भारत की पहली फ्रूट ट्रेन को कहां से कहां तक के लिए रवाना किया गया -

  • 1

    आंध्र प्रदेश - मुंबई

  • 2

    दिल्ली - मुंबई

  • 3

    झारखंड - मुंबई

  • 4

    उड़ीसा - मुंबई

Answer:- 1
Explanation:-

इस ट्रेन में वातानुकूलित कंटेनर का उपयोग किया गया है फलों से लदी इस ट्रेन को आंध्र प्रदेश के ताड़िपत्री रेलवे स्टेशन से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के लिये रवाना किया गया जहाँ से फलों की खेप को ईरान भेजा जाएगा। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी क्योंकि अब तक 150 ट्रकों द्वारा कंटेनरों को सड़क के माध्यम से 900 किमी. से अधिक दूर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट भेजा जाता था, जहाँ इन तापमान-नियंत्रित कंटेनरों को जहाज़ों पर लादा जाता था। सरकार ने आंध्र प्रदेश से 30,000 मीट्रिक टन फलों के निर्यात का लक्ष्य तय कर रखा है। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर के पुटलूर क्षेत्र और कडप्पा ज़िले के पुलिवेंदुला क्षेत्र के किसान कई अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में ‘ग्रीन कैवेंडिश’ केले का निर्यात कर रहे हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book