वित्‍त मंत्रालय ने 7 फरवरी को ‘एक रुपये के करेंसी नोटों का मुद्रण नियम, 2020’ अधिसूचित किया है, इसके अनुसार एक रुपए के नए नोट में किसका चित्र होगा -

  • 1

    ताजमहल

  • 2

    अशोक चक्र

  • 3

    सागर सम्राट

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

सागर सम्राट तेल खोजने का प्‍लेटफॉर्म है। एक ड्रिल-शिप है, जो तेल और गैस कुओं की खोजने के लिए समुद्र में ड्रिलिंग करता है। यह मुंबई के तट से 176 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई पर स्थित है। इसका प्रबंधन तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) करता है। सागर सम्राट की 18,000 फीट (5,486 मीटर) की ड्रिलिंग गहराई है। हालांकि यह नई बात नहीं है कि सागर सम्राट का फोटो एक रुपए के नोट पर होगा। वर्ष 1983 से अब तक एक रुपए के नोट छपे हैं, उनमें सागर सम्राट की फोटो रही है। सागर सम्राट का इतिहास – दरअसल, 1960 के दशक में, भारत के औद्योगिकीकरण के बाद, ऊर्जा की जरूरत बढ़ी। तब 1964-67 के दौरान, एक रूसी तेल खोजी टीम ने भूकंपीय खोज पोत ‘अकाडमिक अरखान्गेल्स्की’ से भारत के सबसे बड़े तेल और गैस क्षेत्र की खोज की, जिसे बॉम्बे हाई का नाम दिया गया था। जुलाई 2005 में एक बड़ी आग दुर्घटना के बाद, काफी नुकसान हुआ, तब सागर सम्राट को बॉम्बे हाई ऑपरेशंस में बदल दिया गया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book