img

27 November 2020 Current Affairs In Hindi
01. डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया, उनका संबंध है - फुटबॉल
  • अर्जेंटीना के विश्व-प्रसिद्द फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने के बाद 25 नवंबर, 2020 को निधन हो गया. वे 60 वर्ष के थे।
  • स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना का जन्म 30 अक्टूबर, 1960 को हुआ था और उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में अर्जेंटीना जूनियर्स के साथ की थी और कुछ ही वर्षों में वे फुटबॉल खेलने वाले विश्व के सबसे महान खिलाड़ी बन गए।
  • वर्ष 1986 में अर्जेंटीना को देश का दूसरा विश्व कप खिताब दिलाने में उन्हें मुख्य खिलाड़ी भी माना गया।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. हाल ही में किस राज्य में विलवणीकरण संयंत्र (Desalination Plants) स्थापित करने की घोषणा की गयी है - महाराष्ट्र
  • हाल ही में महाराष्ट्र ने मुंबई में एक विलवणीकरण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है।
  • विलवणीकरण संयंत्र प्रतिदिन 200 मिलियन लीटर पानी (MLD) को संसाधित करेगा और मई और जून के महीनों में मुंबई में होने वाली पानी की कमी को दूर करने में मदद करेगा।
  • विलवणीकरण संयंत्र के साथ प्रयोग करने वाला महाराष्ट्र चौथा राज्य होगा।
  • विलवणीकरण संयंत्र खारे पानी को पीने योग्य पानी में परिवर्तित कर देता है।
  • पानी को लवणमुक्त करने की प्रक्रिया विलवणीकरण कहलाती है जो विभिन्न मानव उपयोगों की गुणवत्ता (लवणता) की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले पानी का उत्पादन करता है। 
  • भारत में तमिलनाडु इस तकनीक का उपयोग करने में अग्रणी रहा है, वर्ष 2010 में चेन्नई के मिंजूर और वर्ष 2013 में दक्षिण चेन्नई के निम्मेली में समुद्र किनारे दो विलवणीकरण संयंत्र लगाए गए।
  • गुजरात और आंध्र प्रदेश राज्य ने इन संयंत्रों का प्रस्ताव दिया है।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

03. प्रति वर्ष राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है - 26 नवम्बर
  • भारत में साल 2014 से भारत के श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती (जिन्हें मिल्कमैन भी कहा जाता है) के जन्मदिन 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के दिन का महत्व किसी व्यक्ति के जीवन में दूध के महत्व को बताना है।
  • भारतीय डेयरी संघ (आईडीए) ने 2014 में पहली बार इस दिन को मनाने की पहल की थी।
  • पहला राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर 2014 को मनाया गया जिसमें 22 राज्यों के विभिन्न दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. हाल ही में प्रधानमंत्री ने कौनसी प्रगति बैठक की अध्यक्षता की - 33वीं
  • प्रगति (PRAGATI - Pro-Active Governance and Timely Implementation):
  • 1. प्रधानमंत्री ने 33वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। 
  • 2. प्रत्येक महीने चौथे बुधवार को एक बार आयोजित की जाती है, जिसे ‘प्रगति दिवस’ के रूप में जाना जाता है।
  • 3. वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया यह एक बहु उद्देश्यीय मंच है जो प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने के लिये केंद्र एवं राज्य के अधिकारियों के साथ चर्चा करने में सक्षम बनाता है।
  • 4. उद्देश्य: इस मंच के तीन उद्देश्य हैं:
  • शिकायत निवारण
  • कार्यक्रम कार्यान्वयन
  • परियोजना की निगरानी
  • 5. यह भारत सरकार के सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों को एक मंच पर लाता है परिणामतः यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देता है।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

