हाल ही में किसके द्वारा पढ़े भारत अभियान शुरु किया गया -

  • 1

    नरेंद्र मोदी

  • 2

    धर्मेंद्र प्रधान

  • 3

    रमेश पोखरियाल निशंक

  • 4

    योगी आदित्यनाथ

Answer:- 2
Explanation:-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने 100 दिवसीय पठन अभियान 'पढ़े भारत (Padhe Bharat)' शुरू किया है। 
100 दिवसीय पठन अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है, जो स्थानीय / मातृभाषा/क्षेत्रीय/आदिवासी भाषा में बच्चों के लिए आयु-उपयुक्त पठन पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करके बच्चों के लिए आनंदमय पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देता है।
पढ़े भारत अभियान →
पढ़े भारत अभियान बालवाटिका से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले बच्चों पर केंद्रित होगा। 
पठन अभियान 1 जनवरी, 2022 से 10 अप्रैल, 2022 तक 100 दिनों (14 सप्ताह) के लिए आयोजित किया जाएगा।
पठन अभियान का उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों, माता-पिता, समुदाय, शैक्षिक प्रशासकों आदि सहित राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book