Environment Exam Special Quiz

1.

हाल ही में किस राज्य के ‘चराईदेव मैदान’ को UNESCO के विश्व धरोहर स्थल के लिए नामित किया गया है ?

Answer:Option 2

Explanation:

चराईदेव मैदान को सांस्कृतिक श्रेणी में पूर्वोत्तर भारत का पहला यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल लिए नामित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21-31 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में इस नामांकन की घोषणा की।

यदि इसे स्वीकार कर लिया जाता है, तो चराइदेव मैदाम भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल होगा, जो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस राष्ट्रीय उद्यान में शामिल हो जाएगा, जिन्हें प्राकृतिक श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

Discuss in forum

2.

हाल ही में किस राज्य सरकार ने पर्यटक वाहनों के लिए कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया है ?

Answer:Option 3

Explanation:

सिक्किम सरकार ने सड़क मार्ग से राज्य में एंट्री करते समय कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया है।  पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पर्यावरणीय स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है कि टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों और वाहन चालकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे यात्रियों को कचरा निपटान के लिए कचरा बैग के उपयोग के बारे में बताएं।

सिक्किम सरकार से सबक लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी स्वच्छता के प्रति बडा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड आने वाले सभी वाहनों में गारबेज बैग या डस्टबिन लगाना अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। 

Discuss in forum

3.

हाल ही में किस राज्य सरकार ने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का शुभारंभ किया है ?

Answer:Option 3

Explanation:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉच किया।

जी.ई.पी का शुभारम्भ करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है।उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 4 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है। 

 

Discuss in forum

4.

हाल ही में किस भारतीय राज्य ने पर्यटक वाहनों के लिए कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया है?

Answer:Option 4

Explanation:


सिक्किम में अब सभी पर्यटक वाहनों में एक बड़ा कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि इसकी नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी को बचाया जा सके।

भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य होने के बावजूद, सिक्किम में पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी का सामना करना पड़ता है। 

 

Discuss in forum

5.

हाल ही में UNESCO के 46वें विश्व धरोहर सत्र की मेजबानी कौन कर रहा है?

Answer:Option 2

Explanation:

यह पहली बार है जब भारत WHC बैठक की मेजबानी कर रहा है, जो 31 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी।

इसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय (MoC) की ओर से नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किया जा रहा है।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 
यूनेस्को विरासत स्थलों को तीन श्रेणियों में मान्यता देता है: सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित। वर्तमान में, विश्व विरासत सूची में 1199 विरासत स्थल शामिल हैं।

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 59 स्थलों के साथ इटली के सबसे अधिक स्थल हैं, इसके बाद 57 स्थलों के साथ चीन का स्थान है।
भारत 42 स्थलों के साथ छठे स्थान पर है। 2023 में  कर्नाटक का होयसला मंदिर 42वां भारतीय स्थल बना था।

भारत का सबसे पहले शामिल स्थलों में अजंता गुफा, एलोरा गुफा (दोनों महाराष्ट्र में), आगरा में ताज महल और उत्तर प्रदेश में आगरा का किला शामिल थे। इन सभी स्थलों को 1983 में शामिल किया गया था।

यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

स्थापना: 16 नवंबर 1945

महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
 

Discuss in forum

6.

हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण द्वारा डॉगफिश शार्क की नई प्रजाति कहाँ खोजी गयी है ?

Answer:Option 2

Explanation:

पहला अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन एशिया प्रशांत शिखर सम्मेलन कोच्चि में आयोजित हुआ है
केरल की विधानसभा ने राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया है
UNESCO की सूची में भारत का पहला साहित्यिक शहर कोझिकोड बना है
केरल के कोझिकोड में 25 से 28 जुलाई तक ‘मालाबार नदी महोत्सव 2024’ का आयोजन किया जाएगा
केरल सरकार ने एक नई ई गवर्नेस पहल K-स्मार्ट को लांच किया
भारत की सबसे तेज सौर इलेक्ट्रिक नाव ‘बाराकुडा’ केरल में लांच की गयी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केरल में लक्ज़री जहाज ‘क्लासिक इंपीरियल’ का शुभारंभ किया
केरल में पारुमला पेरुन्नल उत्सव मनाया गया

Discuss in forum

7.

किस राज्य में 'वन-टैप-वन-ट्री' अभियान की शुरुआत की गयी है -

Answer:Option 1

Explanation:

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने राज्य में 1 जुलाई से 'वन-टैप-वन-ट्री' अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
इस अभियान के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नए नल कनेक्शन के साथ मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे।
इस अभियान के शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर 5 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य नल का पानी सुनिश्चित करते हुए हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

Discuss in forum

8.

किस राज्य सरकार ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एयर प्यूरिफायर वाली बसें लॉन्च की हैं -

Answer:Option 4

Explanation:

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एयर प्यूरिफायर वाली बसें लॉन्च की है। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (WBPCB) ने बस रूफ माउंटेड एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम (BRMAPS) के साथ इसे लांच किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला सिस्टम है जिसे 'सुधा वायु' नाम दिया गया है. ऐसी 20 बसें लॉन्च की गयी है।

Discuss in forum

9.

किस राज्य के सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व में एक दुर्लभ मेलानिस्टिक बाघ मृत पाया गया है -

Answer:Option 4

Explanation:

ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के मुख्य क्षेत्र में एक दुर्लभ मेलानिस्टिक बाघ मृत पाया गया।
ओडिशा वन विभाग के अधिकारियों को संदेह है कि उनके क्षेत्र में बाघों के बीच आपसी लड़ाई के कारण बाघ की मौत हुई है।
हालांकि अभी तक बाघ की मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।
 

Discuss in forum

10.

हाल ही में जारी टाइगर सेंसस के अनुसार, भारत में वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी बढ़कर कितनी हो गयी है -

Answer:Option 1

Explanation:

भारत में वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी बढ़कर 3167 हो गयी है, जो पिछली बार जारी किये गए आकड़े से 200 अधिक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की बाघ गणना के 5वें चक्र के आंकड़े जारी करते हुए ये डेटा पेश किये है।
भारत में बाघों की संख्या वर्ष 2006 में 1,411 थी, जो 2010 तक बढ़कर 1,706 हो गयी थी।
वर्ष 2014 तक यह संख्या 2,226 हो गयी थी.  प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने अवसर पर पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूर दौरे पर थे और उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा भी किया।

Discuss in forum

Page 1 Of 40
Test
Classes
E-Book