हाल ही में घोंघे की नई प्रजाति का नाम किसके नाम पर रखा गया -

  • 1

    नरेंद्र मोदी

  • 2

    ग्रेटा थनबर्ग

  • 3

    सचिन तेंदुलकर

  • 4

    एन्जिला मर्केल

Answer:- 2
Explanation:-

वैज्ञानिकों ने हाल ही में घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह प्रजाति तापमान-संवेदनशील प्रजातियों के परिवार का हिस्सा है। इसे क्रैसेपोट्रोपिस ग्रेथथुनबेर्गे (Craspedotropis gretathunbergae) नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों ने यह नाम पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के सम्मान में दिया है। जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने में ग्रेटा के प्रयासों के लिए वैज्ञानिकों ने यह निर्णय लिया। पत्रिका 'बायोडायवर्सिटी डेटा' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि घोंघे की यह प्रजाति कैनेओगैस्ट्रोपोडा (Caenogastropoda) समूह की है। यह प्रजाति भूमि पर रहती है और सूखे, अत्यधिक तापमान में उतार-चढ़ाव और वनों की कटाई से प्रभावित हो सकती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book