Art and Culture Exam Special Quiz

1.

हाल ही में समाचारों में रहा विरुपाक्ष मंदिर किस राज्य में स्थित है?

Answer:Option 3

Explanation:

  • कर्नाटक के हम्पी में विरुपाक्ष मंदिर 2024 में भारी बारिश के दौरान मंदिर के मंडप के ढहने के बाद चर्चा में आया।
  • इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के संरक्षण को लेकर चिंताएँ जताई गई हैं।
  • यह मंदिर भगवान शिव के एक रूप भगवान विरुपाक्ष को समर्पित है।
  • यह कर्नाटक के विजयनगर जिले के हम्पी में स्थित है।
  • यह स्थल 1986 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
  • मंदिर 7वीं शताब्दी ईस्वी से लगातार उपयोग में है, जिससे यह भारत के सबसे पुराने कार्यरत मंदिरों में से एक बन गया है।
  • विजयनगर, चालुक्य और होयसल काल के दौरान इसका विस्तार किया गया था।

Discuss in forum

2.

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहां पर 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया - 

Answer:Option 3

Explanation:

  • भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 17 अगस्त 2024 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।
  • दिव्य कला मेला भारत सरकार द्वारा 2022 में विकलांग (दिव्यांग) कलाकारों को उनके उत्पादों तक बाजार पहुंच प्रदान करके आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उनके कौशल को विकसित करना भी है। 
  • 2022 से, देश भर के विभिन्न शहरों में दिव्य कला मेलों की एक श्रृंखला आयोजित की गई है जिसमे रायपुर  में आयोजित मेला श्रृंखला में 17वां है।
  • इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि राज्य सरकार, दिव्यांगजन पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराती है तो उनका मंत्रालय रायपुर में एक दिव्यांगजन पार्क स्थापित करेगा। 
  • 17वें दिव्य कला मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया है।

Discuss in forum

3.

हाल ही में, महाराष्ट्र ने किसे प्राचीन संरक्षित स्मारक घोषित किया -

Answer:Option 1

Explanation:

  • संस्कृति विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार , रत्नागिरी के देउद में शैलचित्रों का समूह मध्यपाषाण युग (लगभग 20,000-10,000 साल पहले) का है। इसे जियोग्लिफ और पेट्रोग्लिफमहाराष्ट्र सरकार ने रविवार को महाराष्ट्र प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1960 के तहत रत्नागिरी में भू-आकृतियों और शैलचित्र को 'संरक्षित स्मारक' के रूप में अधिसूचित किया है । के तहत 'संरक्षित स्मारक' यानी प्रोटेक्टेड मॉन्यूमेंट घोषित किया है।
  • जियोग्लिफ और पेट्रोग्लिफ क्या हैं?
    • जियोग्लिफ और पेट्रोग्लिफ धरती की सतह पर पाई जाने वाली अलग-अलग प्रकार की प्राचीन कलाएं हैं। इन दोनों में चट्टान सतहों पर डिजाइन या चित्र बने होते हैं।
    • पेट्रोग्लिफ्स: ये चट्टान की सतहों पर नक्काशी है। इनमें जानवरों, मनुष्यों या अलग-अलग पैटर्न बनाए गए हैं। रत्नागिरी में, पेट्रोग्लिफ में गैंडे, हिरण, बंदर, गधे और यहां तक ​​​​कि पैरों के निशान जैसे जानवरों का चित्रण शामिल है। इस नक्काशी में प्राचीन काल के लोगों के जीवन की झलक दिखाई गई है।
    • जियोग्लिफ्स: ये जमीन पर बने बड़े डिजाइन हैं। इनमें अक्सर ऊपर से दिखाई देने वाले पैटर्न चट्टानों पर बने हैं। 
    • भारत की नॉर्मल रॉक पेंटिंग से है अलग
    • भारत की नॉर्मल रॉक पेंटिंग से रत्नागिरी की कलाकृतियां काफी अलग हैं। इनमें समुद्री जीवों की छवियां, नदी के जानवरों का चित्रण, अलग-अलग जानवर (जो कभी इस क्षेत्र में मौजूद होंगे), सांप और मेंढक जैसे जीवों की छवियां और पक्षियों का चित्रण शामिल है।

Discuss in forum

4.

