img

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है - 1 मई

  • प्रत्येक वर्ष दुनिया भर के कई हिस्सों में 1 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस जनसाधारण को नए समाज के निर्माण में श्रमिकों के योगदान और ऐतिहासिक श्रम आंदोलन का स्मरण कराता है।
  • हे मार्केट घटना -
  • 1 मई, 1886 को शिकागो में हड़ताल का रूप सबसे आक्रामक था।
  • शिकागो उस समय जुझारू वामपंथी मज़दूर आंदोलनों का केंद्र बन गया था। 
  • 1 मई को शिकागो में मज़दूरों का एक विशाल सैलाब उमड़ा और संगठित मज़दूर आंदोलन के आह्वान पर शहर के सारे औज़ार बंद कर दिये गए और मशीनें रुक गईं। 
  • मज़दूर आंदोलन को कभी भी वर्ग-एकता के इतने शानदार और प्रभावी प्रदर्शन का एहसास नहीं हुआ था।
  • इस आंदोलन ने अमेरिकी मज़दूर वर्ग की लड़ाई के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
  • भारत में मज़दूर दिवस पहली बार चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में 1 मई, 1923 को आयोजित गया था।
  • यह पहल सर्वप्रथम लेबर किसान पार्टी के प्रमुख सिंगारवेलर द्वारा की गई थी।
  • मज़दूर दिवस या मई दिवस को भारत में 'कामगार दिन’ के रूप में भी जाना जाता है, मराठी में इसे ‘कामगार दिवस' और तमिल में 'उझिपालार नाल' कहा जाता है। 
  • भारत में वर्ष 1986 का बाल श्रम अधिनियम, जिसके तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नियोजित करना प्रबंधित कर दिया, बेहतर श्रम मानकों को प्राप्त करने और बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को समाप्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम था।
  • 1886 में 1 मई को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों ने काम की अवधि को अधिकतम 8 घंटे प्रति दिन निर्धारित करने के लिए हड़ताल शुरू की थी।


वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day) कब मनाया जाता है - 2 मई

  • यह दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा ट्यूना मछली के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इसे पहली बार साल 2017 में मनाया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व में कई देशो खाद्य सुरक्षा और पोषण दोनों ही के लिए ट्यूना फिश पर निर्भर है।
  • वर्तमान में 96 से अधिक देशों में ट्यूना मछली पालन किया जाता है।


World press freedom day कब मनाया जाता है - 3 मई

  • इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा तय कराना है।
  • प्रेस स्वतंत्रता के मामले में भारत का स्थान बहुत नीचे है।
  • वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 180 देशों की सूची में भारत 142वें नंबर पर आता है।
  • पिछले चार सालों से भारत का स्थान लगातार गिर रहा है।
  • पड़ोसी देशों का प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स -
  • नेपाल (112), भूटान(67), श्री लंका (127) और म्यांमार (139), पाकिस्तान (145), बांग्लादेश (151) और चीन (177)।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में इस दिवस को मनाने का फैसला किया था।


विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया गया 5 मई 2020

  • विश्व अस्थमा दिवस :- हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है & इस साल World Asthma Day 5 मई, 2020 को मनाया गया।
  • यह दिन दुनिया भर में अस्थमा की बीमारी और देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • वर्ष 2020 की थीम- ‘Enough Asthma Deaths’ (इनफ अस्‍थमा डेथ).
  • विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) द्वारा किया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।
  • अस्थमा फेफड़ों की एक पुरानी बीमारी है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या होती है।


विश्व हाथ स्वच्छता दिवस कब मनाया गया - 5 मई 2020

  • विश्व हाथ स्वच्छता दिवस :-  यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषित किया है, जिसकी थीम “सेव लाइव्स: क्लीन योर हैंड्स”(“SAVE LIVES: Clean Your Hands”) है।


अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे कब मनाया गया - 5 मई 2020

  • अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे - विश्व स्तर पर 1992 से हर साल 5 मई को मिडवाइफ के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • WHO ने वर्ष 2020 को ‘ईयर ऑफ नर्स एंड मिडवाइफ’ घोषित किया हुआ है।


