शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए महासचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -

  • 1

    व्लादिमीर नोरोव

  • 2

    झांग मिंग

  • 3

    टी एस तिरुमूर्ति

  • 4

    प्रदीप कुमार रावत

Answer:- 2
Explanation:-

चीन के वरिष्ठ राजनयिक झांग मिंग (Zhang Ming) ने शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation - SCO) के नए महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला है, जिसमें भारत एक सदस्य है। उन्होंने तीन साल के कार्यकाल के लिए उज्बेकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री व्लादिमीर नोरोव (Vladimir Norov) से कार्यभार संभाला है। 
वह हाल तक यूरोपीय संघ में चीन के राजदूत थे।
एससीओ में आठ सदस्य देश शामिल हैं: भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिज गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान। 
इसमें "पर्यवेक्षक (observer)" की स्थिति वाले चार देश और "संवाद भागीदार (dialogue partners)" के रूप में छह और शामिल हैं।
भारत 2017 में अस्ताना शिखर सम्मेलन (Astana summit) में एससीओ में शामिल हुआ।
2022 एससीओ में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा, क्योंकि यह पहली बार, उज्बेकिस्तान के बाद, 2022-2023 की अवधि के लिए एससीओ की अध्यक्षता ग्रहण करेगा, जिसका समापन 2023 में भारतीय पक्ष द्वारा आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के साथ होगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book