img

कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक हुई - पटना में        B.P.S.C. (Pre) 2000

  • मई. 1934 में पटना में कांग्रेस महासमिति की बैठक के दौरान ही इन सदस्यों की एक अलग बैठक हुई, जिसमें अखिल भारतीय समाजवादी दल की स्थापना को औपचारिक मान्यता दी गई तथा अक्टूबर - नवंबर, 1934 के दौरान बंबई में इसकी नीतियां एवं कार्य - प्रणालियां तय की गई।

कौन कांग्रेस समाजवादी दल का प्रमुख नेता था - आचार्य नरेंद्र देव        U.P.P.C.S (Pre) 1996

  • कांग्रेस समाजवादी पार्टी
  • स्थापना - 1934 ई.
  • संस्थापक - आचार्य नरेंद्र देव एवं जयप्रकाश नारायण अन्य सदस्य - अशोक मेहता, अच्युत पटवर्धन, मीनू मसानी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, पुरुषोत्तम विक्रम दास, यूसुफ मेहराले, गंगा शरण सिंह तथा कमलादेवी चट्टोपाध्याय आदि।

कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक पटना में हुई, वर्ष - 1934 में        B.P.S.C. (Pre) 1997

जयप्रकाश नारायण इस पार्टी से जुड़े थे - कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी        B.P.S.C. (Pre) 2008/B.P.S.C. (Pre) 1997        

वर्ष 1934 में पटना में अखिल भारतीय कांग्रेस समाजवादी पार्टी का संयोजक कौन था - जयप्रकाश नारायण        U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2008

  • वर्ष 1934 में पटना में अखिल भारतीय कांग्रेस समाजवादी पार्टी के संयोजक जयप्रकाश नारायण थे।
  • इसके संस्थापकों में जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव, अशोक मेहता आदि प्रमुख थे।
  • जयप्रकाश नारायण को पार्टी का महासचिव तथा आचार्य नरेंद्र देव को अध्यक्ष चुना गया था।
  • इन नेताओं ने युवा वर्ग को कम्युनिस्ट पार्टी की ओर जाने से रोकने के लिए कांग्रेस समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी।

वर्ष 1934 में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का गठन किया गया था द्वारा - जयप्रकाश नारायण & आचार्य नरेंद्र देव        U.P.P.C.S. (Mains) 2008

  • वर्ष 1934 में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का गठन कांग्रेस के भीतर ही जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव, योगेंद्र शुक्ला और मीनू मसानी आदि द्वारा किया गया था।

बिहार सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे - जयप्रकाश नारायण        B.P.S.C. (Pre) 2004

  • जयप्रकाश नारायण बिहार सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे।
  • 1931 ई. में बिहार सोशलिस्ट पार्टी का गठन गंगाशरण सिंह, रामवृक्ष बेनापुरी और रामानंद मिश्र आदि ने किया था।

लोकनायक के नाम से किसे जाना जाता है - जयप्रकाश नारायण        B.P.S.C. (Pre) 2015        

  • जयप्रकाश नारायण को लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है।
  • 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया तथा आरुणा आसफ अली के साथ मिलकर गुप्त रुप से भारतीय जनता को संगठित किया था।
  • इन्होंने 5 जून, 1974 को पटना के गांधी मैदान पर संपूर्ण क्रांति का आहवान किया।
  • 1998 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न प्रदान किया गया।

जयप्रकाश दिवस मनाया गया - अप्रैल, 1946 में        B.P.S.C. (Pre) 1994

  • अप्रैल, 1946 में जयप्रकाश नारायण की रिहाई के लिए जयप्रकाश दिवस मनाया गया।
  • पटना के बांकीपुर मैदान में एक जनसभा हुई जिसमें राजनीतिक बंदियों को जेल में रखने की सरकारी नीति की आलोचना तथा जयप्रकाश की रिहाई की मांग की गई।

जयप्रकाश नारायण किस नाम से पहचाने जाते है - लोकनायक        B.P.S.C. (Pre) 2015

श्री नरसिंह नारायण क्या थे - समाजवादी        B.P.S.C. (Pre) 2001

1936 में हस्ताक्षरित बंबई मेनिफेस्टो प्रत्यक्ष रुप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था, इसको सहयोग मिला था - समस्त भारत से वृहत व्यापारिक समुदाय का        I.A.S. (Pre) 2010

  • 20 मई, 1936 को बंबई के 21 उद्योगपतियों ने बंबई मेनिफेस्टो पर हस्ताक्षर किए।
  • यह मेनिफेस्टो प्रत्यक्ष रुप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था जैसा कि नेहरु ने लखनऊ अधिवेशन में कहा था।
  • इस मेनिफेस्टो को वृहद व्यापारिक समुदाय का सहयोग भी मिला।

MANIFESTO

किसी राजनीतिक दल का औपचारिक वक्तव्य कि सत्ता में आने पर उसका क्या कार्यक्रम रहेगा --

*घोषणा पत्र*



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book