ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये - A. ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व मध्य भारत में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है। B. इस वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1987 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। C. ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को संयुक्त रुप से वर्ष 1995 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया। कूट -

  • 1

    A & C सही है।

  • 2

    B & C सही है।

  • 3

    A, B और C तीनों सही है।

  • 4

    इनमें से कोई नहीं।

Answer:- 1
Explanation:-

ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1955 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसका क्षेत्रफल 116.54 वर्ग किमी. है और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1986 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यहाँ उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं। इनमें मुख्य रुप से सागौन, ऐन, बीजा, धौड़ा, हल्दू, सलाई, सेमल और तेंदू आदि शामिल हैं। यहाँ उगने वाली एनोगेयसुस लैटीफोलिया अग्नि प्रतिरोधी पौधे की प्रजाति है। यहाँ पलाश (वैज्ञानिक नाम - ब्यूटा मोनोसपर्माहै) के वृक्ष भी पाए जाते हैं। इसे ‘जंगल की आग’ भी कहते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book