हाल ही में किस राज्य में सांस्कृतिक उत्सव “कशूर रिवाज” मनाया गया -

Answer:Option 1

Explanation:

  • बारामुला की 10,000 युवतियों ने 'कशूर रिवाज' सांस्कृतिक उत्सव में सबसे बड़ा कश्मीरी लोक नृत्य प्रस्तुत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सेना की डैगर डिवीजन, बारामुला जिला प्रशासन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया।
  • जम्मू और कश्मीर के प्रमुख त्यौहार -
    • ट्यूलिप महोत्सव - यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जब ट्यूलिप खिलने के लिए तैयार होते हैं।
    • शिकारा उत्सव - इस उत्सव के दौरान डल झील में शिकारे दौड़ में भाग लेते हैं।
    • केसर उत्सव - केसर की कटाई का समय केसर उत्सव के रूप में मनाया जाता है
    • बैसाखी को सिखों के लिए फसल कटाई के त्यौहार और नये साल के रूप में मनाया जाता है।
    • हेमिस उत्सव - दो दिवसीय उत्सव जो लद्दाख की संस्कृति का जश्न मनाता है।
    • गुरेज महोत्सव - दो दिवसीय महोत्सव जो गुरेज घाटी की संस्कृति का जश्न मनाता है।

Discuss in forum

5.

पुरातत्वविदों ने किस देश में 2700 वर्ष पुराने एट्रस्केन या इट्रस्केन संप्रदाय के एक मंदिर की खोज की -

Answer:Option 3

Explanation:

  • पुरातत्वविदों ने इटली के टस्कनी (Tuscany) के सासो पिनजुटो नेक्रोपोलिस (Sasso Pinzuto Necropolis) में 2700 वर्ष पुराने एट्रस्केन या इट्रस्केन संप्रदाय (Etruscan Cult) के एक मंदिर की खोज की।
  • इसमें 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर हेलेनिस्टिक काल तक की 120 से अधिक प्रकोष्ठीय कब्र हैं।

इट्रस्केन धर्म

  • इट्रस्केन धर्म 8 वीं से 3 रीं शताब्दी ईसा पूर्व तक मध्य इटली में फला-फूला।
  • इट्रस्केन ने एक बहुदेववादी धर्म का पालन किया, जिसमें देवी-देवताओं का एक विशिष्ट समूह शामिल था। जिनमें से प्रत्येक जीवन और प्रकृति के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता थे, जो उनके दैनिक जीवन में एक केंद्रीय भूमिका निभाने थे।
  • इट्रस्केन धर्मग्रंथ इट्रस्का डिसिप्लिना (Etrusca Disciplina) नामक ग्रंथों का एक संग्रह थे, जो सभी भविष्य के कार्यों के संचालन के लिए नियमों का एक समूह था।
  • व्यापक इट्रस्केन कला रूपांकनों में देवताओं की तीन रूप यानी स्थानीय, इंडो-यूरोपीय और ग्रीक (यूनानी) का स्पष्ट उल्लेख हैं।

Discuss in forum

6.

हाल ही में समाचारों में रहा "झुमुर" किस राज्य में किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य है?

Answer:Option 3

Explanation:

  • असम सरकार 8,000 चाय जनजाति कलाकारों के साथ एक भव्य झुमुर नृत्य प्रदर्शन की योजना बना रही है।
  • झुमुर असम की चाय जनजातियों का एक पारंपरिक नृत्य है, जो शरद ऋतु के दौरान किया जाता है। 
  • इसमें युवा लड़कियाँ खेतों में या पेड़ों के नीचे नृत्य करती हैं, जबकि पुरुष सदस्य मदाल ड्रम, बांसुरी और ताल जैसे वाद्ययंत्र बजाते हैं। 
  • यह नृत्य दैनिक जीवन, खुशियों, दुखों और आकांक्षाओं को दर्शाता है, और मनोरंजन, अनुष्ठान पूजा, प्रणय निवेदन और बारिश के लिए प्रार्थना के रूप में कार्य करता है।

