img

1. केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़ी राहत देते हुए कितने लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले कारोबारों को इसके दायरे से बाहर रखने का फैसला लिया है - 40 लाख रुपये

  • वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने 40 लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले कारोबारों को इसके दायरे से बाहर रखने का फैसला लिया है।
  • इससे पहले जीएसटी से छूट की लिमिट 20 लाख रुपये सालाना टर्नओवर की थी।
  • इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये तक सालाना टर्नओवर वाली कंपनियां कंपोजिशन स्कीम का फायदा ले सकती हैं और उन्हें सिर्फ 1 पर्सेंट टैक्स ही अदा करना होगा।


2. किस महिला समानता दिवस की 100 वीं वर्षगांठ मनाई गई - 26 अगस्त

  • अमेरिका में 26 अगस्त को अमेरिकी महिलाओं को मिले मतदान के संवैधानिक अधिकार को चिन्हित करने के लिए महिला समानता दिवस की 100 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
  • महिला समानता दिवस को अब महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करने और फैलाने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है।
  • अमेरिकी संविधान में 19 वां संशोधन 1920 में अपनाया गया था।
  • यह कानून अमेरिका में नागरिकों के लिंग के आधार पर मतदान के अधिकार को खत्म करता है।
  • महिला समानता दिवस पहली बार 1972 में मनाया गया था।
  • राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन पहली आधिकारिक उद्घोषणा की थी, तब से, प्रत्येक वर्ष 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है।


3. 'Cricket Drona' किसपे लिखी गयी पुस्तक है - कोच वासु परांजपे

  • प्रसिद्ध कोच वासुदेव जगन्नाथ परांजपे पर लिखी गई पुस्तक 'Cricket Drona' का 2 सितंबर, 2020 को विमोचन किया जाएगा।
  • यह पुस्तक वासुदेव जगन्नाथ परांजपे के बेटे और वर्तमान राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे के साथ मिलकर क्रिकेट पत्रकार आनंद वासु द्वारा लिखी गई है।
  • इस पुस्तक में गावस्कर, तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा जैसे भारत के महान क्रिकेटरों के करियर को आगे बढ़ाने में परांजपे के प्रभाव के बारे में बताया गया है।


4. हाल ही में 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज कौन बनें - जेम्स एंडरसन

  • इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए है।
  • उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मैच में अजहर अली को आउट करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
  • वह अब 3 स्पिनरों मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले के बाद 600 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।


5. विश्व जल सप्ताह मनाया गया - 24-28 अगस्त 2020

  • विश्व जल सप्ताह 2020 घर पर 24 अगस्त से 28 अगस्त 2020 तक मनाया जाएगा।
  • इसका मुख्य विषय ‘Water and Climate change: Accelerating Action’ है।
  • COVID-19 महामारी के कारण वर्ल्‍ड वाटर वीक 2020 को वर्चुअल फॉर्मेट में 24-28 अगस्‍त से आयोजित किया जा रहा है।
  • 22 मार्च – विश्व जल दिवस।
  • इस बार की थीम है 'जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव' यानी लोगों को यह जागरूक करना है कि, जलवायु परिवर्तन का किस तरह से जल संसाधनों पर प्रभाव पड़ रहा है।
  • पिछले साल यानी विश्व जल दिवस 2019 की थीम थी, 'किसी को पीछे नहीं छोड़ना'।


6. RCS- UDAN योजना के तहत कितने नए मार्गों को मंजूरी दी गई है - 78

  • सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत 78 नए मार्गों को मंज़ूरी दे दी है।
  • उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना के तहत अब तक कुल 766 मार्गों को मंज़ूरी दी गई है।
  • मंत्रालय के अनुसार अब तक उसने 274 उड़ान मार्गों को चालू किया है, जिसमें 45 हवाई अड्डे और तीन हेलीपोर्ट जुड़े हैं।
  • क्षेत्रीय संयोजकता योजना ‘उड़ान’ 15 जून, 2016 को नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय नागर विमानन नीति (National Civil Aviation Policy- NCAP) का एक महत्त्वपूर्ण घटक है।


