हाल ही चर्चित बाल सैनिक के बारे असत्य कथन है -
कथन 1. हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 14 अन्य देशों को बाल सैनिकों को भर्ती करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।
कथन 2. चाइल्ड सोल्जर में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति शामिल होते हैं जिन्हें सशस्त्र बल या सशस्त्र समूह में भर्ती किया जाता है।
कथन 3. चाइल्ड सोल्जर में लडकें-बच्चे शामिल होते हैं, जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं।
कथन 4.  इस लिस्ट में जोड़े गए कुछ देशों में पाकिस्तान, तुर्की, अफगानिस्तान, म्याँमार, ईरान, इराक, नाइजीरिया, यमन आदि हैं।

  • 1

    कथन 1 असत्य है।

  • 2

    कथन 2 असत्य है।

  • 3

    कथन 3 असत्य है।

  • 4

    कथन 4 असत्य है।

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 14 अन्य देशों को चाइल्ड सोल्जर रिक्रूटर लिस्ट यानी बाल सैनिकों को भर्ती करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है, जो उन विदेशी सरकारों की पहचान करती है जिनके पास सरकार समर्थित सशस्त्र समूह हैं तथा जो बाल सैनिकों की भर्ती या उनका उपयोग करते हैं। चाइल्ड सोल्जर में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति शामिल होते हैं जिन्हें सशस्त्र बल या सशस्त्र समूह में भर्ती किया जाता है या फिर उनकी क्षमता का भर्ती में उपयोग किया जाता है। चाइल्ड सोल्जर में लडकें,लडकियाँ और बच्चे शामिल होते हैं, लेकिन यह उन बच्चों, लड़कों और लड़कियों तक सीमित नहीं है, जिनका उपयोग लड़ाकों, रसोइयों, कुलियों, जासूसों या यौन उद्देश्यों हेतु किया जाता है (सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की भागीदारी पर पेरिस सिद्धांत 2007)। चाइल्ड सोल्जर रिक्रूटर लिस्ट के बारे में → यूएस चाइल्ड सोल्जर्स प्रिवेंशन एक्ट (US Child Soldiers Prevention Act -CSPA), 2008 को वार्षिक ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स (Trafficking in Persons- TIP) रिपोर्ट में प्रकाशित किये जाने की आवश्यकता है, जिसमें उन विदेशी सरकारों की सूची/लिस्ट शामिल होती है जिन्होंने बाल सैनिकों की भर्ती की है या उनका इस्तेमाल किया है। इस लिस्ट में जोड़े गए कुछ देशों में पाकिस्तान, तुर्की, अफगानिस्तान, म्याँमार, ईरान, इराक, नाइजीरिया, यमन आदि हैं। संयुक्त राष्ट्र (United Nations-UN) द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है कि अकेले वर्ष 2019 में 7,000 से अधिक बच्चों को भर्ती किया गया तथा  सैनिकों के रूप में इस्तेमाल किया गया। CSPA अमेरिकी सरकार को बाल सैनिकों की भर्ती और उनका उपयोग करने वाले देशों को सैन्य सहायता प्रदान करने से रोकता है, जिसमें धन, सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण या सैन्य उपकरणों की प्रत्यक्ष बिक्री शामिल है। Study91 Special Current Affairs Fact → हाल ही में अमेरिका ने कितने देशों को बाल सैनिकों को भर्ती करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है » पाकिस्तान सहित 14 अन्य DRDO ने नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जिसका नाम है » अग्नि पी DRDO ने किस रॉकेट का सफल परीक्षण किया » पिनाका रॉकेट भारत के किस पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर को 2022 में कमीशन किया जायेगा » INS विक्रांत  हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस नौसेना के साथ अदन की खाड़ी में पहला (EUNAVFOR) अभ्यास किया » यूरोपीय संघ हाल ही में भारत और अमेरिका के मध्य कौन सा अभ्यास किया गया » पैसेज अभ्यास भारत और जापान ने किस सागर / महासागर में विपक्षी नौसेना अभ्यास किया » हिंद महासागर हाल ही में भारत सरकार ने किस बोर्ड का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है » आयुध निर्माणी बोर्ड नाटो ने किस सामूहिक कार्रवाई के लिए परस्‍पर रक्षा के अपने समझौते का विस्‍तार किया » अंतरिक्ष हमला

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book