किस भारतीय मूल के इंजीनियर की जानकारी के आधार पर नासा ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगाया है -

  • 1

    षणमुग सुब्रमण्यन

  • 2

    विवेक अग्निहोत्री

  • 3

    दीपक कपूर

  • 4

    आर सिन्हा

Answer:- 1
Explanation:-

उन्होंने चंद्रयान - 2 के लैंडर विक्रम के अवशेषों को खोजने में नासा और इसरो दोनों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा की परिक्रमा लगाने वाले अंतरिक्ष यान द्वारा भेजे चित्रों की मदद से यह खोज की। नासा ने विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सुब्रमण्यम की खास भूमिका रही है। नासा ने इसके बारे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट नासा डॉट गॉव में भी बताया है। षनमुगा सुब्रमण्यम ने मलबे को पहचाना, इसके बाद नासा की टीम ने इसपर काम किया। पाया गया कि वहीं पर चंद्रयान का मलबा मौजूद है। करीब तीन महीने बाद विक्रम लैंडर का मलबा चांद की सतह पर मिला है। षनमुगा सुब्रमण्यम पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह चेन्नई में एक निजी आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका शौक रॉकेट साइंस और अंतरिक्ष में है। वह चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यान की तस्वीरों का अध्ययन करते रहे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book