भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) 2021 में भारत किस स्थान पर है -

  • 1

    85वें स्थान पर

  • 2

    56वें स्थान पर

  • 3

    66वें स्थान पर

  • 4

    101वें स्थान पर

Answer:- 1
Explanation:-

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) ने भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index - CPI) 2021 जारी किया है जिसमें भारत 85वें स्थान (40 का स्कोर) पर है। 
रैंकिंग में तीन देशों- डेनमार्क, फिनलैंड और न्यूजीलैंड (88 का स्कोर) ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है। 
यह रैंकिंग मापती है कि प्रत्येक देश के सार्वजनिक क्षेत्र को कितना भ्रष्ट माना जाता है। 
परिणाम 0 (अत्यधिक भ्रष्ट) से 100 (बहुत साफ) के पैमाने पर दिए गए हैं। इसमें 180 देशों को स्थान दिया गया है।
पिछले साल (2020 के लिए) भारत 40 के स्कोर के साथ 86वें स्थान पर था।
भारत के रैंक डिफरेंट इंडेक्स 2021-22 की सूची →
ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021: 18वां
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022: 10वां
2021 ट्रेस वैश्विक रिश्वत जोखिम रैंकिंग: 82वां
वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2021: 56वां 
वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक 2021: 66वां
5वीं Truecaller की ग्लोबल स्पैम और स्कैम रिपोर्ट 2021: 4वां
हुरुन का ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2021: तीसरा
"2019 डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (ADRVs) रिपोर्ट: तीसरा"
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022: 83वां

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book