निम्न में कौन सा कथन सत्य है - 1. हाल ही में भारत ने मालदीव को 30,000 खसरे की वैक्सीन प्रदान किया। 2. WHO ने 2019 में मालदीव को खसरे से मुक्त घोषित किया था।

  • 1

    केवल 1 सही है।

  • 2

    केवल 2 सही है।

  • 3

    ये दोनों सही है।

  • 4

    इनमें से कोई नही।

Answer:- 1
Explanation:-

भारत ने मालदीव को खसरे के प्रकोप से निपटने में सहायता हेतु खसरा और रूबेला वैक्सीन की 30,000 से अधिक खुराक प्रदान की। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2017 में मालदीव को खसरा मुक्त घोषित करने के बाद तीन वर्ष से कम समय में इसका प्रकोप कम हुआ है। खसरा (Measles):  यह एक संक्रामक बीमारी है तथा विश्व स्तर पर छोटे बच्चों में मृत्यु का कारण है। रूबेला (Rubella): इसे जर्मन मीजल्स (German Measles) भी कहा जाता है। रूबेला एक संक्रामक रोग है आम तौर पर ये हल्के वायरल संक्रमण हैं जो बच्चों और युवा वयस्कों में सबसे अधिक फैलता है। गर्भवती महिलाओं में रूबेला संक्रमण से भ्रूण की मृत्यु या जन्मजात दोष हो सकते हैं जिसे जन्मजात रूबेला सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। CRS अपरिवर्तनीय जन्म दोष का कारण बनता है।   

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book