भारत के किस राज्य ने हाल ही में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए तीन सप्ताह का एक विशेष अभियान आरम्भ किया है -

  • 1

    उत्तर प्रदेश

  • 2

    बिहार

  • 3

    झारखंड

  • 4

    ओडिशा

Answer:- 1
Explanation:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आरंभ किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 47 जनपदों में तीन सप्ताह का गहन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 तक देश से फाइलेरिया उन्मूलन की घोषणा की है। इसके तहत राज्य के लगभग 40 लाख लोगों को दवा दी जाएगी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में लगभग 65 मिलियन लोग फाइलेरिया से पीड़ित हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार पोलियो के बाद यह विश्व का दूसरा ऐसा रोग है जो बड़े स्तर पर लोगों को विकलांग बना रहा है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book