानवेन 1 में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है।
  • यह फरवरी 2021 तक मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंच सकता है।
  • ऑर्बिटर मंगल ग्रह का करीब तीन महीने तक चक्‍कर लगाएगा।
  • इसके बाद इसमें से लैंडर और रोवर निकलकर मंगलग्रह पर उतरेगा।
  • यह रोवर वहां के वातावरण, मिट्टी और चट्टानों पर रिसर्च के लिए डेटा भेजेगा।
  • चीन ने 2011 में मंगल के लिए यिंगहुओ -1 नामक एक खोजपूर्ण मिशन भेजने की कोशिश की।
  • हालांकि, मिशन जल्द ही विफल हो गया, और प्रोब खो गई।
  • यह प्रोब एक रूसी अंतरिक्ष यान पर भेजी गई थी।


7. किस राज्‍य सरकार ने मास्‍क न पहनने वालों पर अधिकतम एक लाख रुपए का जुर्माना और दो साल की जेल का नियम लागू किया है - झारखंड

  • कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से झारखंड सरकार ने नियम बनाया है।
  • इसके तहत अधिकतम एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है और अधिकतम दो साल की जेल हो सकती है।
  • वैसे मास्‍क न पहनने पर जुर्माना का नियम तो कई राज्‍यों में है, लेकिन इतना कड़ा नियम कहीं नहीं है।
  • अहमदाबाद म्‍यूनिसिपल कारपोरेशन ने मास्‍क न पहनने वालों पर 200 से 500 रुपए का जुर्माना का नियम बनाया हुआ है।
  • केरल सरकार ने अधिकतम जुर्माना 5000 का तय किया हुआ है।
  • दरअसल कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
  • देश में एक दिन में पचास हजार से ज्‍यादा नए मामले आ रहे हैं।


8. हाल ही में किस राज्य में वहां का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया है - राजस्थान

  • राजस्थान सरकार ने जयपुर में राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया है।
  • भारत का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में स्थापित किया गया था।
  • दिल्ली के बाद केरल, ओडिशा की राज्य सरकारों ने प्लाज्मा बैंक शुरू किए। 
  • राज्य सरकारों द्वारा स्थापित प्लाज्मा बैंक राज्यों के भीतर काम करते हैं।
  • दूसरी ओर, दिल्ली में लॉन्च किया गया प्लाज्मा बैंक राष्ट्रीय स्तर पर संचालित होता है।
  • दूसरा राष्ट्रीय स्तर का प्लाज्मा बैंक तमिलनाडु में खोला जायेगा।
  • प्लाज्मा थेरेपी के तहत, रक्त प्लाज्मा को एक COVID-19 रिकवर्ड मरीज से एकत्र किया जाता है।
  • फिर इसे एक COVID-19 रोगी में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
  • रक्त प्लाज्मा, रक्त के घटकों को हटाने के बाद बचा हुआ तरल पदार्थ है।


9. भारत किस देश के सहयोग से कोविड -19 के लिए 30 सेकंड की रैपिड टेस्टिंग किट विकसित कर रहा है - इजराइल

  • भारत और इज़राइल एक तेज COVID-19 परीक्षण विकसित करने के लिए एक सहयोग अभियान शुरू करेंगें।
  • दोनों देशों के बीच यह सहयोग भारत के बड़े पैमाने पर उत्पादन और इजराइल की तकनीकी विशेषज्ञता का विलय करेगा।
  • इसे हासिल करने के लिए इजरायल भारत में उच्च स्तरीय शोध प्रतिनिधि दल भेजेगा।
  • यह टीम परीक्षण के अंतिम चरणों की श्रृंखला का संचालन करेगी।


10. प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है - 26 जुलाई

  • 26 जुलाई को देश में प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की याद में मनाया जाता है।
  • 26 जुलाई, 1999 को भारत ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के कब्ज़े से अपने क्षेत्र को पुनः प्राप्त किया था।
  • 4 मई, 1999 : पाकिस्तानी घुसपैठिये कारगिल को चोटी पर देखे गए
  • 5 -15 मई, 1999 : क्षेत्र का मुआयना करने गए कैप्टेन सौरभ कालिया का पाकिस्तान सैनकों ने अपहरण किया, प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या की गयी।
  • 26 मई, 1999 : MiG 21, MiG 27, जैगुआर और मिराज 2000 द्वारा घुसपैठियों पर हमले किये गये।
  • 15 जून, 1999 : तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कारगिल से अपने सैनिक वापस हटाने के लिए कहा।
  • 29 जून, 1999  : भारतीय सेना ने टाइगर हिल के निकट दो महत्वपूर्ण स्थानों पर नियंत्रण स्थापित किया।
  • 26 जुलाई, 1999 : सभी पाकिस्तानी घुसपैठियों को कारगिल से खदेड़ दिया गया।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book