28 जनवरी 2020 को निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी का जन्मदिवस मनाया गया -

  • 1

    लाला हरदयाल

  • 2

    लाला लाजपत राय

  • 3

    चंद्रशेखर आजाद

  • 4

    राम प्रसाद बिस्मिल

Answer:- 2
Explanation:-

वर्ष 2020 में लाला लाजपत राय का 155वां जन्मदिवस मनाया गया। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोंगा जिले में हुआ था। किशोरावस्था में वे स्वामी दयानंद सरस्वती से मिले और आर्य समाजी विचारों से काफी ज्यादा प्रेरित हुए। लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संघर्ष में कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व भी किया। जब साइमन कमीशन भारत आया तो लाला जी ने इसके विरोध में लाहौर में आयोजित बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में अंग्रेजों ने जनता पर लाठियाँ बरसाई जिनकी चपेट में आने से 17 नवंबर, 1928 को लाला लाजपत राय जी की मृत्यु हो गई। पंजाब में उनके कामों की वजह से उन्हें पंजाब केसरी की उपाधि दी गई थी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book