अभियंता (Engineers) दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है –

  • 1

    12 सितंबर

  • 2

    14 सितंबर

  • 3

    15 सितंबर

  • 4

    18 सितंबर

Answer:- 3
Explanation:-

प्रख्यात इंजीनियर्स पुरस्कार वर्तमान में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को दिया गया है।अभियन्ता दिवस भारत के सुविख्यात इंजीनियर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में जाना जाता है।इस वर्ष उनकी 159 जयंती मनाई जा रही है।उनका जन्म 15 सितंबर, 1861 में मैसूर में हुआ था।भारत सरकार ने वर्ष 1968 में उनकी जन्म तिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया था।डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सिंचाई डिज़ाइन के मास्टर के रूप में भी जाना जाता है।उनकी सबसे उल्लेखनीय परियोजनाओं में से एक कृष्णा राजा सागर झील और बांध है, जो कर्नाटक में स्थित है।वर्ष 1955 में उनकी अभूतपूर्व तथा जनहितकारी उपलब्धियों के लिये उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा गया।जब वह 100 वर्ष के हुए तो भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया। 


Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book