देश का पहला ‘बुद्धिस्ट थीम पार्क’ कहाँ बनाया गया हैं -

  • 1

    इंदौर

  • 2

    भोपाल

  • 3

    सांची

  • 4

    बीना

Answer:- 3
Explanation:-

यह स्तूप साँची, मध्य प्रदेश में स्थित है। बौद्ध स्तूपों के लिए विख्यात सांची में केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत जम्बू द्वीप बुद्धिस्ट थीम पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका लोकार्पण जल्द ही प्रदेश की पर्यटन मंत्री करने वाली हैं। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 17 एकड़ जमीन में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से यह पार्क बनाया गया है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि यह देश का पहला बुद्धिस्ट थीम पार्क है। देश में कहीं भी भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित पार्क का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इस लिहाज से यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल सांची के साथ एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बौद्ध धर्मालंबियों के बीच सांची का महत्व और बढ़ गया है। पार्क में पर्यटकों को भगवान बुद्ध के जीवनकाल की पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं पिकनिक स्पॉट, इंटरप्रेटेशन सेंटर, मेडिटेशन कियोस्क और कैफेटेरिया भी बनाया गया है। बौद्ध स्तूप परिसर से होकर पर्यटक सीधे पार्क में प्रवेश कर सकेंगे। पुराने सर्किट हाउस से लेकर कनक सागर तालाब तक बने पूरे पार्क को घूमने में पर्यटकों को करीब तीन घंटे का समय लगेगा। दो साल में तैयार हुए इस पार्क के निर्माण में बेशकीमती पत्थर का उपयोग किया गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book