Defence ( Military Exercise) Exam Special Quiz

1.

हाल ही में देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन कहाँ किया गया?

Answer:Option 4

Explanation:

  • 5 जुलाई 2024 को, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की।
  • मिजोरम के आइजोल में भारतीय जनसंचार संस्थान में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।
  • अपना रेडियो 90.0 FM नाम से यह मौसम संबंधी अपडेट, सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करेगा। 

Discuss in forum

2.

कौन सा देश बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ख़ान क्वेस्ट 2024 के 21वें संस्करण की मेजबानी करेगा?

Answer:Option 3

Explanation:

  • भारतीय सेना ने 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक मंगोलिया के उलानबटार में 21वें खान क्वेस्ट बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लिया है।
  • यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड द्वारा सह-प्रायोजित और मंगोलियाई सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित, खान क्वेस्ट क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देता है।
  • 2003 में शुरू में यह यूएस-मंगोलिया द्विपक्षीय अभ्यास था, जो 2008 में बहुपक्षीय बन गया। भारतीय सेना, जो नियमित भागीदार है, इस वर्ष 40 कर्मियों को भेजती है, जिसमें तीन महिला सैनिक शामिल हैं। यह अभ्यास शांति अभियानों पर केंद्रित है, जो भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए कौशल बढ़ाता है।

Discuss in forum

3.

हाल ही में केंद्र सरकार ने कहाँ एक नए सैन्य एयरबेस को मंजूरी दी है ?

Answer:Option 2

Explanation:

भारत ने लक्षद्वीप में दो सैन्य हवाई क्षेत्र बनाने की योजना को मंजूरी दी नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि. स.)। केंद्र सरकार ने मिनिकॉय में नया एयरबेस बनाने और लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप में मौजूदा एयरफील्ड को सैन्य संचालन के लिए एयरबेस के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Discuss in forum

4.

किस भारतीय युद्धपोत की मदद से ओमान तट के पास से भारतीयों को बचाया गया?

Answer:Option 1

Explanation:

भारतीय युद्धपोत आईएनएस तेग (INS Teg) की मदद में नौ नाविकों को बचाया है, जिनमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई शामिल हैं. बता दें कि हाल ही में कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर, एमटी फाल्कन प्रेस्टीज पर सवार थे, जो हाल ही में ओमान तट के पास डूब गया था.

Discuss in forum

5.

हाल ही में भारतीय वायुसेना कहाँ 20 देशो के साथ अभ्यास पिच ब्लैक में भाग लेगी -

Answer:Option 4

Explanation:

भारतीय वायुसेना ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास पिच ब्लैक 2024 में भाग लेगी।
इस अभ्यास में 20 देशों की वायुसेनाओं के 140 से अधिक विमान और 4400 सैन्यकर्मी भाग लेंगे।
भारतीय सैनिक सुखोई-30 एमकेआई बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ-साथ सी-17 ग्लोबमास्टर और आईएल-78 विमानों से शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

Discuss in forum

6.

भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफैंट' शुरू किया है -

Answer:Option 4

Explanation:

भारत ने मंगोलिया  के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफैंट' शुरू किया है।
यह अभ्यास उप-पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। 
इससे रक्षा सहयोग का स्तर भी बढ़ेगा, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और वृद्धि होगी।

Discuss in forum

7.

संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया गया है -

Answer:Option 1

Explanation:

संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री का आयोजन भारत और थाईलैंड के बीच किया गया है।
सैन्य अभ्यास मैत्री का आयोजन विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई, मेघालय में किया गया, इस अभ्यास में संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास और शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देगा और शहरी और जंगली वातावरण में उग्रवाद/आतंकवाद विरोधी अभियानों में दोनों सेनाओं के कौशल को और मजबूत करेगा।

Discuss in forum

8.

हाल ही में कहाँ सेना के ‘रिसर्च एंड रेफरल अस्‍पताल’ में एक अत्याधुनिक त्वचा बैंक खोला गया है -

Answer:Option 3

Explanation:

नई दिल्ली में सेना के ‘रिसर्च एंड रेफरल अस्‍पताल’ में एक अत्याधुनिक त्वचा बैंक खोला गया है।
सैन्‍य कर्मियों और उनके परिवार वालो को गंभीर रूप से जलने या त्वचा से संबंधित बीमारियों के उपचार की सुविधा दी जाएगी।
यह सुविधा न केवल देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि गंभीर चोटों के उपचार को भी और अधिक प्रभावी बनाएगी।

Discuss in forum

9.

भारत और किस देश के बीच संयुक्‍त नौसेनिक अभ्‍यास ‘जीमेक्‍स-24’ जापान के योकोसुका में शुरू हुआ है -

Answer:Option 2

Explanation:

भारत और जापान के बीच संयुक्‍त नौसेनिक अभ्‍यास ‘जीमेक्‍स-24’ जापान के योकोसुका में शुरू हुआ है।
दोनों नौसेनाएं समुद्र में संयुक्त रूप से अपने युद्ध कौशल को निखारेंगी और सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्रों में जटिल बहु-अनुशासनात्मक संचालन के माध्यम से अपनी अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी।
भारत और नौसेना के बीच नियमित अभ्यास दोनों देशों के अपने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के प्रयास का हिस्सा है।

Discuss in forum

10.

हाल ही में भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -

Answer:Option 2

Explanation:

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
उपेन्द्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के रीवा में सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र है वह इस समय उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। 
इससे पहले उन्होंने सेना स्टाफ के उप प्रमुख (सूचना प्रणाली और समन्वय) और IX कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। 

Discuss in forum

Page 1 Of 79
Test
Classes
E-Book