05. हाल ही में 'गरिमा गृह : ए शेल्टर होम फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स' का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया - थावरचंद गहलोत
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने 'ट्रांसजेंडर लोगों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल' लॉन्च किया और गुजरात के वडोदरा में एक 'गरिमा गृह : ए शेल्टर होम फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स' का उद्घाटन किया।
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल:
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की ई-सेवा उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है।
  • यह बिना किसी भौतिक यात्रा के ट्रांसजेंडर को समय पर आई-कार्ड और प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (संरक्षण अधिकार) नियम, 2020 की अधिसूचना के दो महीने बाद इसे विकसित किया गया है।
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019
  • इसे कानूनी रूप से 10 जनवरी 2020 को लागू किया गया था।
  • यह ट्रांसजेंडर के अधिकारों की रक्षा और ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए लागू किया गया है।
  • यह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान के लिए व्यक्तियों को उनकी लिंग पहचान को स्व-घोषित करने की अनुमति देता है।
  • गरिमा गृहः
  • यह वडोदरा, गुजरात में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आश्रय गृह है।
  • यह भारत सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आश्रय गृह की योजना के तहत स्थापित किया गया है।
  • यह गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए ट्रांसजेंडर को कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. आर.एन. चिब्बर, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े थे - रक्षा
  • 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लेने वाले सेवानिवृत्त मेजर जनरल आर.एन. चिब्बर का हाल ही में निधन हो गया।
  • 86 वर्षीय वयोवृद्ध अधिकारी ने 1972 से 1975 तक अफगानिस्तान में मिलिट्री अताशे के रूप में काम किया था।
  • उन्होंने 8 जाट रेजिमेंट की कमान भी संभाली।
  • उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित प्रथम हैवीवेट एंटी-सबमरीन टॉरपीडो का नाम है - वरुणास्त्र
  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा प्रथम हैवीवेट एंटी-सबमरीन टॉरपीडो “वरुणास्त्र” के उत्पादन को स्वीकृति प्रदान की गई
  • वरुणास्त्र को सभी एएसडब्ल्यू जहाजों से फायर किया जा सकता है जो भारी वजन वाले टॉरपीडो को फायर करने में सक्षम है।
  • यह एक विद्युत चालित हैवीली हैवीवेट एंटी-सबमरीन टॉरपीडो है जो शांत पनडुब्बियों को निशाना बनाने में सक्षम है।
  • इसे 2016 में पहली बार भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
  • टारपीडो का वजन 1500 किलोग्राम है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. भारतीय राष्ट्रपति की हवाई यात्रा हेतु कमीशन एयर इंडिया के Air India One-B777 विमान का नाम है - राजदूत
  • हाल ही में भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति की हवाई यात्रा हेतु कमीशन एयर इंडिया के Air India One-B777 विमान की सेवा का लाभ लिया।
  • जिसके तहत राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के तिरुपति की यात्रा के लिए विमान में सवार हुए।
  • भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हवाई सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन हवाई जहाजों का नाम राजदूत, राजहंस और राजकमल रखा गया है।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. 26 नवम्बर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है - संविधान दिवस
  • इस दिन 1949 में भारत के संविधान को अपनाने की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
  • भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था।
  • भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ था।
  • यह भारत के संविधान के बारे में जागरूकता लाने और भारत के पहले कानून मंत्री डॉ बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
  • इसे संविधान दिवस या राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
    भारत का संविधान:
  • यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
  • यह 2 साल, 11 महीने और 17 दिनों में पूरा हुआ था।
  • वर्तमान में इसके 22 भाग, 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और एक प्रस्तावना है।
  • मूल रूप से इसे प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था।
  • डॉ बी.आर. अंबेडकर संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।
  • उन्हें "भारत के संविधान के पिता” के रूप में भी जाना जाता है।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

10. उत्तर प्रदेश का ............. शहर, जहाँ के ग्रामीण नागरिकों हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “हर घर नल योजना” का शुभारंभ किया गया - मिर्जापुर
  • 23 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर जिले के ग्रामीण नागरिकों हेतु “हर घर नल योजना” का शुभारंभ किया।
  • इस योजना से मिर्जापुर में 21,87980 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
  • इस क्षेत्र में गंगा, घाघरा, यमुना और सरयू जैसे कई नदियाँ होने के बावजूद इस क्षेत्र में पानी की कमी बनी हुई है।
  • इस पूरी परियोजना हेतु राज्य सरकार द्वारा 5,555 करोड़ों रूपये का बजट आवंटन किया गया है।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book