असम में किये जाने वाले अन्य नृत्य -

  • बिहु   असम का सबसे लोकप्रिय लोक नृत्य है। 
  • सत्रिया नृत्य  -  असम का क्लासिक नृत्य रूप है जो सत्रिया संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, जो असम के धार्मिक और सांस्कृतिक ताने-बाने का आधार है।
  • बारपेटा का भोरताल नृत्य -इसे प्रसिद्ध सत्रिया कलाकार नरहरि बुरहा भकत द्वारा विकसित किया गया था।
  • झुमुर नृत्य - असम में सौ से ज़्यादा सालों से बसे चाय बागानों के आदिवासियों ने नृत्य का एक संश्लेषित रूप विकसित किया है जिसे " चाह बागनार जुमुर नाच " कहते हैं। 
  • बागुरुम्बा - बोडो समुदाय के द्वारा किया जाता है। 
  • देवधानी - यह नृत्य नाग देवी मनसा की पूजा से जुड़ा है। 

ध्यान रहे -

  • पारंपरिक वाद्ययंत्रों में भैंस के सींग से बना एक वाद्य यंत्र " पेपा" और विभाजित बांस से बना एक वाद्य यंत्र " भोलुका बहोर टोका " शामिल हैं।

Discuss in forum

7.

हाल ही में किस राज्य में लोक पारंपरिक हरेला पर्व मनाया जा रहा है?

Answer:Option 2

Explanation:

हरेला पर्व प्रकृति के निकट जाने और उसके प्रति सम्मान प्रकट करने का पर्व है। इस पर्व को भगवान शिव और सावन से जोड़कर देखा जाता है। उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है साथ ही हरेला से इस क्षेत्र में सावन की शुरुआत भी मानी जाती है।

Discuss in forum

8.

हाल ही में खर्ची पूजा का आयोजन कहाँ किया गया है -

Answer:Option 3

Explanation:

त्रिपुरा में प्रमुखता से मनाए जाने वाले प्राचीन पारंपरिक त्योहार खर्ची पूजा का आयोजन किया गया।
खर्ची पूजा एक सप्ताह तक चलने वाला धार्मिक महत्व का त्यौहार है जिसमें राज्य भर से हजारों श्रद्धालु आते हैं।
यह उत्सव अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है इस सप्ताहांती उत्सव के दौरान, लोग चतुर्दश देवताओं की पूजा करते हैं।
इस कार्यक्रम में मंदिर के अधिकारी, पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे, जिन्होंने पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लिया।

Discuss in forum

9.

हाल ही में किस राज्य में लोकप्रिय ‘हेमिस त्से चू’ महोत्सव शुरू हुआ है -

Answer:Option 1

Explanation:

लद्दाख में लोकप्रिय ‘हेमिस त्से चू’ महोत्सव महोत्सव शुरू हुआ है।
तिब्बती कैलेंडर के अनुसार चंद्र महीने में त्से-चू के 10वें दिन लद्दाख में हेमिस उत्सव मनाया जाता है। 
लद्दाख के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हेमिस महोत्सव गुरु पद्मसंभव की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

Discuss in forum

10.

हाल ही में किस राज्य में ‘माता खीर भवानी मेला’ आयोजित किया गया है -

Answer:Option 2

Explanation:

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला में ‘माता खीर भवानी मेला’ आयोजित किया गया है।
हर साल ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर इस मंदिर में माता खीर भवानी मेला का आयोजन होता है।  
अमरनाथ यात्रा के बाद कश्मीर में हिंदुओं का यह सबसे बड़ा त्यौहार है और जम्मू-कश्मीर में इसका बहुत महत्व है। 

Discuss in forum

Page 1 Of 39
Test
Classes
E-Book