img

बिहार तथ्य सार

 

q नाम – बिहार   (संभवतः बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण)

q स्थापना दिवस – 22 मार्च

q 12 दिसंबर, 1911 को बिहार को बंगाल से पृथक प्रांत बनाने की घोषणा दिल्ली दरबार में हुई।

q 22 मार्च, 1912 को बिहार (उड़ीसा सहित) प्रांत के गठन की विधिवत घोषणा जारी की गई। (इससे पूर्व बिहार अविभाजित बंगाल का भाग था)

q बांगल प्रेसिडेंसी से अलग बिहार के एक प्रांत के रुप में 1 अप्रैल, 1912 से कार्य करना प्रारंभ किया।

q 28 मार्च, 1936 को बिहार के लिए पृथक विधान परिषद के गठन का आदेश किया गया।

q 1 अप्रैल, 1936 को बिहार एवं उड़ीसा दोनों अलग राज्य के रुप में अस्तित्व में आए।

q 25 अप्रैल, 2000 को पृथक झारखंड राज्य के गठन के लिए बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

q 2 अगस्त, 2000 को लोकसभा एवं 11 अगस्त, 2000 को राज्यसभा ने बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 को पारित कर दिया।

q 25 अगस्त, 2000 को विधेयक पर राष्ट्रपति के.आर,नारायणन की मंजूरी के साथ बिहार राज्य का दो भागों में बंटवारा हो गया।

q 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।

q प्रदेश की राजधानी – पटना

q उच्च न्यायालय – पटना (स्थापना 1 दिसंबर, 1913. उदघाटन 3 फरवरी, 1916)

q क्षेत्रफल की दृष्टि से – 13 वां (तेलंगाना बनने के बाद)

q जनसंख्या की दृष्टि से – तीसरा (2011 की जनगणना के अनुसार)

q राजकीय भाषा – हिन्दी एवं द्वितीय राजकीय भाषा – उर्दू

राजकीय प्रतीक

q राजकीय वृक्ष – पीपल

q राजकीय पुष्प – गेंदा

q राजकीय पशु – बैल (2013 से पहले रीछ था)

q राजकीय पक्षी – गोरैया (Sparrow) (पहले नीलकंठ/नक्ता था)

अवस्थिति

q यह एक भू-आवेष्ठित राज्य है।

q यह उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पूरब में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल एवं पश्चिम में उत्तर प्रदेश से घिरा है।

q बिहार – नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा 729 किमी. लंबी है।

प्रशासनिक परिदृश्य

q प्रमंडल – 9 (पटना, मगध, सारण, तिरहुत, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर)

q जिला – 38

q महानगर – 1 पटना

q विधानमंडल – द्विसदनीय (विधानसभा एवं विधानपरिषद)

q विधान सभा सीटों की संख्या – 243

q विधानपरिषद सदस्यों की संख्या – 75

q लोकसभा सीटों की संख्या – 40

q राज्यसभा सदस्यों की संख्या – 16

q लोकसभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें – 06

q विधानसभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें – 38

q विधान सभा में अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीटें – 02

 

q राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य – 03

q झारखंड – कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार

q उत्तर प्रदेश – कैमूर, बक्सर, आरा, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण

q पश्चिम बंगाल – कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज

 

q राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाला देश – नेपाल

q नेपाल से सटे बिहार के जिले – पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज

q भारत के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत – 2.86%

q कुल वन (बिहार के क्षेत्रफल का प्रतिशत) - 7.75%

q जलवायु – मानसूनी

q सबसे बड़ी नदी – गंगा

q सबसे गर्म कुंड – ब्रह्मकुंड

q सर्वाधिक पाई जाने वाली मिट्टी – जलोढ़

q सर्वप्रमुख खाद्य फसल - चावल

q सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 3 जिले (घटते क्रम में) –

(1) पश्चिमी चंपारण

(2) गया

(3) पूर्वी चंपारण

 

q सबसे कम क्षेत्रफल वाले 3 जिले (बढ़ते क्रम में) –

(1) शिवहर

(2) अरवल

(3) शेखपुरा

q जनसंख्या घनत्व – 1106 प्रति वर्ग किमी.

q जनसंख्या वृद्धि दर – 25.42% (भारत की कुल जनसंख्या का 8.60 %)

q लिंगानुपात – 918 (शिशु लिंगानुपात – 935)

 

 

q साक्षरता दर – 61.80 %

q पुरुष साक्षरता दर – 71.2 %

q महिला साक्षरता दर – 51.5 %

q साक्षरता की दृष्टि से भारत में क्रम – 35 वां

q ग्रामीण जनसंख्या – 88.71 %

q शहरी जनसंख्या – 11.29 %

q सर्वाधिक जनसंख्या वाले 3 जिले – (1) पटना (2) पूर्वी चंपारण (3) मुजफ्फरपुर

q न्यूनतम जनसंख्या वाले 3 जिले – (1) शेखपुरा (2) शिवहर (3) अरवल

 

q सर्वाधिक जनघनत्व वाले 3 जिले – (1) शिवहर (2) पटना (3) दरभंगा

q न्यूनतम जनघनत्व वाले 3 जिले – (1) कैमूर (2) जमूई (3) बांका

 

q सर्वाधिक लिंगानुपात वाले 3 जिले – (1) गोपालगंज (2) सीवान (3) सारण

q न्यूनतम लिंगानुपात वाले 3 जिले – (1) मुंगेर (2) भागलपुर (3) खगड़िया

 

q सर्वाधिक साक्षरता दर वाले 3 जिले – (1) रोहतास (2) पटना (3) भोजपुर

q न्यूनतम साक्षरता दर वाले 3 जिले – (1) पूर्णिया (2) सीतामढ़ी (3) कटिहार

 

q सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला – रोहतास

q न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला जिला – पूर्णिया

q सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला – औरंगाबाद

q न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला - सहरसा



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book