राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात 918 से बढ़कर कितना हो गया है -

  • 1

    922

  • 2

    937

  • 3

    1020

  • 4

    1034

Answer:- 2
Explanation:-

राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात 2014-15 में 918 से 19 अंक बढ़कर 2020-21 में 937 हो गया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों के विकास, देखभाल और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपनी ईयर एंड रिव्यू-2021 में कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना पूरे भारत में लागू की जा रही है, इसमें 640 जिलों को शामिल किया गया है।
महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के लिए दिसंबर 2021 में लोकसभा में बाल विवाह निषेध (संशोधन) अधिनियम, 2021 विधेयक पेश किया गया है।
पूरक पोषण की वास्तविक समय पर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पोषण ट्रैकर लॉन्च किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।
9 अगस्त, 2021 को किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2021 को किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत कार्यान्वयन और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए अधिसूचित किया गया है।
राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की कुल संख्या 1020 हो गयी है।
जब कि कुल प्रजनन दर घटकर 2 रह गयी है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book