हाल ही में यूरो 2020 (EURO 2020) का ख़िताब किस देश ने जीता -

  • 1

    स्पेन

  • 2

    इटली

  • 3

    जर्मनी

  • 4

    पुर्तगाल

Answer:- 2
Explanation:-

इटली की फुटबॉल टीम ने यूरो 2020 का ख़िताब जीत लिया है। फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को हराया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई, 2021 तक किया गया। इसका आयोजन 11 देशों के 11 शहरों में किया गया। यूरो 2020 का आयोजन इन शहरों में किया गया : एम्स्टर्डम (नीदरलैंड), बाकू (अज़रबैजान), बुखारेस्ट (रोमानिया), बुडापेस्ट (हंगरी), कोपेनहेगेन (डेनमार्क), ग्लासगो (स्कॉटलैंड), लन्दन (इंग्लैंड), म्युनिक (जर्मनी), रोम (इटली), सैंट पीटर्सबर्ग (रूस), सेविया (स्पेन)। यूरो 2020 में भाग लेने वाले टीमें इस प्रकार हैं : ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, इंग्लैंड, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड, नार्थ मैसीडोनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस, स्कॉटलैंड, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की, यूक्रेन और वेल्स। यूरो → यूरो को UEFA European Football Championship भी कहा जाता  है। यह यूरोप में आयोजित होने वाली प्रमुख खेल  प्रतियोगिता है। इसका आयोजन 4 साल के बाद किया जाता है। इसकी शुरुआत 1958 में हुई थी। अब तक इस प्रतियोगिता को सबसे ज्यादा बार स्पेन और जर्मनी ने 3-3 बार जीता है। जबकि पिछली बार 2016 में आयोजित प्रतियोगिता को पुर्तगाल ने जीता था। Study91 Special Current Affairs Fact → हाल ही में यूरो 2020 का ख़िताब किस देश ने जीता » इटली हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के CEO को अपदस्थ कर दिया गया है » मनु साहनी भारत में महिला एशियाई कप 2022 का मेजबानी करेगा » मुम्बई और पूणे भारत का दूसरा तथा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम कहाँ बनने जा रहा है » जयपुर, राजस्थान हाल ही में किसने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा » कार्स्टन वारहोल्म (नार्वे) हाल ही में किसे टोक्यो ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक के रूप में चुना गया » एम.सी. मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह खेल मंत्रालय ने भारत में खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए किस फेडरेशन को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया है » WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक कौन बनी » माना पटेल ISSF विश्वकप निशानेबाजी में भारत की किस महिला खिलाड़ी ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता » राही सरनोबत

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book