निम्न में कौन सा कथन सत्य है - A. भारत में प्रत्येक वर्ष 26 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। B. इस वर्ष के लिए थीम ‘विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएँ (Women in Science) है। C. वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार - 2020 के लिए चुना गया है।

  • 1

    A और C सही है।

  • 2

    B और C सही है।

  • 3

    A और B सही है।

  • 4

    A, B और C तीनों सही है।

Answer:- 2
Explanation:-

भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (Central Drug Research Institute- CDRI), लखनऊ की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार- 2020 (SERB - Science and Engineering Research Board) के लिये चुना गया है। डॉ. नीति कुमार का अनुसंधान समूह मलेरिया के निवारण के लिये वैकल्पिक दवा लक्ष्यों की खोज हेतु मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने का प्रयास कर रहा है। 28 फरवरी को रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसका मूल उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के प्रति आकर्षित एवं प्रेरित करना तथा लोगों को विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों से अवगत कराना है। रमन प्रभाव के लिये सी.वी. रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book