Sustainable Development Goals Report 2021 के संबंध में असत्य है -
1. 2030 में वैश्विक गरीबी दर 7% होने का अनुमान है।
2. बाल श्रम 2020 में बढ़कर 160 मिलियन हो गया है।
3. 2000-2020 के दौरान 10 करोड़ हेक्टेयर जंगल नष्ट हो गया है।
4. 2020 में प्रति 1,00,000 व्यक्तियों में से 311 शरणार्थी हैं।
5. कोविड-19 के कारण 155 मिलियन पूर्णकालिक नौकरियों का नुकसान हुआ है।

  • 1

    केवल 1, 2 व 3 असत्य है।

  • 2

    केवल 2 व 3 असत्य है।

  • 3

    केवल 4 असत्य है।

  • 4

    केवल 5 असत्य है।

Answer:- 4
Explanation:-

सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2021 को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग  द्वारा प्रकाशित किया गया था। SDG 1 : 2030 में वैश्विक गरीबी दर 7% होने का अनुमान है, इसके साथ गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य से चूक जायेगा। SDG 2: 5 साल से कम उम्र के 22% बच्चे अविकसित हैं, 7% वेस्टिंग से पीड़ित हैं, जबकि 5.7% अधिक वजन वाले हैं। SDG 3: कोविड-19 ने स्वास्थ्य में प्रगति को रोक दिया है। इसने जीवन प्रत्याशा को कम कर दिया है। SDG 4: ग्रेड 1-8 में 9% बच्चे 2020 में न्यूनतम पढ़ने की दक्षता के स्तर से नीचे आ गए हैं। SDG 5 : 6% राष्ट्रीय सांसद महिलाएं हैं, 36.6% स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि हैं जबकि 28.2% प्रबंधकीय पदों पर हैं। SDG 6: 2 अरब लोगों के पास सुरक्षित पेयजल तक पहुंच नहीं है और 6 अरब लोग सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता से वंचित हैं। SDG 7: 2.6 अरब लोग खतरनाक और अक्षम खाना पकाने की प्रणाली की चपेट में हैं। SDG 8: कोविड-19 के कारण 255 मिलियन पूर्णकालिक नौकरियों का नुकसान हुआ है। SDG 9: 2020 में आर्थिक सुधार के लिए मध्यम और उच्च तकनीक वाले उत्पादों के निर्माण ने योगदान दिया। SDG 10: 2020 में प्रति 1,00,000 व्यक्तियों में से 311शरणार्थी हैं। SDG 11: दुनिया की आधी शहरी आबादी की सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच है। SDG 12: 2000 और 2017 के बीच वैश्विक सामग्री पदचिह्न (global material footprint) 70% बढ़ गया है। SDG 13: 2020 में वैश्विक औसत तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। SDG 14: डेड जोन 2008 में 400 से बढ़कर 2019 में 700 हो गए हैं। SDG 15: 2000-2020 के दौरान 10 करोड़ हेक्टेयर जंगल नष्ट हो गया है। SDG 16: बाल श्रम 2020 में बढ़कर 160 मिलियन हो गया है। SDG 17: करीब 7 अरब लोग (दुनिया की आधी आबादी) अभी भी ऑनलाइन नहीं हैं। Study91 Special Current Affairs Fact → सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2021 को हाल ही में किसके द्वारा प्रकाशित किया गया था » संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ऑक्सफैम के Hunger Virus Multiplies Report के अनुसार हर मिनट तीव्र भूख से कितने लोगों की मौत होने की संभावना बताई गई है » 11 लोगों की हाल ही में अमेरिका ने कितने देशों को बाल सैनिकों को भर्ती करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है » पाकिस्तान सहित 14 अन्य ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021 में भारत का स्थान कौन सा है » 20वां हाल ही में जारी साइबर सुरक्षा सूचकांक (Cybersecurity Index) में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया » 10 वां स्थान हाल ही में विदेशी कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर किसे घोषित किया गया » अश्गाबात किसके द्वारा दुनिया भर में आत्महत्या की रिपोर्ट प्रकाशित की गई है » विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अपहरण के अपराधों में कितने % की वृद्धि हुई » 90% की वृद्धि

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book