बदारा अली जूफ किस देश के उप-राष्ट्रपति थे, जिनका भारत में निधन हो गया है -
Answer:Option 3
Explanation:पश्चिमी अफ़्रीकी देश गाम्बिया के उप-राष्ट्रपति बदारा अली जूफ (Badara Alieu Joof) का भारत में निधन हो गया है. वह 65 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे।
उनके निधन की जानकारी गाम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बारो ने दी है।
वह 2022 में गाम्बिया के उप-राष्ट्रपति नियुक्त हुए थे।
गाम्बिया एक छोटा सा पश्चिम अफ्रीकी देश है जिसकी राजधानी बंजुल है और यहाँ की करेंसी गाम्बियन दलासी (Gambian Dalasi) है।
हाल ही में किस देश के पूर्व एवं अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का निधन हो गया है -
Answer:Option 3
Explanation:यूनान के पूर्व एवं अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का एथेंस के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
कॉन्स्टेंटाइन 82 वर्ष के थे। वर्ष 1964 में 23 साल की उम्र में कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय के तौर पर उन्होंने सिंहासन ग्रहण किया था।
नौकायन में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह पहले ही बहुत लोकप्रिय थे और राजा बनने के बाद उनकी शोहरत में इजाफा हुआ।
हालांकि 1967 में सैन्य तख्तापलट के बाद कॉन्स्टेंटाइन ने सैन्य शासकों से लोहा लिया और उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ा।
कॉन्स्टेंटाइन का जन्म 02 जून 1940 को एथेंस में हुआ था। उनके पिता प्रिंस पॉल और मां हनोवर की राजकुमारी फेडेरिका थीं।
मशहूर सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हो गया, वह किस देश की निवासी थी -
Answer:Option 4
Explanation:मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर का लिसा मैरी प्रेस्ली (Lisa Marie Presley) का 54 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है।
लिसा मैरी, दिवंगत अमेरिकी सिंगर, और म्यूजिशियन एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) और अभिनेत्री प्रिसिला प्रेस्ली (Priscilla Presley) की इकलौती संतान थी।
वर्ष 1994 में लिसा मैरी ने दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन से शादी की थी।
कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कौन है जिनका हाल ही में निधन हो गया है -
Answer:Option 3
Explanation:प्रसिद्ध कवि और कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रहमान राही का निधन हो गया. वह 98 वर्ष के थे।
उन्होंने कई कविता संग्रह लिखे और कुछ प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का कश्मीरी भाषा में अनुवाद किया उनका जन्म 6 मई, 1925 को हुआ था।
उन्हें उनके संग्रह 'सियाह रूद जेरेन मंज़' (इन ब्लैक ड्रिज़ल) के लिए 2007 में देश का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्हें 2000 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
हाल ही में किस राज्य की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वाले एचआर केशव मूर्ति का हाल ही में निधन हो गया है -
Answer:Option 2
Explanation:कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन हो गया।
केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
केशव मूर्ति को राज्य सरकार और विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों द्वारा शांतला नाट्य श्री पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति ने उन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया।
हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति का निधन हो गया है -
Answer:Option 1
Explanation:चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन गया।
वह भारत की यात्रा करने वाले पहले चीनी राष्ट्रपति थे।
साल 1996 में भारत का दौरा करने वाले और विवादित सीमा पर तनाव को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करके दोनों देशों के बीच रचनात्मक सहयोग के एक नए युग की उन्होंने शुरुआत की थी।
जेमिन के निधन की घोषणा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की सत्तारूढ़ केंद्रीय समिति द्वारा की गई।
वह एक महान मार्क्सवादी, एक महान क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और कुशल सैन्य रणनीतिकार थे।
हाल ही में अब्बास मुंतसिर का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र में प्रसिद्ध थे -
Answer:Option 1
Explanation:भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाम अब्बास मुंतसिर का लंबी बीमारी के बाद 16 नवंबर, 2022 को मुंबई में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनका जन्म 1942 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अमेरिकी मिशनरियों द्वारा नागपाड़ा में खेलना शुरू किया, बाद में उनका झुकाव बास्केटबॉल की ओर झुकाव शुरू हुआ।
प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता और स्व-रोजगार महिला संघ की संस्थापक, जिसका हाल ही में निधन हो गया -
Answer:Option 1
Explanation:प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता और स्व-रोजगार महिला संघ की संस्थापक इला भट्ट का 2 नवंबर 2022 को निधन हो गया।
1972 में इला भट्ट द्वारा स्थापित, स्व-रोजगार महिला संघ महिलाओं के लिए काम करने वाली सबसे बड़ी सहकारी समितियों में से एक है, जिसके लगभग 18 राज्यों के दो मिलियन से अधिक सदस्य हैं।
उन्होंने 1979 में महिला विश्व बैंकिंग की सह-स्थापना भी की।
उन्हें 1985 में पद्म श्री और 1986 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
जमशेद जे ईरानी, जिनका 31 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया, किस कंपनी के पूर्व एमडी थे-
Answer:Option 1
Explanation:टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी, जिन्हें 'स्टील मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है, का 31 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया। वह निदेशक (आर एंड डी) के सहायक के रूप में टाटा स्टील में शामिल हुए थे। जमशेद जे ईरानी 1992 में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बने और उन्होंने 2001 तक इस पद पर कार्य किया। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
हाल ही में किस वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया -
Answer:Option 2
Explanation:91 वर्ष की आयु में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस पाइराडो का निधन हो गया है।
विंडीज के लिए 13 टेस्ट मैच खेलने वाले पाइराडो 14 अप्रैल, 1931 को ब्रिटिश गयाना में जन्मे थे।
उन्होंने केवल 15 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और अगले सीजन में अपना पहला शतक भी जड़ा।
पाइराडो वेस्टइंडीज के लिए अपना अंतिम टेस्ट 26 साल की उम्र में लीड्स में खेला।