हाल ही में किस कप्तान को ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर के कप्तान के रूप में चुना गया -

  • 1

    विराट कोहली

  • 2

    रोहित शर्मा

  • 3

    बाबर आज़म

  • 4

    कृश मोरिश

Answer:- 3
Explanation:-

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को 2021 के लिए ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर का कप्तान बनाया गया है। 
ICC टीम ऑफ द ईयर पुरुषों के क्रिकेट में 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल करती है जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, या तो बल्ले, गेंद या अपने हरफनमौला प्रदर्शन से। 
11 की टीम में किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।
हालाँकि, 2021 के लिए ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर में, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) 11 सदस्यीय टीम में नामित एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। 
स्मृति ने 2018 (ओपनर) और 2019 (नंबर तीन) के बाद साल की टी20 टीम में तीसरी बार सूची में जगह बनाई है। 
इंग्लैंड की नट साइवर (Nat Sciver) को 2021 के लिए ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर का कप्तान बनाया गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book