हाल ही में किस भारतीय ने दुनिया की सबसे कठिन मानी जानी वाली रेस एंडुरोमन ट्रायथलन को रिकॉर्ड समय में जीत लिया है –

  • 1

    लक्ष्य थापर

  • 2

    जयप्रकाश गोविंद

  • 3

    मयंक वैद

  • 4

    संजय भट्ट

Answer:- 3
Explanation:-

मयंक वैद ने लगभग 463 किलोमीटर की इस रेस को पिछले रिकॉर्ड से 2 घंटे 6 मिनट पहले पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने इस रेस को 50 घंटे 24 मिनट में जीत लिया।भारतीय एथलीट मयंक वैद ने विश्व की सबसे कठिन रेस एंडुरोमन ट्राइथलॉन को जीतकर इतिहास रच दिया है।मंयक वैद यह रेस जीतने वाले पहले भारतीय ही नहीं, पहले एशियाई भी हैं।एंडुरोमन ट्राइथलॉन प्रतिस्पर्धा की शुरुआत लंदन के मार्बल आर्च से डोवर के बीच 140 किमी की दौड़ से होती है।इसमें सफल होने वाले एथलीट को उसके बाद कम से कम 33.8 किमी की स्वीमिंग करनी होती है।इन दोनों चरणों में सफल होने के बाद 289.7 किमी की बाइक राइड फ्रांस के शहर कैलेस से आर्क डी ट्रौम्फ़ के बीच करनी होती है।इस प्रतिस्पर्धा को विश्व में सबसे कठिन माना जाता है।


Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book