इटली
इंडोनेशिया
तंजानिया
कजाकिस्तान
Tanzania First Woman President: तंजानिया में एक महिला ने इतिहास रच दिया है। नाम है सामिया सुलुह हसन. वे देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। शुक्रवार को उन्हें तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है। दो दिन पहले राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। देश की उपराष्ट्रपति रह चुकीं सुलुह हसन को मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमा ने वाणिज्यिक राजधानी डार एस सलाम में स्टेट हाउस में शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुलुह तंजानिया और पूर्वी अफ्रीका में सर्वोच्च पद धारण करने वाली पहली महिला बन गईं।
Post your Comments