सिबी जॉर्ज को हाल ही में किस देश में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नामित किया गया है -
Answer:Option 1
Explanation:भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिबी जॉर्ज (Sibi George) को समवर्ती आधार पर मार्शल आइलैंड्स में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।
सिबी जॉर्ज 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है।
सिबी जॉर्ज वर्तमान में जापान में भारत के राजदूत है, उन्हें टोक्यो में निवास के साथ मार्शल आइलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
मार्शल आइलैंड्स हवाई और फिलीपींस के बीच मध्य प्रशांत महासागर में स्थित देश है।
राष्ट्रीय युवा दिवस किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है --
Answer:Option 2
Explanation:भारत में प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह दिवस विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को अपनाने के लिए देश के युवाओं को प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने 1893 में शिकागो में 'धर्म संसद' में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था।
उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. उनका निधन 4 जुलाई 1902 को बेलूर मठ, हावड़ा में हुआ था।
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने वोटरों को जागरूक करने के लिए, किसे बिहार का 'स्टेट आइकन' नियुक्त किया है -
Answer:Option 3
Explanation:इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को बिहार राज्य का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है।
वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगी।
मैथिली ठाकुर ने मैथिली, हिंदी और भोजपुरी में पारंपरिक लोकगीतों का गायन करती है।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने उन्हें मधुबनी जिले का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया था।
मैथिली को 2021 के लिए बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान किया गया था।
हाल ही में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है -
Answer:Option 3
Explanation:कौस्तव चटर्जी (Koustav Chatterjee) नई दिल्ली में एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए है।
19 वर्षीय ने कौस्तव जीएम मित्रभा गुहा के खिलाफ अपना खेल ड्रॉ किया।
16 वर्षीय आदित्य मित्तल भारत के 77वें शतरंज ग्रैंडमास्टर है।
कोलकाता के रहने वाले कौस्तव पश्चिम बंगाल के दसवें ग्रैंडमास्टर बने. कौस्तव ने अक्टूबर 2021 में बांग्लादेश में शेख रसेल GM 2021 में अपना पहला जीएम-नॉर्म हासिल किया था।
किस भारतीय रेसलर को 'यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' अवार्ड के लिए नामित किया गया है -
Answer:Option 4
Explanation:भारत की स्टार महिला रेसलर अंतिम पंघाल (Antim Panghal) को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर सम्मान के लिए नामित किया गया है।
अंतिम पंघाल, U20 रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली रेसलर बनी है।
यह हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है. उन्होंने इस साल U23 एशियन चैंपियनशिप से सिल्वर मेडल भी जीता है.
हाल ही में किसे PETA इंडिया के "पर्सन ऑफ द ईयर 2022" के रूप में चुना गया है -
Answer:Option 4
Explanation:बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है।
पेटा ने फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए मारे गए जानवरों को बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है।
इस साल सोनाक्षी पेटा के ऐसे ही एक अभियान में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने 1.4 अरब से अधिक जानवरों को उनके चमड़े के लिए मारने के विरोध में और जागरूकता बढ़ाने के लिए खून से लथपथ बैग लहराकर अपना समर्थन दिया था।
पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से विराट कोहली, कपिल शर्मा, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, सनी लियोन, आर. माधवन, जैकलीन फर्नांडीज, हेमा मालिनी और सोनम कपूर भी सम्मानित हो चुके हैं।
PETA के संस्थापक - इंग्रिड न्यूकिर्क, एलेक्स पचेको
पेटा की स्थापना - 22 मार्च 1980
पेटा मुख्यालय - नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
पेटा अध्यक्ष - इंग्रिड न्यूकिर्क
किसे ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है -
Answer:Option 4
Explanation:वर्ष 2022 के 'ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर' के रूप में स्लैंग टर्म 'गॉब्लिन मोड' (goblin mode) को चुना गया है।
‘गोब्लिन मोड’ की शब्दकोश की परिभाषा के अनुसार ‘‘एक प्रकार का व्यवहार जिसमें बिना किसी अफसोस के आत्म-अनुग्रहशील, आलसी, मैला, या लालची रहा जाता है और आमतौर पर एक तरह से सामाजिक मानदंडों या अपेक्षाओं को अस्वीकार किया जाता है।’’
हाल ही में TIME मैगजीन ने किस देश के राष्ट्रपति को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है -
Answer:Option 1
Explanation:टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ-साथ “द स्प्रिट ऑफ यूक्रेन” को साल 2022 का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है।
टाइम मैगजीन ने हाल ही में ये एलान किया। ये अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो।
इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट शामिल रहे।
किस देश ने मून स्पेस क्राफ्ट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए स्ट्रीम का उपयोग किया है -
Answer:Option 2
Explanation:जापान ने अपने इक्वेलियस अंतरिक्ष यान को चलाने के लिए स्ट्रीम का सफलतापूर्वक उपयोग किया है।
जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जैक्सा) ने दावा किया कि यह जल प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करके लोअर अर्थ ऑर्बिट से परे दुनिया का पहला सफल ऑर्बिट कंट्रोल है।
इस बीच, चंद्रमा के पास से उड़ान भरने के बाद, अंतरिक्ष यान ने अक्वारियस (Aquarius) नाम के एक इंजन का उपयोग किया, साथ ही यह पानी का उपयोग ईंधन के रूप में दूसरे पृथ्वी-चंद्रमा लाग्रेंज बिंदु पर जाने के लिए किया है।
वजन और माप हेतु अंतर्राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले 7वें भारतीय कौन बने -
Answer:Option 3
Explanation:प्रोफेसर वेणु गोपाल अचंता, निदेशक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली को बाट और माप की अंतर्राष्ट्रीय समिति (सीआईपीएम) के सदस्य के रूप में चुना गया है। बाट और माप पर 27वें आम सम्मेलन (सीजीपीएम) की बैठक 15-18 नवंबर, 2022 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित की गई थी। प्रोफेसर अचंता विभिन्न देशों से चुने गए 18 सदस्यों में से एक हैं और वे सीआईपीएम के लिए चुने जाने वाले 7वें भारतीय हैं।
सीआईपीएम के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय डॉ. के.एस. कृष्णन थे जो सीएसआईआर-एनपीएल के संस्थापक निदेशक भी थे। निर्वाचित होने वाले अंतिम भारतीय प्रो. ई.एस.आर. गोपाल थे।