भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं ने पहला संयुक्त अभ्यास कब शुरु किया –

  • 1

    16 सितंबर, 2019

  • 2

    17 सितंबर, 2019

  • 3

    18 सितंबर, 2019

  • 4

    22 सितंबर, 2019

Answer:- 1
Explanation:-

भारतीय नौसेना (IN), सिंगापुर गणराज्य नौसेना (RSN) और रॉयल थाईलैंड नौसेना (RTN) के बीच पहला त्रिपक्षीय अभ्यास 16 सितंबर, 2019 से पोर्टब्लेयर में शुरु हो गया है।पाँच दिवसीय इस अभ्यास का लक्ष्य सिंगापुर, थाईलैंड और भारत के बीच समुद्री अंतर-संबंध को मज़बूती प्रदान करना तथा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाना है।इस अभ्यास से तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास मज़बूत होगा।इस अभ्यास का आयोजन दो चरणों- बंदरगाह चरण और समुद्री चरण में किया जाएगा।इसके अलावा भारत और थाइलैंड के मध्य 16 सिंतबर से 29 सितंबर, 2019 तक मेघालय के उमरोई में मैत्री, 2019 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन भी किया जा रहा है।SIMBEX, भारत और सिंगापुर के बीच आयोजित होने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।


Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book