RANK OR INDEXES Exam Special Quiz

1.

हाल ही में नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में किसे शीर्ष स्थान मिला है -

Answer:Option 3

Explanation:

नीति आयोग की सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड और केरल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड और केरल 79 अंकों के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे।
तमिलनाडु 78 अंकों के साथ दूसरे और गोवा 77 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
बिहार का स्कोर 57, झारखंड का स्कोर 62 और नागालैंड का स्कोर 63 रहा। ये तीनों राज्य इस वर्ष के सूचकांक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य थे।

Discuss in forum

2.

हाल ही में प्रवासियों के लिए सबसे किफायती देशों की सूची में कौन शीर्ष पर रहा है -

Answer:Option 3

Explanation:

वियतनाम  प्रवासियों के लिए सबसे किफायती देशों की सूची में शीर्ष पर रहा है।
इस ल‍िस्‍ट में वियतनाम पहले, दूसरे पर कोलंबिया, तीसरे पर इंडोनेशिया, चौथे पर पनामा, पांचवे पर फिलिपींस, छठे पर भारत, सातवे पर मेक्सिको, आठवे पर थाईलैंड, नौवे पर ब्राजील और दसवे पर चीन है।
इस रैंकिंग में रहने की क्‍वाल‍िटी, इंटरनेट सुविधा, मकान और भाषा, करियर के मौके, सैलरी और नौकरी की सुरक्षा को देखा गया है।

Discuss in forum

3.

हाल ही में किस आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी किया है -

Answer:Option 2

Explanation:

नीति आयोग ने भारत का सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी किया है।
एसडीजी स्कोर बढ़ने की वजह गरीबी में कमी आना, पर्याप्त काम उपलब्ध होना, पर्यावरण के लिए एक्शन और अन्य कारणों में सुधार होना है।
देश के सबसे बड़े जनसंख्या वाले राज्य के एसडीजी स्कोर में 25 अंक का इजाफा हुआ है, जिसमें 2018 से लेकर 2023-24 में सबसे ज्यादा सुधार उत्तर प्रदेश में हुआ है।

Discuss in forum

4.

हाल ही में GenAI इनोवेशन में कौन शीर्ष पर रहा है -

Answer:Option 1

Explanation:

जनरेटिव एआई  GenAI इनोवेशन में चीन 38,210 पेटेंट के साथ शीर्ष पर है।
संयुक्त राज्य अमेरिका 6,276 पेटेंट के साथ दूसरे स्थान पर तथा कोरिया गणराज्य 4,155 पेटेंट के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत 2014 से 2023 तक 1,350 पेटेंट के साथ पांचवें स्थान पर है।

Discuss in forum

5.

हाल ही में कौन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरलाइन मार्केट बना है -

Answer:Option 4

Explanation:

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरलाइन मार्केट बन गया है।
अमेरिका पहले स्थान पर तथा चीन दूसरे नंबर का सबसे बड़ा एयरलाइन मार्केट है।
भारत 10 साल पहले 80 लाख सीट के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन बाजार था।

Discuss in forum

6.

हाल ही में जारी वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में कौन शीर्ष पर रहा है -

Answer:Option 3

Explanation:

स्वीडन वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में शीर्ष पर रहा है,उसके बाद डेनमार्क, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड और फ्रांस हैं।
भारत को 63वां स्थान दिया गया है, जबकि चीन को 20वां स्थान दिया गया है।
यह कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने, गैर-जीवाश्म आधारित ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने में सरकारी नीतियों और उनकी प्रभावशीलता को ट्रैक करता है।

Discuss in forum

7.

हाल ही में आयी रिपोर्ट के अनुसार प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर कौन-सा है -

Answer:Option 1

Explanation:

2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार  प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई है।
बई अब एशिया में प्रवासियों के लिए 21वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान पर है, जबकि दिल्ली 30वें स्थान पर है।
दुनिया के टॉप 10 सबसे महंगे शहर हांगकांग, सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स हैं।

Discuss in forum

8.

हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024 में भारत का रैंक क्या है -

Answer:Option 2

Explanation:

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024 में भारत का रैंक 27.6 अंको के साथ 176 है।
इस सूचकांक का अनावरण अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के पर्यावरण कानून एवं नीति केंद्र द्वारा किया गया।
यह रैंकिंग येल और कोलंबिया विश्वविद्यालयों द्वारा संकलित की गई है।

Discuss in forum

9.

हाल ही में जारी 'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024' में कौन शीर्ष पर रहा है -

Answer:Option 1

Explanation:

'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024' में आइसलैंड सबसे शांतिपूर्ण देशों में शीर्ष पर रहा है।
आयरलैंड और ऑस्ट्रिया क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, सिंगापुर को दुनिया का पांचवां और एशिया में सबसे अधिक शांतिपूर्ण देश माना गया है।
इसमें अमरीका को'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024' में आइसलैंड सबसे शांतिपूर्ण देशों में शीर्ष पर रहा है।
 

Discuss in forum

10.

कौन-सा देश दुनिया में ‘नाइट्रस ऑक्साइड’ (N2O) का दूसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक बना है -

Answer:Option 3

Explanation:

भारत दुनिया में ‘नाइट्रस ऑक्साइड’ (N2O) का दूसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक बना है।
भारत में N2O उत्सर्जन का प्राथमिक स्रोत कृषि में नाइट्रोजन उर्वरकों का उपयोग है ।
N2O वायुमंडल में लगभग 117 वर्षों तक रहता है , जिससे जलवायु और ओजोन प्रभावित होता है।

Discuss in forum

Page 1 Of 66
Test
Classes
E-Book