img

1. किस राज्य ने स्टार्ट-अप, ई-कॉमर्स और अन्य कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए ‘डिजिटल इकोनॉमी मिशन’ को मंजूरी दी है - कर्नाटक

  • 23 जुलाई, 2020 को कर्नाटक कैबिनेट ने कर्नाटक डिजिटल अर्थव्यवस्था मिशन के गठन को मंजूरी दे दी।
  • यह मिशन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के प्रावधान के तहत शुरू किया जा रहा है।
  • शुरू किए गए मिशन के तहत, कर्नाटक सरकार कंपनियों के 49% शेयर और बाकी 51% शेयर उद्योगों और अन्य हितधारकों के पास होंगे।


2. विश्व IVF दिवस कब मनाया जाता है - 25 जुलाई

  • हर वर्ष 25 जुलाई को विश्व IVF दिवस मनाया जाता है।
  • यह बांझपन के उपचार में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक के सार और महत्व का प्रतीक है।
  • 39 वर्ष पहले विश्व को अपने पहला टेस्ट - ट्यूब बेबी से मिला था जब लुईस ब्राउन का जन्म बॉर्न हॉल में IVF तकनीक के जरिए हुआ था।
  • इस दिन को विश्व में पहले IVF बच्चे के जन्म के बाद विश्व IVF दिवस घोषित किया गया था।


3. भारत की पहली इन-ऑर्बिट स्पेस मलबा निगरानी और ट्रैकिंग प्रणाली किसने विकसित की है - दिगंतरा नामक एक स्पेस स्टार्टअप

  • दिगंतरा नामक एक स्पेस स्टार्टअप ने भारत की पहली इन-ऑर्बिट स्पेस मलबा निगरानी और ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की है।
  • यह सिस्टम LIDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक पर काम करता है।
  • यह सिस्टम अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों को अंतरिक्ष मलबे को ट्रैक और मैप करने में मदद करेगा।
  • यह भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रमुख खतरों को कम करने में सहायता करेगा।
  • दिगंतरा भारत की पहली वायु और अंतरिक्ष निगरानी कंपनी है।
  • कंपनी को 25 लाख रुपये का अनुदान मिला है।
  • हाल ही में, भारत सरकार ने उपग्रहों और रॉकेटों के निर्माण के लिए इसरो की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए निजी फर्मों, स्टार्टअप्स को अनुमति दी।


4. विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत किस स्थान पर है - 5वें

  • 17 जुलाई, 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ 517.637 अरब डॉलर तक पहुँच गया है।
  • विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत 5वें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।
  • विदेशी मुद्रा भंडार को फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है।


5. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के किस संगठन द्वारा नवीनतम वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन जारी किया गया - खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)

  • FAO द्वारा जारी नवीनतम वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (Global Forest Resources Assessment- FRA) में पिछले एक दशक में वन क्षेत्रों में वृद्धि करने वाले शीर्ष 10 देशों में भारत को तीसरा स्थान मिला है।
  • FAO ने वर्ष 1990 के बाद से प्रत्येक पाँच वर्ष में यह व्यापक आकलन करता है जो सभी सदस्य देशों के लिये वनों का स्तर, उनकी स्थितियों एवं प्रबंधन की जानकारी देता है।
  • FRA-2020 के अनुसार, शीर्ष 10 देशों ने वर्ष 2010-2020 के दौरान वन क्षेत्र में सबसे अधिक औसत वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है जिनमें चीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली एवं रोमानिया शामिल हैं।
  • एशियाई महाद्वीप ने वर्ष 2010-2020 में वन क्षेत्र में सबसे अधिक शुद्ध वृद्धि दर्ज की है।
  • विश्व स्तर पर 12.5 मिलियन लोग वानिकी क्षेत्र में कार्यरत थे।
  • जबकि इसमें से 6.23 मिलियन अर्थात् लगभग 50% सिर्फ भारत में कार्यरत हैं।


6. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ‘हनी टेस्टिंग लेबोरेटरी’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया - गुजरात

