निम्नलिखित में असत्य कथन है -
कथन 1. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने भारत को अपना पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है।
कथन 2. भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है।
कथन 3. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्य 30 देश (आठ सहयोगी राष्ट्र) हैं।
कथन 4. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस है।

  • 1

    कथन 1 असत्य है।

  • 2

    कथन 2 असत्य है।

  • 3

    कथन 3 असत्य है।

  • 4

    कथन 4 असत्य है।

Answer:- 2
Explanation:-

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency- IEA) ने भारत को अपना पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है। यह सदस्यता आमंत्रण इस आलोक में दिया गया था कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है।  यदि यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो इसके लिए भारत को अपने आरक्षित तेल को 90 दिनों तक बढ़ाने की आवश्यकता होगी। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने IEA के कार्यकारी निदेशक फ़ातिह बिरोल (Fatih Birol) के साथ चर्चा की।  चर्चा के दौरान IEA के कार्यकारी निदेशक ने भारत को इसका पूर्ण सदस्य बनकर IEA के साथ अपने सहयोग को गहरा करने के लिए आमंत्रित किया। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्य - 30 (आठ सहयोगी राष्ट्र) अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी पूर्ण सदस्यता - कोलंबिया, चिली, इज़राइल और लिथुआनिया अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी मुख्यालय -पेरिस, फ्रांस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book