 कार्ल मार्क्स महान व्यक्तित्व की जयंती कब मनाई गयी - 5 मई 

  • कार्ल मार्क्स -
  • 05 मई, 2020 को जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, राजनीतिक सिद्धांतकार, समाजशास्त्री, पत्रकार और वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स की 201वीं जयंती मनाई गई।
  • कार्ल मार्क्स का जन्म 05 मई, 1818 को जर्मनी में हुआ था और उनका नाम कार्ल हेनरिख मार्क्स था।
  • कार्ल मार्क्स ने 19वीं शताब्दी में काफी कुछ लिखा, किंतु उनकी दो कृतियां 'कम्युनिस्ट घोषणापत्र' (Communist Manifesto) और 'दास कैपिटल' (Das Kapital) काफी प्रसिद्ध हैं और इन पुस्तकों ने एक समय दुनिया के कई देशों और करोड़ों लोगों पर राजनीतिक और आर्थिक रूप से काफी प्रभाव डाला।
  • वर्ष 1864 में लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर संघ' की स्थापना में मार्क्स ने बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 14 मार्च, 1883 को उनका निधन हो गया।

 

ज्ञानी जैल सिंह महान व्यक्तित्व की जयंती कब मनाई गयी - 5 मई 

  • ज्ञानी जैल सिंह -
  • 05 मई, 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 104वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
  • ज्ञानी जैल सिंह का जन्म 5 मई, 1916 को पंजाब के फरीदकोट ज़िले के एक छोटे से गांव में हुआ था।
  • स्वतंत्रता से पूर्व ज्ञानी जैल सिंह विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा बने रहे थे।
  • स्वतंत्रता से पूर्व ही वे कॉन्ग्रेस में शामिल हो गए और स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् वे 1956 से लेकर वर्ष 1962 तक राज्यसभा के भी सदस्य रहे।
  • वर्ष 1972 में वे पंजाब के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।
  • 25 जुलाई, 1982 को उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिये शपथ ली और इसी के साथ वे इस पद तक पहुँचने वाले पहले सिख बन गए।
  • अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 'ब्लूस्टार आपरेशन' एवं इंदिरा गांधी की हत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियाँ देखीं।
  • 25 जुलाई, 1987 को ज्ञानी जैल सिंह का राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसके पश्चात् 25 दिसंबर, 1994 को एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।


विश्व एथलेटिक्स दिवस 2020 कब मनाया गया - 7 मई

  • विश्व एथलेटिक्स दिवस की तारीख हर साल बदलती रहती है।
  • इस दिवस को ज्‍यादातर मई महीने में ही मनाया जाता है, जिसे IAAF द्वारा निर्धारित किया जाता है।
  • वर्ष 1996 में पहला विश्‍व एथलेटिक्‍स दिवस मनाया गया था।
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य?
  • लोगों में खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
  • स्कूलों और संस्थानों में प्राथमिक खेल के रूप में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना।
  • युवाओं के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने और युवाओं, खेल और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक कड़ी स्थापित करना।
  • IAAF
  • मुख्यालय: मोनाको
  • अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए
  • स्थापना: 1912 स्वीडन


सीमा सड़क संगठन (BRO) स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है - 7 मई

  • सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत के सीमा वाले क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का निर्माण तथा मैनेजमेंट करता है।
  • इस संगठन की स्थापना 7 मई, 1960 को की गयी थी।
  • 7 मई 2020 को बीआरओ ने अपना का 60वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • शांतिकाल में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कार्य -
  • सीमा क्षेत्रों में ऑपरेशनल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑफ़ जनरल स्टाफ का विकास व मैनेजमेंट।
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना।
  • युद्धकाल में BRO के कार्य - 
  • ओरिजिनल सेक्टर तथा री-डिप्लाएड सेक्टर में लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल का संचालन या मैनेजमेंट करना।
  • युद्ध प्रयास के दौरान सरकार द्वारा सौंपे गये अधिकतर कार्यो को करना।