  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअली एक विश्व स्तरीय शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है।
  • इस प्रयोगशाला की स्थापना राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) द्वारा आनंद, गुजरात में राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (NBB) के सहयोग से की गई है।
  • यह शहद परीक्षण प्रयोगशाला बड़ी संख्या में किसानों को शहद के उत्पादन एवं विपणन के लिये प्रोत्साहन देकर देश में मीठी क्रांति लाने एवं उनकी आय दोगुनी करने के भारत सरकार के विज़न में सहायक होगी।


7. नौवहन मंत्रालय द्वारा कितने समय के लिए जलमार्ग के उपयोग शुल्क को समाप्त किया गया है - 3 साल

  • केंद्रीय नौवहन मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने तीन साल की अवधि के लिए जलमार्ग उपयोग शुल्क माफ कर दिया है।
  • अंतर्देशीय जलमार्ग को परिवहन के सस्ते साधन के रूप में बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
  • जल उपयोग शुल्क पहले सभी जहाजों द्वारा राष्ट्रीय जलमार्गों के उपयोग पर लागू था।
  • इस छूट से 2022-23 तक अंतर्देशीय जलमार्ग यातायात परिवहन को बढ़ाकर 110 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) करने का अनुमान है।


8. किस IIT ने एक घंटे में COVID -19 का पता लगाने के लिए रैपिड टेस्टिंग डिवाइस विकसित की -  IIT खड्गपुर

  • IIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक नई कम लागत वाली, पोर्टेबल डिवाइस विकसित की है जो कोविड-19 का परीक्षण कर सकती है और एक घंटे में परिणाम दे सकती है।
  • नमूने का विश्लेषण करने के लिए डिवाइस एक डिस्पोजेबल पेपर पट्टी का उपयोग करती है और परिणाम एक मोबाइल एप्लिकेशन में उपलब्ध कराया जाता है।
  • परीक्षण की लागत 400 रुपये से कम है।
  • भारत वर्तमान में अपनी “टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट” रणनीति के माध्यम से देश भर में COVID-19 परीक्षण को बढ़ाने की योजना बना रहा है। साथ ही, सरकार COVID-19 की रिकवरी दर को बढ़ाने के लिए प्लाज्मा थेरेपी और प्लाज्मा बैंक खोल रही है।
  • इसके अलावा, भारत सरकार ने COVAXIN नामक पहली स्वदेशी रूप से विकसित COVID-19 वैक्सीन को लॉन्च करने के लिए भारत बायोटेक के साथ साझेदारी की है। 
  • भारत की वर्तमान रिकवरी दर 63.5% है।


9. भारत के किस वित्तीय संस्थान ने ‘वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट’ जारी की है - भारतीय रिजर्व बैंक

  • हाल ही में RBI ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) का 21वाँ अंक जारी किया है।
  • RBI ने अनुमान लगाया है कि मार्च 2020 में सभी बैंकों का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (GNPA) अनुपात 8.5% से बढ़कर मार्च 2021 तक 12.5% हो सकता है।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का GNPA अनुपात मार्च 2021 में बढ़कर 15.2% हो जाएगा।
  • RBI की इस अर्द्धवार्षिक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि यदि आर्थिक स्थितियाँ और अधिक बिगड़ती हैं, तो सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (GNPA) अनुपात 14.7 प्रतिशत तक भी पहुँच सकता है।


10. हाल ही में किस स्पेस एजेंसी ने ब्रह्माण्ड का अध्ययन करने के लिए अंटार्कटिका से ASTHROS मिशन लॉन्च करने की घोषणा किया - नासा

  • ASTHROS का पूर्ण स्वरुप Astrophysics Stratospheric Telescope for High Spectral Resolution Observation as Sub millimetre wavelengths है।
  • NASA के ASTHROS मिशन का उद्देश्य घनत्व, गति और गैस की गति का 3 डी मानचित्र बनाना है।
  • नासा दिसंबर 2023 में अंटार्कटिका से ASTHROS मिशन लॉन्च करेगा।
  • यह मिशन तीन सप्ताह तक महाद्वीप के ऊपर वायु धाराओं का अध्ययन करेगा।
  • यह मिशन विशालकाय सितारों की अनसुलझी पहेलियों और मिल्की वे गैलेक्सी में उनके गठन के बारे में उत्तर प्राप्त करेगा।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book