संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 42 वें सत्र का आयोजन कहाँ किया जा रहा है –

  • 1

    शंघाई, चीन

  • 2

    ओसाका, जापान

  • 3

    जेनेवा, स्विटजरलैंड

  • 4

    वाशिंगटन, अमेरिका

Answer:- 3
Explanation:-

9 से 27 सितंबर, 2019 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nations Human Rights Council) के 42वें सत्र का आयोजन जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में किया जा रहा है।इस बैठक का केंद्रीय बिंदु पर्यावरण एवं मानवाधिकारों के बीच संबंधों को परिभाषित करते हुए जलवायु संकट का समाधान निकालना है।मानव पर वैश्विक तापन का विनाशकारी प्रभाव तटीय शहरों व द्वीपों के डूबने, जंगलों में आग लगने और ग्लेशियरों के पिघलने जैसे रूपों स्पष्ट में दिखाई दे रहा है।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, संयुक्त राष्ट्र के अंग के रूप में कार्यरत एक अंतर-सरकारी निकाय है।परिषद का गठन वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के स्थान पर किया गया था।इसमें 47 सदस्य हैं और सीटों का बंटवारा भोगौलिक आधार पर होता है।


Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book