हाल ही में 32 साल की सेवा के बाद किस INS को सेवामुक्त किया गया -

  • 1

    INS शिवालिक

  • 2

    INS कदमत

  • 3

    INS रणविजय 

  • 4

    INS खुकरी

Answer:- 4
Explanation:-

भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट INS खुकरी (P49) को 24 दिसंबर, 2021 को विशाखापत्तनम में 32 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया था।
डीकमीशनिंग समारोह के दौरान, सूर्यास्त के समय राष्ट्रीय ध्वज, डीकमीशनिंग पेनेंट और नौसैनिक ध्वज को उतारा गया।
INS खुकरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 23 अगस्त, 1989 को बनाया था।
इसे पश्चिमी और पूर्वी बेड़े का हिस्सा होने का गौरव प्राप्त था।
इसने कुल मिलाकर 6,44,897 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की।
यह जहाज भारतीय सेना के गोरखा ब्रिगेड से सम्बंधित था।
INS खुकरी (F149) →
INS खुकरी एक टाइप 14 फ्रिगेट थी, जो भारतीय नौसेना में सेवारत थी। 
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान की डाफ्ने-श्रेणी की पनडुब्बी हैंगर द्वारा दिसंबर 1971 में गुजरात में दीव के तट पर इस जहाज को डुबो दिया गया था। 
INS खुकरी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पनडुब्बी द्वारा डुबाया गया पहला युद्धपोत था। 
यह भारतीय नौसेना का एकमात्र युद्धपोत है, जो युद्ध में खो गया था।
INS खुकरी (P49) →
INS खुकरी (P49) का नाम INS खुकरी (F149) के नाम पर रखा गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book