बुद्ध पूर्णिमा कब मनाया जाता है - 7 मई, 2020

  • इस बार देशभर में बुद्ध पूर्णिमा 7 मई, 2020 को मनाई गई।
  • बुद्ध पूर्णिमा का दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख (अप्रैल या मई) महीने की पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) को संदर्भित करता है।
  • बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाई जाती है।
  • बुद्ध पूर्णिमा को दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में वेसाक (Vesak) के रूप में भी मनाया जाता है।
  • यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, मृत्यु और साथ ही आत्मज्ञान की याद दिलाता है।
  • गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था जो भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित है।
  • सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया, जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है।
  • गृह त्याग के बाद सिद्धार्थ के प्रथम गुरु वैशाली के आलारकलाम थे जिन्होंने इनको सांख्य दर्शन की शिक्षा दी।
  • आलार कलाम के बाद सिद्धार्थ के दूसरे गुरु राजगीर के रुद्रकरामपुत्त थे।
  • ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषिपत्तनम्) में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया।
  • गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा ‘पाली’ में दिये।
  • 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (देवरिया, उत्तरप्रदेश) में गौतम बुद्ध ने देह त्याग दिया जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।


विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है - 8 मई को

  • विश्व रेडक्रॉस दिवस - 8 मई :-
  • यह दिन रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है जिन्नोहें बेल शांति पुरस्कार मिल चुका है।
  • इन्होंने 1863 में, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रेड क्रॉस कमेटी इंटरनेशनल की स्थापना की।
  • यह युद्ध से प्रभावितों, शरणार्थियों, नागरिकों तथा कैदियों की सहायता करता है।


विश्व थैलीसीमिया दिवस कब मनाया जाता है - 8 मई को

  • विश्‍व थैलीसीमिया दिवस  - 8 मई :-
  • थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर खून का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है।
  • इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।
  • इस वर्ष विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम “The dawning of a new era for thalassaemia: Time for a global effort to make novel therapies accessible and affordable to patients” है।


विश्व भर में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ कब मनाया गया - 9 मई को

  • इस वर्ष 9 मई को विश्व भर में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ मनाया गया जिसकी थीम ‘पक्षी हमारी दुनिया को जोड़ते हैं’
  • इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के खतरों (पारिस्थितिक महत्त्व एवं संरक्षण) के बारे में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता से वैश्विक जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र की दो संधियों [‘वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर सम्मेलन’ एवं ‘अफ्रीकन-यूरेशियन वॉटरबर्ड एग्रीमेंट’ और एक गैर-लाभकारी संगठन (एनवायरमेंट फॉर द अमेरिका-EFTA)] के बीच एक सहयोगात्मक साझेदारी द्वारा मनाया जाता है।
  • पहली बार ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ को वर्ष 2006 में मनाया गया था।
  • यह दिवस वर्ष में दो बार (मई एवं अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को) मनाया जाता है।


भारत में मदर्स डे कब मनाया जाता है - 11 मई

  • 11 मई 2020 को भारत में मदर्स डे के रूप में मनाया  गया।
  • भारत में इसे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
  • इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
  • क्‍यों मनाया जाता है?
  • यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है।
  • इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं।
  • उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है।
  • वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पारित किया, जिसमें मई महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की बात की गई थी।
  • उस समय से हर साल ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है।
  • भारत और कनाडा में भी अमेरिका की तर्ज पर ‘मदर्स डे’ मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।


राष्ट्रीय तकनीकी (नेशनल टेक्नोलॉजी) दिवस कब मनाया जाता है - 11 मई

  • इस दिवस को पूरे भारत में 11 मई 1998 को पोखरण में किए गए शक्ति-I परमाणु मिसाइल के सफल परीक्षण की वर्षगांठ की याद में मनाया जाता है।
  • इस परीक्षण को पोखरण II के नाम से भी जाना जाता है।
  • जबकि पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था, जिसे 1974 में परीक्षण किया गया था।
  • इस ऑपरेशन का संचालन पूर्व राष्ट्रपति और एयरोस्पेस इंजीनियर डॉ. एपीपी अब्दुल कलाम ने किया था।
  • इन परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका और जापान सहित कई बड़े देशों ने इंडिया पर प्रतिबंध लगा दिये थे।
  • इस सफल परीक्षण के बाद भारत परमाणु संपन्‍न देशों में शामिल हो गया।


अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है - 12 मई

  • इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आयोजित किया जाता है।
  • थीम 'नर्स: ए वॉयस टू लीड - नर्सिंग द वर्ल्ड टू हेल्थ' रखी गई है।
  • इस दिन दुनिया की सबसे प्रसिद्ध नर्स, फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन भी होता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2020 को द इयर ऑफ द नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में नामित किया है, क्योंकि यह नाइटिंगेल के जन्म की 200 वीं वर्षगांठ होगी।
  • इस दिन को मनाने का मुख्य कारण दुनिया की सभी नर्स को सम्मान प्रदान करना है क्योंकि एक डॉक्टर भी नर्स के बिना अधूरा रहता है।


अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया जाता है - 15 मई

  • विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर परिवार प्रणालियों के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • थीम: ‘Families in Development: Copenhagen & Beijing + 25’ है। 
  • ध्यान रहें कि कोपेनहेगन घोषणा और ‘बीजिंग प्लेटफ़ॉर्म फॉर की इस वर्ष 25वीं वर्षगांठ है। 
  • कोपेनहेगन घोषणा और ‘बीजिंग प्लेटफ़ॉर्म फॉर एक्शन’ -
  • वर्ष 1995 में, बीजिंग और कोपेनहेगन के सम्मेलनों ने हमारे सामाजिक विकास में परिवार एवं इसकी भूमिका के महत्त्व को प्रस्तावित किया और परिवार में सभी व्यक्तियों की भलाई के लिये एक पहल के रूप में अपने विश्वव्यापी मापदंडों को निर्दिष्ट करने पर सहमति व्यक्त की।
  • वर्ष 1995 में कोपेनहेगन में आयोजित सामाजिक विकास के विश्व शिखर सम्मेलन में विश्व के राष्ट्रों ने लोगों को विकास के केंद्र में रखने की आवश्यकता पर एक नई सहमति बनाई और कोपेनहेगन घोषणा को अपनाया।
  • बीजिंग घोषणा, वर्ष 1995 में महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन (बीजिंग) के अंत में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया एक संकल्प है।
  • यह संकल्प पुरुषों एवं महिलाओं की समानता को बढ़ावा देने पर आधारित था।
  • इतिहास:
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुनियादी परिवार प्रणाली के महत्त्व को महसूस करते हुए वर्ष 1993 में 15 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ के रूप में घोषित किया और सबसे पहले इसे 15 मई, 1994 को मनाया गया था।
  • परिवार प्रणाली सामाजिक एकजुटता और शांत समाज का सबसे आवश्यक तत्त्व है।


अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस- 16 मई

  • भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा 16 मई 1960 में लेजर का पहला सफल संचालन किया था, यह दिन उसकी वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस को मनाने की शुरूआत UNESCO के इंटरनेशनल बेसिक साइंस प्रोग्राम (IBSP) से की गई है।
  • रोज़मर्रा की जिंदगी में प्रकाश-आधारित प्रौद्योगिकियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन मनाया जाता है ।


विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2020 का विषय है “अपने रक्तचाप को नियंत्रित करें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें ”। वार्षिक रूप से दिन कब मनाया गया - 17 मई

  • हाइपरटेंशन को रोकने और नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करने और शिक्षित करने के लिए 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • यह दिन उच्च रक्तचाप की इंटरनेशनल सोसायटी के सहयोगी खंड विश्व उच्च रक्तचाप लीग (WHL) द्वारा मई 2005 में शुरू किया था।
  • विश्व उच्च रक्तचाप दिवस विषय “अपने रक्तचाप को नियंत्रित करें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें ” है।


विश्‍व दूरसंचार दिवस – 17 मई

  • संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (यूएन जनरल एसेंबली) ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
  • 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना हुई थी, उसकी स्मृति में विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में जाना जाता था।
  • ये दिन इस बात का भी संकेत है कि हमारे जीवन में संचार (कम्‍यूनिकेशन) कितना महत्वपूर्ण है।


विश्व हाइपरटेंशन दिवस – 17 मई

  • हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल और अंधेपन के जोखिम को बढ़ाती है।
  • हर 4 में से एक व्यक्ति को ये समस्या होती ही है।
  • WHO के आंकड़े के अनुसार दुनिया में 1.13 बिलियन लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
  • खराब खान-पान, व्यायाम न करना, शराब और तंबाकू का सेवन इसके कारण होते हैं।


अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है - 18 मई

  • अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस – 18 मई
  • वर्ष 1977 में इंटरनैशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) ने इस दिवस की शुरुआत की।
  • इस दिन को मनाने का कारण समाज को संग्रहालय के महत्व से अवगत कराना है।


विश्व मधुमक्खी दिवस किस दिन मनाया जाता है - 20 मई

  • वर्ष 2020 के लिये ‘मधुमक्खियों को बचाओ’ विषय को थीम चुना गया है।
  • इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य मधुमक्खी और अन्य परागणकों जैसे तितलियों, चमगादड़ और हमिंग बर्ड आदि के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • यह दिवस 18वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले एंटोन जनसा के जन्मदिन (20 मई, 1734) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कब हुयी थी - 21 मई 1991 को

  • 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है,क्योकिं 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
  • उनकी हत्या के बाद ही 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया था।


संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रथम अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस कब मनाया गया - 21 मई

  • 21 मई को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रथम अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास और गहरे सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • यह दिवस उन देशों को एक साथ लाता है जहां चाय की खेती रोज़गार और आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
  • वर्ष 2015 में भारत ने मिलान (इटली) में खाद्य एवं कृषि संगठन’ के अंतर सरकारी समूह की बैठक में 21 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था, फलस्वरूप 15 दिसंबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप घोषित किया।    
  • देश में 100 से अधिक किस्मों की खपत के साथ भारत चाय के शीर्ष चार उत्पादकों में शामिल है।
  • चीन, भारत, केन्या और श्रीलंका के लगभग 90 लाख किसान आय के लिये चाय उत्पादन पर निर्भर हैं।


अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया गया - 22 मई

  • प्रत्येक वर्ष 22 मई को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
  • थीम ‘हमारे समाधान प्रकृति में हैं’ (Our Solutions are in Nature) है।
  • इसे मनाने की शुरुआत 20 दिसंबर, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी।
  • 22 मई, 1992 को नैरोबी में जैव-विविधता पर अभिसमय के पाठ को स्वीकार किया गया था।
  • इसलिये 22 मई को प्रतिवर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है।


विश्‍व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है - 23 मई

  • इस दिन को वार्षिक रूप से लोगों को कछुओं का संरक्षण करने और लुप्त होने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों (लगभग 200 मिलियन वर्ष) में से एक मानी जाती है।
  • ये प्राचीन प्रजातियां स्तनधारियों, चिड़ियों, सांपों और छिपकलियों से भी पहले धरती पर अस्तित्व में आ चुके थे।
  • जीववैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इसलिए खुद को बचा सके क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
  • कछुओं के रेटिना में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में कोशिकाओं के होने से ये आसानी से रात के अंधेरे में देख लेते हैं।
  • यह रंगों को देख सकते हैं और पराबैंगनी किरणों से लेकर लाल रंग तक को देख सकते हैं।
  • अमेरिकी कछुआ बचाव (एटीआर) ने विश्व कछुआ दिवस मनाने की शुरुआत 1990 में की थी और तब से यह हर साल मनाया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस कब मनाया गया - 25 मई 2020

  • अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस :- 
  • हर साल 25 मई को विश्व स्तर पर International Missing Children's Day  के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन उन गुमशुदा बच्चों के लिए मनाया जाता है जो किसी तरह अपने घर पहुँच चुके है, उन लोगों को याद रखने के लिए जो अपराध के शिकार हैं, और उन लोगों की तलाश करने के प्रयास जारी रखने के लिए जो अभी भी लापता हैं।

 

विश्व थायराइड दिवस कब मनाया गया - 25 मई 2020

  • विश्व थायराइड दिवस :-
  • थायराइड के संबंध में जागरुकता फैलाने और इसके उपचार हेतु लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है, जिसकी  शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी।
  • थायराइड ग्रंथि, गर्दन के सामने वाले हिस्से में पाई जाती है।
  • आँकड़ों के अनुसार, प्रत्येक 10वाँ वयस्क हाइपोथायरायडिज्म रोग से ग्रसित है, इस रोग में थायराइड ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन्स का उत्पादन नहीं कर पाती है।


पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्‍यतिथि कब होती है - 27 मई

  • 27 मई, 1964 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था, 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
  • उनका जन्‍म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था।
  • महत्वपूर्ण पुस्तकें :- 
  • पिता के पत्र: पुत्री के नाम – 1929
  • विश्व इतिहास की झलक (ग्लिंप्सेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री) – (दो खंडों में) 1933
  • मेरी कहानी (ऐन ऑटो बायोग्राफी) – 1936
  • भारत की खोज/हिन्दुस्तान की कहानी (दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया) – 1945
  • राजनीति से दूर
  • इतिहास के महापुरुष
  • राष्ट्रपिता


'विश्व डुगोंग दिवस' कब मनाया जाता है28 मई

  • डुगोंग; जिसे समुद्री गाय के रूप में जाना जाता है, भारत में ‘वन्य (जीवन) संरक्षण अधिनियम’ 1972 की अनुसूची (I) के तहत संरक्षित किया गया है।
  • वर्ष 2013 में 'भारतीय प्राणी सर्वेक्षण' द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय तटीय क्षेत्र में केवल  250 डुगोंग बचे थे।
  • भारत में ये केवल मन्नार की खाड़ी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा कच्छ की खाड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं।
  • डुगोंग एकमात्र शाकाहारी स्तनधारी है जो अपने जीवन के लिये पूरी तरह समुद्र पर निर्भर रहता है।
  • डुगोंग अपने भोजन के लिये मुख्यत: समुद्री घास पर पर निर्भर रहता है तथा एक दिन में 40 किलोग्राम तक समुद्री घास खा लेता है।
  • समुद्री वाहनों के कारण समुद्री घास में लगातार कमी हो रही है, जो डुगोंग की घटती संख्या के पीछे सबसे प्रमुख कारण है।


 ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कब मनाया जाता है - 28 मई को

  • प्रतिवर्ष 28 मई को दुनिया भर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह एक वैश्विक मंच है जो जर्मन गैर-लाभकारी संगठन WASH यूनाइटेड द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस वर्ष, मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का विषय ‘पीरियड्स इन पैन्डेमिक’ है।
  • कई सरकारी एजेंसियां, व्यक्ति, गैर-लाभकारी और मीडिया सुरक्षित मासिक धर्म प्रथाओं और स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मिलकर कार्य करते हैं।


स्वतंत्रता सेनानी ‘विनायक दामोदर सावरकर’ की जयंती कब मनायी जाती है -  28 मई

  • 28 मई को स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई।
  • वर्ष 2000 में अंडमान एवं निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित हवाई अड्डे का नाम बदलकर वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया था।
  • जन्म - 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में।
  • निधन - 26 फरवरी, 1966 
  • सावरकर इंडिया हाउस नामक राष्ट्रवादी संस्था से जुड़े थे एवं उन्होंने अभिनव भारत और फ्री इंडिया सोसाइटी की स्थापना भी की थी।
  • सावरकर द्वारा वर्ष 1909 में लिखी गई पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857 में उन्होंने यह विचार किया कि वर्ष 1857 का भारतीय विद्रोह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ पहला भारतीय जन विद्रोह था।
  • वर्ष 1910 में सावरकर को क्रांतिकारी समूह इंडिया हाउस के साथ संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया था।
  • वर्ष 1911 में ब्रिटिश सरकार ने सावरकर को 50 वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाकर उन्हें अंडमान निकोबार दीप समूह में स्थित कालापानी जेल में डाल दिया गया।
  • लेकिन वर्ष 1921 में उन्हें रिहा कर दिया गया।


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्‍यतिथि कब मनाई जाती है - 29 मई को

  • 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्‍यतिथि
  • जन्म: 23 December 1902, Hapur
  • मृत्यु: 29 May 1987, New Delhi
  • इन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता था।
  • 28 जुलाई 1979 को चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।
  • उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का श्रेय उन्हें जाता है।
  • ग्रामीण देनदारों को राहत देने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।
  • इस पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाले अन्य लाभों को काफी कम कर दिया गया था।
  • जोत अधिनियम, 1960 को लाए।
  • यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था।
  • ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके।
  • उन्होंने कई किताबें लिखी जिसमें ‘ज़मींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑफ़ डिवीज़न ऑफ़ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रयेद्’हैं।


अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस - 29 मई

  • दुनिया में जहां भी गृहयुद्ध या ऐसी जगह जहां शांति की जरूरत है, वहां पर संयुक्‍त राष्‍ट्र यूएन पीसकीपर्स को तैनात करता है, इसमें अलग-अलग देशों के सैनिक होते हैं।
  • भारतीय सेना में ऑफिसर और महिला शांतिदूत मेजर सुमन गवनी & ब्राजील की सैन्य कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अराउजो को मिला UN सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों को ब्लू हेलमेट कहा जाता है।


माउंट एवरेस्‍ट दिवस - 29 मई

  • एडमंड हिलरी और तेनजिंग नॉर्गे इसी दिन 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • उसकी याद में इस दिन को माउंट एवरेस्ट दिवस के तौर पर मनाया जाता है।


विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस - 29 मई

  • हर साल इस दिन को वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आर्गेनाईजेशन  द्वारा मनाया जाता है।
  • इस दिन को पाचन से संबंधित रोग या विकार की रोकथाम, निदान, प्रबंधन और उपचार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।


हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है - 30 मई

  • हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 में निकाला गया था।
  • इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था।
  • इसके प्रकाशक और संपादक भी वे खुद थे।
  • ब्रिटिश भारत में उन्होंने कलकत्ता को अपनी कर्मस्थली बनाया।
  • उस वक्‍त हिंदुस्तानियों के हक की बात करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था।
  • इसलिए उन्होंने कलकत्ता में अमर तल्ला लेन, कोलूटोला से साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू किया।
  • पैसों की तंगी की वजह से 4 दिसम्बर 1826 को इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया।


विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है - 31 मई

  • इस बार साल 2020 की थीम है - “युवाओं को इंडस्ट्री के हथकंडे से बचाना और उन्हें तंबाकू और निकोटिन के सेवन से रोकना है।”
  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तंबाकू की वजह से दुनिया भर में हर साल 8 मिलियन (80 लाख) लोगों की मौत होती है।
  • इस दिन का उद्देश्य तंबाकू सेवन के प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।
  • WHO ने ही नो टोबैको डे की शुरुआत की थी।
  • तंबाकू के इस्तेमाल से कैंसर, दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी, कैंसर तक होता है।
  • WHO - 7 April 1948
  • HQ.- Geneva

- - मई के महत्वपूर्ण दिवस - -

  • 1 मई - अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ 
  • 2 मई - वर्ल्ड ट्यूना डे  
  • 3 मई  - World press freedom day 
  • 5 मई 2020 - विश्व अस्थमा दिवस
  • 5 मई 2020 - विश्व हाथ स्वच्छता दिवस
  • 5 मई 2020 - अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे
  • 7 मई - सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस
  • 7 मईविश्व एथलेटिक्स दिवस  
  • 8 मई - विश्व रेडक्रॉस दिवस
  • 8 मई - विश्‍व थैलीसीमिया दिवस
  • 9 मई‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’
  • 11 मईभारत, कनाडा और अमेरिका में मदर्स डे
  • 11 मईराष्ट्रीय तकनीकी (नेशनल टेक्नोलॉजी) दिवस
  • 12 मई - अर्न्‍तराष्‍ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फलोरंस नाइटेंगिल का जन्‍म दिवस) 
  • 15 मईअंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
  • 16 मई  - अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस
  • 17 मई - विश्‍व दूरसंचार दिवस
  • 17 मई - विश्व हाइपरटेंशन दिवस
  • 17 मई - विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
  • 18 मई - अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
  • 21 मई - आतंकवाद विरोधी दिवस
  • 22 मई - विश्व जैव विविधता दिवस 
  • 25 मई 2020अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस 
  • 25 मई 2020 - विश्व थायराइड दिवस 
  • 27 मई - जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि (स्मृति दिवस)
  • 28 मई'विश्व डुगोंग दिवस'
  • 28 मई‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
  • 28 मईस्वतंत्रता सेनानी ‘विनायक दामोदर सावरकर’ की जयंती
  • 29 मईअंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस
  • 29 मई माउंट एवरेस्‍ट दिवस 
  • 29 मईविश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस
  • 30 मईहिंदी पत्रकारिता दिवस
  • 31 मई - विश्व तंबाकू दिवस



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book