7. पुलिक्कली या टाइगर डांस संबंधित है - ओणम उत्सव से

  • पुलिक्कली या टाइगर डांस केरल के त्रिशूर में मनाये जाने वाले ओणम उत्सव का एक अनिवार्य हिस्सा है।
  • पुलिक्कली में कुछ विशेष लोग अपने शरीर पर चमकीले पीले एवं काले रंग से शेर की आकृति को चित्रित करके ड्रम एवं तीव्र म्यूज़िक के साथ शहर के चारों ओर घूमते हैं।
  • COVID-19 के मद्देनज़र इस बार ये उत्सव ऑनलाइन आयोजित किये जाएंगे।
  • त्रिशूर शहर को कई पारंपरिक त्योहारों एवं ऐतिहासिक मंदिरों के कारण केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है।
  • ओणम दक्षिण भारत, विशेषकर केरल का सबसे लोकप्रिय पर्व ओणम प्रायः सितंबर माह के पहले पखवाड़े में मनाया जाता है।
  • यह राज्य का कृषि पर्व कहलाता है तथा इसे मुख्य तौर पर मलयाली हिंदू मनाते हैं।
  • ओणम मलयालम कैलेंडर के पहले महीने ‘चिंगम’ से शुरू होता है, इसलिये इसे मलयाली हिंदुओं का नववर्ष भी कहा जाता है।
  • लगभग 10-12 दिन तक चलने वाले इस उत्सव का पहला और आखिरी दिन सबसे महत्त्वपूर्ण होता है।
  • पर 26 पकवानों वाले सद्या को केले के पत्ते पर खास तरीके व क्रम में परोसा जाता है, जिसे सद्या थाली कहते हैं।


8. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों के प्रबंधन में सुधार के लिये भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के कितने नए प्रशासनिक सर्कल की स्थापना की घोषणा की - 7

  • हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों के प्रबंधन में सुधार के लिये भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India- ASI) के सात नए प्रशासनिक सर्कल की स्थापना की घोषणा की।
  • इसका मुख्य उद्देश्य पुरातात्विक स्मारकों के संरक्षण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।
  • ये नए सर्कल जबलपुर (मध्य प्रदेश), त्रिची (तमिलनाडु), झांसी एवं मेरठ (उत्तर प्रदेश), हम्पी (कर्नाटक), रायगंज (पश्चिम बंगाल) और राजकोट (गुजरात) में बनाए गए हैं।
  • इससे पहले देश भर में 29 ASI सर्कल थे।


9. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के किन बच्चों को दिए जाते हैं - मेधावी बच्चों को

  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की स्थापना देश के मेधावी बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिये की गई थी।
  • ये पुरस्कार दो श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किये जाते हैं: 1. बाल शक्ति पुरस्कार 2. बाल कल्याण पुरस्कार।
  • इसके विजेता, नई दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं।
  • बाल शक्ति पुरस्कार का उद्देश्य नवाचार, शैक्षणिक, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाले बच्चों को मान्यता प्रदान करना है।


10. ‘रागोत्सव II’ कब से कब तक मनाया गया - 26 से 28 अगस्त तक

  • 26 अगस्त, 2020 को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग द्वारा हिंदुस्तानी संगीत के प्रणेता पंडित जसराज एवं अन्य संगीतज्ञों को श्रद्धांजलि देने के लिये एक ऑनलाइन उत्सव ‘रागोत्सव II’ का आयोजन किया गया।
  • यह ऑनलाइन उत्सव 28 अगस्त, 2020 तक चलेगा।
  • पंडित जसराज जिनका जन्म 28 जनवरी 1930 को ,तथा मृत्यु  17 अगस्त 2020 को हुयी, का संबंध मेवाती घराने से है।
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने 11 नवंबर, 2006 को खोजे गए हीन ग्रह 2006 VP32 (संख्या -300128) को पण्डित जसराज के सम्मान में 'पण्डितजसराज' नाम दिया है।
  • इनके अलावा फिल्म 'आमिर खान' इंदौर घराने के संस्थापक ‘उस्ताद आमिर खान’ के जीवन और कार्यों को चित्रित करती है।
  • भारत रत्न प्राप्तकर्ता एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का संगीत के क्षेत्र में योगदान तथा कर्नाटक संगीत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा में उनके अपार योगदान को दर्शाया गया है।
  • भारत रत्न भीमसेन जोशी किराना घराने के हिंदुस्तानी संगीत प्रतिपादक और ख्याल गायकी के विशेषज्ञ थे।
  • सेमांगुड़ी श्रीनिवास अय्यर को आधुनिक कर्नाटक संगीत के 'पितामह' के रूप में जाना जाता है।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book